नैनीताल: गुस्साई सास ने विवाहिता पर गर्म पानी फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गयी। मौके पर पहुंची स्थानीय महिलाओं ने हंगामा कर पुलिस को सूचना दी तथा घायल विवाहिता की सास पर बहू को जलाने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल के लालकुंआ क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 अंबेडकरनगर में एकत्रित दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता पूजा की सास…
Category: अपराध
स्कूल जा रही छात्रा को स्कूल बस ने कुचला, मौत
रुद्रपुर: घर से विद्यालय जा रही सात वर्षीय छात्रा को एक निजी स्कूल के बस चालक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और बस को घेर लिया। लोग घटना स्थल पर बैठ गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर रोषित लोगों शांत किया। मामला शांत होने के बाद शव पंचनामा की…
कटीले तार में फंस कर नर तेंदुए की मौत
रुद्रपुर: किच्छा क्षेत्र तराई पूर्वी वन प्रभाग बारा कोली रेंज में एक फार्म के बाग में कटीले तार में फंस कर नर तेंदुए की मौत हो गयी। सूचना पर वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग के अनुसार तेंदुए की उम्र नौ वर्ष के करीब है। शाहदोरा गांव स्थित रघुवंशी फार्म के आम के बाग में वन विभाग की भूमि के किनारे कटीले तार लगाए गए है। गुरुवार रात नर तेंदुआ कटीले तार में फंस गया। रात भर वह तार से निकलने के लिए प्रयास करता…
चाकुओं से गोद कर पति-पत्नी की हत्या, पुलिस कर रही हत्यारे की तलाश
उधमसिंहनगर: आजाद नगर क्षेत्र में घर में घुस कर देर रात पति-पत्नी की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गयी। हो हल्ला सुनकर जब मृतका की वृद्ध माँ उसे बचाने आयी तो हमलावर ने उसे भी चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया गया। जिसके बाद हमलावर दम्पत्ति के पुत्र को धक्का देकर फरार होने में कामयाब रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर घायल वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में भय…
चोरी की बाईक के साथ दो गिरफ्तार
रूद्रपुर: किच्छा कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान चोरी की बाईक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही। मिली जानकारी के अनुसार आवास विकास किच्छा निवासी हरिओम शर्मा पुत्र राजकुमार ने बीते दिनों पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बाइक संख्या यूके 06एफ 6802 अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम ने चोरी हुई बाइक को रेलवे फटाक के पास चैकिंग के दौरान बरामद की। पुलिस…
भाजपा नेता की घिनौनी करतूत का वीडियो वायरल
हरिद्वार: भाजपा नेता की एक घिनौनी करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। नेता अपनी हरकत कैमरे में कैद होने पर जान बचाकर भागते हुए भी नजर आ रहे हैं। मामला पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम गाडोवाली का है। जहां एक भाजपा नेता दूसरे समुदाय की महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला पुलिस के संज्ञान में आ चुका है और तहरीर मिलने पर पुलिस कार्यवाही करने की बात…
नदी में छलांग लगाकर दी जान
बागेश्वर: एक व्यक्ति ने विकास भवन के समीप पुल से नदी में छलांग लगा दी । सूचना मिलने के पर रेस्क्यू टीम ने अभियान चलाकर मृतक का शव बरामद किया। शव का पंचयातनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के अनुसार भिटालगांव निवासी रघुवीर सिंह बिष्ट ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने की सूचना मिलते ही जल पुलिस, फायर की टीम व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी खोजबीन शुरू की गयी। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू टीम द्वारा अग्निकुण्ड से…
संदिग्ध हालातों में युवती ने घर में लगाई फांसी
रुद्रपुर: थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र संजय नगर खेड़ा में संदिग्ध हालातों में एक युवती ने घर में फांसी लगा ली। सुबह को परिजनों ने उसे रसोई में फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने शोर मचाया। परिजन उसे फांसी से उतार कर जिला चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर आवास विकास चैकी प्रभारी नीमा बोहरा मय पुलिस चिकित्सालय पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में चार भाई…
वाहन की टक्कर से डाक कावंरिये की मौत
रुद्रपुर: हरिद्वार से पावन गंगाजल लेकर लौट रहे एक डाक कावंरिये की दोराहा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उसे 108 एम्बुलेंस के द्वारा चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजन भी यहां आ पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। कांवडिये की मौत से उसके साथी कांवरियों में शोक व्याप्त हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस के मुताबिक 28 जुलाई को बहेड़ी…
मॉल के बाहर मिला महिला का शव, दुराचार के बाद हत्या की आशंका
देहरादून: राजधानी के सेंटीरियो मॉल के पास सोमवार सुबह एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के सर और पैर में गहरी चोट के निशान है। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी| रात में उसका एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ| व्यक्ति ने भारी चीज से वारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिल्हाल पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के…
