रुद्रपुर: केन्द्र के एक मंत्रलय का कर्मी बताकर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से लाखों रूपये ठग लेने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आईजी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले के मुताबिक बिगवाडा भट्टा रुद्रपुर निवासी गुरजीत सिंह ने आईजी के माध्यम से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह शिक्षित बेरोजगार है। उसकी मुलाकात मो. कुमंर से मार्च 2023 हुई। उसने स्वयं को सूक्ष्म, लघु और मध्यम मत्रलय दिल्ली का कर्मचारी बताया। उसने भरोसा दिलाते हुये कहा कि…
Category: अपराध
महिला ने लगाया स्पा सेन्टर मैनेजर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
नैनीताल: स्पा सेन्टर में काम करने वाली एक महिला ने मैनेजर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पहले से ही शादीशुदा मैनेजर ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनायेI महिला के गर्भवती होने पर मैनेजर ने शादी करने से इनकार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह नैनीताल रोड स्थित एक स्पा सेंटर में पिछले 2 साल से काम कर रही है। इस दौरान…
जाली नोट बनाने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का सरगना चढ़ा एसटीएफ के हत्थे
देहरादून: जाली नोट बनाने वाले अंर्तराज्जीय गैंग के मुख्य सरगना को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के चार साथियों को यूपी पुलिस ने बीती 18 अगस्त को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीती 18 अगस्त को उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर क्षेत्रांर्तगत थाना सौंजना पुलिस ने चार नकली नोट तस्करों को 98 हजार के नकली नोट सहित गिरफ्तार किया था। जिन्होने पूछताछ में बताया था कि वह उत्तराखण्ड के जनपद ऊधमसिंह नगर से नकली नोट…
फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहोल, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
रुद्रपुर: चौकी रम्पुरा क्षेत्र में मामूली सी बात पर दबंगों ने तमंचे से कई राउंड फायर कर दिए। इससे वहां लोगों में भगदड़ मच गई। दबंगों ने घर में घुसकर परिजनों से भी मारपीट की। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रम्पुरा वार्ड नंबर 23 निवासी दीना ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की उसका दो साल का भतीजा मंगलवार शाम को छत पर गिट्टियों से खेल रहा था।…
पुलिस फोर्स ने आत्महत्या करने जा रही युवती को बचाया
देहरादून: प्रेम प्रसंग टूटने के चलते आत्महत्या करने जा रही एक युवती को एसटीएफ व उधमसिंहनगर पुलिस के कड़े प्रयासों के बाद बचाया जा सका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि देर रात को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवति द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया जा रहा है, सूचना युवति द्वारा ही इंस्टाग्राम में पोस्ट किया गया था। सूचना जनपद उधमसिंह नगर से सम्बन्धित होने के चलते वहां के पुलिस अधिकारियों से वार्ता की गयी। उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पुलिस रवाना की…
ऑपरेशन प्रहार में थाना पुलभट्टा की बडी कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 9 वारंटी गिरफ्तार
रुद्रपुर: पुलिस मुख्यालय के आदेश के तहत जनपदों में फरार, वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी को अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान में जनपद के थाना पुलभट्टा पुलिस ने दो महिलाएं समेत 9 वारंटी गिरफ्तार किए। गिरफ्तार किए गए वारंटियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने थाना प्रभारियों को वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिये है। एसएसपी के आदेश के अनुपालन में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल व सीओ सितारंगज ओपी शर्मा के निर्देशन में…
एनआईटी के पूर्व निदेशक पर हेराफेरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
-हवाई टिकटों की खरीद में धोखाधड़ी का है मामला देहरादून: हवाई टिकटों की खरीद में हुई हेराफेरी के आरोप में पुलिस ने एनआईटी के पूर्व निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले प्रो. एचटी थोराट एनआईटी में नवंबर 2011 में निदेशक बने थे और अक्टूबर 2016 में सेवानिवृत्त हुए। उनके कार्यकाल में वर्ष 2013-14 में एक एजेंसी के माध्यम से हवाई टिकटों की खरीद की गई थी। इस मामले में अब राष्ट्रीय प्रौघोगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड के पूर्व निदेशक प्रो.…
पिस्टल दिखाकर बाईक लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, अन्य एक की तलाश
देहरादून: प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पिस्टल दिखाकर मोटरसाईकिल लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने पिस्टल समेत लूट की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनका तीसरा साथी पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार दो बदमाशों को न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। तीसरे साथी की तलाश जारी हैI डीआईजी/एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 अगस्त को राघव विहार निवासी राकेश सिंह ने प्रेमनगर थाने में…
एसओजी, एएनटीएफ और पुलिस ने दबोचे नशे के सौदागर
रुद्रपुर: जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी, एएनटीएफ और पंतनगर पुलिस ने लाखों कीमती स्मैक सहित दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही। शुक्रवार को एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने पुलिस कार्यालय में इसका खुलासा किया। जानकारी के मुताबिक सीओ सिटी व सीओ ऑपरेशन अनुषा बडोला के नेतृत्व में टीम जनपद क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को पंतनगर क्षेत्र में चैकिंग कर रही थी। तभी एक…
छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
पिथौरागढ़: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। बता दें, बीती 12 अगस्त को जाजरदेवल निवासी एक व्यक्ति ने थाना जाजरदेवल में तहरीर देकर बताया था कि 9 अगस्त की रात करीब 12.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया। आवाज सुनकर जब वह बाहर आये तो वह व्यक्ति भाग गया। जिस पर उन्होने अपनी 15 वर्षीय नातिनी से पूछताछ की तो उसने बताया कि जो व्यक्ति आया था वह मेरी कक्षा के…
