देहरादून 9 जून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ. मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने बिधौली क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। थाना प्रेमनगर पुलिस के सहयोग से पेट्रोलियम एवं ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय (UPES) के आसपास स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान कुल 22 दुकानों की जांच की गई, जिनमें से 17 दुकानदार सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के प्रावधानों का उल्लंघन करते पाए गए। कई दुकानदार शैक्षणिक संस्थान के निर्धारित प्रतिबंधित क्षेत्र…
Day: June 9, 2026
मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर प्रदेशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम…
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे अधिक कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर उत्तराखंड में 12 से 14 जून तक विभिन्न जनसंपर्क, जनजागरूकता और जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यक्रमों का आयोजन व्यापक जनभागीदारी और प्रभावी प्रचार-प्रसार के साथ किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि…
मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त : धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून सत्र की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन, जनसुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून समाप्त होने के बाद 15 नवंबर 2026 तक प्रदेश की…
