देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की महिला मुक्केबाज निकिता चंद, काजल फर्स्वाण और आरती धारियाल को सम्मानित किया। इस दौरान उनके प्रशिक्षकों बृजेंद्र मल और ललित कुँवर को भी सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां खेलों में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उनकी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प से प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार…
Category: उत्तराखंड
कनखल में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने शंकराचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति तथा जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने आश्रम में कुछ समय बिताकर आध्यात्मिक चर्चा भी की।
9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख सहायता, 3 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान पेंशन की संस्तुति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों के कल्याण और सम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए। समिति ने पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने की संस्तुति की। साथ ही मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत तीन वरिष्ठ पत्रकारों को 8 हजार रुपये प्रतिमाह की पेंशन दिए जाने…
सीएम धामी ने हरिद्वार से ‘बीज संजीवनी अभियान’ की शुरुआत की…
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को आम महोत्सव के दौरान ‘बीज संजीवनी अभियान’ का शुभारंभ किया। उन्होंने आम, जामुन, कटहल, नीम और बेल के बीज रोपित कर अभियान की शुरुआत की तथा प्रदेशवासियों से फलों के बीज फेंकने के बजाय उन्हें रोपित कर हरित उत्तराखंड के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से फल खाने के बाद उनके बीज सुरक्षित स्थानों पर रोपित करने का आग्रह…
भारी बारिश पर अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश…
देहरादून। प्रदेश में जारी भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव आनंद बर्धन और सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को प्रदेशभर की स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां भी भारी वर्षा, भूस्खलन या सड़क बंद होने जैसी स्थिति उत्पन्न हो, वहां प्रशासन तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करे। राहत दल पूरी तरह तैयार रहें और प्रभावित लोगों को समय पर हर संभव सहायता उपलब्ध…
ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग की मांग, सीएम धामी ने 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मांगी…
देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर उत्तराखंड की ऊर्जा आवश्यकताओं, जल विद्युत परियोजनाओं, पम्प्ड स्टोरेज, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पिटकुल की एडीबी सहायतित पारेषण परियोजना समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जुलाई 2026 की शेष अवधि के लिए 150 मेगावाट तथा अगस्त 2026 के लिए 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली केंद्रीय पूल से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि एल-नीनो की संभावित परिस्थितियों, कम वर्षा और जलाशयों में जलागम…
देहरादून में ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’ का शुभारंभ, सीएम धामी बोले- हर बच्चे तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में शाइन अवी लर्निंग के “समावेशी शिक्षा मिशन-2030” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए विजुअल लर्निंग करिकुलम आधारित पुस्तकों और शिक्षण सामग्री का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल शिक्षा को अधिक सरल, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 बच्चों में समझ, नवाचार, आत्मविश्वास और जीवन कौशल विकसित करने पर केंद्रित…
मानसून पर सीएम धामी सख्त, बोले- आपदा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 सितंबर से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का तीसरा चरण…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून, अतिवृष्टि, चारधाम यात्रा, डेंगू नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से बैठकों तक सीमित न रहकर ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने और 24×7 अलर्ट मोड में रहने को कहा। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा या आपात स्थिति की सूचना तत्काल मुख्यमंत्री कार्यालय और राज्य आपदा नियंत्रण…
हरेला पर मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना…
अल्मोड़ा, 16 जुलाई। हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को वृद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव की विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और राज्य के जनकल्याण की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने धाम में कन्याओं को प्रसाद भी वितरित किया। मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वृद्ध जागेश्वर देश के प्रमुख प्राचीन शिव धामों में से एक है और अपनी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने…
देहरादून में मतदाता सूची सुधार का मौका, 13 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
देहरादून, 16 जुलाई। देहरादून जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। जिन मतदाताओं के नाम, पते या अन्य विवरण में त्रुटियां हैं या जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी है, उन्हें 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराकर सुधार कराने का अवसर मिलेगा। नगर निगम सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान और उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में ईआरओ और एईआरओ को प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ईआरओ और एईआरओ…
