सड़क दुर्घटना में तीन की मौत,तीन अन्य घायल

बागेश्वर: बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि तीन घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब पौने चार बजे पिकअप गिरेछीना मोटर मार्ग से होते हुए बागेश्वर को आ रही थी।फल्याटी बैंड के पास पिकअप ऊपर की रोड से नीचे रोड पर गिर गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के…

चोरी के दस दुपहिया वाहनों के साथ दो शातिर गिरफ्तार

देहरादून: अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को चोरी के दस दुपहिया वाहनों सहित गिरफ्तार कर लिया है। बरामद वाहनों में कुछ वाहन यूपी के बताये जा रहे है। डीआईजी/एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बीते दिनों कु. रीना पुत्री कश्मीरी लाल निवासी बिधोली द्वारा थाना प्रेमनगर में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी स्कूटी को अज्ञात चोर चुरा ले गया है। वहीं रोहन दास पुत्र चन्द्र दास निवासी कोलूपानी द्वारा भी बताया गया था कि उसके दुपहिया वाहन को भी अज्ञात…

दलित की संदिग्ध मौत के बाद ग्रामीणो ने किया कोतवाली का घेराव, हत्या किए जाने की आरोप

रुड़की: बेलडा गांव में दलित युवक की संदिग्ध मौत के मामले में ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव किया। ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पंकज रुड़की में मित्तल टेंट हाउस के यहां काम करता है। रात को है बाइक से अपने काम करके गांव जा रहा था। इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने गोबर से लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर रखी थी, इसे हटाने को लेकर जब कहा गया तो उस पर सरियों से हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौत…

युवती की हत्या कर शव कट्टे मे भरकर नदी में फेंका

हरिद्वार: जनपद के बहादराबाद क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर शव को कट्टे में बंदकर रौ नदी में फेंक दिया गया है। युवती के हाथ पैर भी बंधे हुए हैं। नदी में रेत लेने गए एक ग्रामीण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के पास पुल के नीचे एक संदिग्ध कट्टा देखकर ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर बहादराबाद थानाध्यक्ष अनिल…

नदी में मिले दो कटे पैरों से हुई गुमशुदा महिला की पहचान, कटे पंजे का रहस्य बरकरार

बाजपुर: बीते 7 जून को उधमसिंह नगर जिले के केलाखेड़ा में बौर नदी में एक महिला के कटे पैर मिले थे। नदी के पास मिले कपड़ों और अंगों से महिला की पहचान जोगिंदर कौर से रूप में हो गई है। हालांकि, नदी में एक अन्य कटा पंजा भी मिला था, जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने भी सबूतों के आधार पर इसे मर्डर केस माना है। पुलिस की कई टीमें मामले के खुलासे के लिए जुटी हुई हैं। बता दें, दो दिन पहले नदी में दो कटे…

चलती बाइक पर ठुमके लगाना युवती को पड़ा भारी, लाइसेंस निलंबित

देहरादून: एक युवती का गढ़वाली गीत छोरी चंद्रा… पर बाइक चलाते हुए ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। युवती का यह वीडियो थानो मार्ग का बताया जा रहा है। पुलिस ने विडियो की कार्यवाई करते हुए युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस ने इस वीडियो में दिख रहे बाइक के नंबर के आधार पर लड़की को खोज निकाला। उसे थाने बुलाकर माफी मंगवाई गई और उसके ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबन के लिए रिपोर्ट आरटीओ भेज दी है।

नाबालिग पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार लहराते हुए हमलावर फरार

रूद्रपुर: परिजनों की गैर मौजूदगी में घर बैठे चार नाबालिग बच्चों पर पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियारों व डंडों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परमजीत कौर निवासी वार्ड 16 बगवाडा ने पुलिस को बताया कि 6 जून को शाम वह अपने काम से घर लौटी तो देखा कि उसके पडोस मे रहने वाले महेश, उसका साला शिव, शीतल की पुत्री, महेश, उसकी नाबालिग पुत्रियां जो घर पर अकेली थी।आरोप है कि वनाबालिग पुत्र पर लाठी…

दो सगी बहनों को भगाने के प्रयास में मुस्लिम युवक गिरफ्तार

देहरादून: नेपाली मूल की दो युवतियों को भगाकर ले जाने के प्रयास में त्यूणी पुलिस ने एक मुस्लिम युवक को हिरासत में लिया है। युवक का नाम नवाब उर्फ गुड्डू निवासी पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर है। और वह हिमाचल प्रदेश के गुमा नामक गांव में रहता है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह नवाब उर्फ गुड्डू दो सगी नेपाली बहनों के साथ त्यूणी बस अड्डे पर आया था। जहां से वह गाड़ी किराए पर लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान मौके पर पहुंचे रूद्र सेना के कार्यकर्ताओं ने…

हत्या के बाद शव के किए टुकड़े, बॉडी पार्ट्स को कुकर में उबाला

मुंबई: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की न केवल निर्दयीता से हत्या कर दी, बल्कि उसकी बॉडी के पेड काटने की मशीन से कई टुकड़े कर दिए। दरिंदे का जब इतने पर भी मन नहीं भरा तो उनको बॉडी पार्ट्स को प्रेशर कुकर में उबाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। मामला मुंबई के मीरा रोड स्थित नया नगर पुलिस स्टेशन की गीता-आकाशदीप सोसायटी का बताया जा रहा है। पुलिस…

उधार लिए रुपए वापस मांगने पर वृद्धा को डंडों से पीटा

हल्द्वानी: एक वृद्धा ने पड़ोस में रहने वाली महिला को 50 हजार रुपए उधार दिए थे और जब उसने रुपए वापस मांगे तो पड़ोसन ने कील लगे डंडे से वृद्धा को बुरी तरह पीट दिया। जिससे उसके सिर पर 12 टांके और 3 सेमी गहरा घाव हो गया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को दी शिकायत में संजय कालोनी भोटियापड़ाव निवासी परवीन खान (60) पत्नी स्व.वसीम खान ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह घर में अकेली…