टैक्स चोरी को लेकर ईडी की कंपनी में छापा

रुद्रपुर: मंगलवार सुबह सिडकुल की एक कंपनी में इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली और देहरादून की संयुक्त टीम ने यह कार्यवाही की है। मिली जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स की टीम सुबह करीब आठ बजे सिडकुल की पायलट इंडस्ट्रीज कंपनी में टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स चोरी को लेकर छापा मारा गया है। एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के का कहना है की इनकम टैक्स टीम को छापे की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस की टीम उन्हें उपल्ब्ध…

लोगों के सामने की नाबालिग की बेरहमी से हत्या

दिल्ली: राजधानी दिल्ली से दिल देहला देने वाली घटना सामने आई हैं| एक युवक ने 16 वर्षीय लडकी को चाकू और पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि साहिल बेरहमी से नाबालिग पर एक के बाद एक लगातार चाकू से वार करता रहा और लोग वहां से गुजरते रहे। किसी ने भी साहिल को रोकने की कोशिश तक नहीं की। पुलिस टीम को लड़की का शव सड़क पर मिला। बताया जा रहा है…

एक किलो चरस के साथ ट्रैवल गाइड गिरफ्तार

देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने ट्रैवल गाइड को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गयी चरस की कीमत पाच लाख बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपित पूर्व में मर्चेंट नेवी में था, लेकिन चोट लगने की वजह से वह बाहर हो गया। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि रायपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मिर्जापुर सहारनपुर चरस लेकर रायपुर क्षेत्र में आ…

सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत

देहरादून: थाना सहसपुर अंतर्गत बिजली घर के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर सायं शंकरपुर निवासी आशा देवी (55) पत्नी पीतांबर दत्त किसी काम से सहसपुर आई थी। रात में सहसपुर बिजली घर के सामने उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने…

कलयुगी बेटाः संपत्ति के लिए विधवा मां और नानी को मारपीट कर किया घायल

रुद्रपुर: संपत्ति के लिए बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर विधवा मां तथा नानी पर हमला कर घायल कर दिया। मामला पहुंचा कोतवाली। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शकुन्तला बजाज पत्नी स्व- अशोक कुमार निवासी आदर्श कालोनी, ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र इन्द्रजीत बजाज व उसकी पत्नी ममता बजाज ने पूर्व में उसके पति का मकान बेच दिया और उसे बेघर कर दिया। जिस पर उसके भाईयों ने उसे व उसकी माँ रवेल कौर को रहने के लिए एक…

मुठभेड के बाद असलाह सप्लायर चढ़ा पुलिस के हत्थे

रुद्रपुर: थाना पुलभट्टा क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद एसटीएफ व पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने यूपी का असलाह सप्लायर दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार समेत कारतूस बरामद किये। गिरफ्तार तस्कर असलाह की डिलीवरी देने सितारगंज जा रहा था। सर्तकता के चलते वे पुलिस के हत्थे चढ गया। गुरुवार को सीओ एसटीएफ व साइबर सीओ कार्यालय में एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सीओ सुमित पांडेय व निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में बुधवार रात को एसटीएफ…

शिव मंदिर में चोरी की कोशिश, बदमाशों ने की मूर्तिंया खंडित

नैनीताल: नगर की लोअर मालरोड के समीप स्थित शिव मंदिर में चोरी की कोशिश की गई है। चोरी की कोशिश के दौरान बदमाशों ने मूर्तियां खंडित की हैं। मंदिर के पुजारी व नाव चलकों ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की गई है। मंदिर के पुजारी व नाव मालिक समिति के पदाधिकारियों ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि लोअर मालरोड के समीप बोड स्टैंड में शिव मंदिर के दानपात्र को तोडने की कोशिश की गई है। उनका कहना है कि मंदिर में पहले भी…

अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो दबोचे

देहरादून : देर रात ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर आबकारी विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर एक लग्जरी कार में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि देर रात सूचना मिली की दिल्ली नंबर की एक लग्जरी कार होंडा सिटी से कुछ लोग हरिद्वार की ओर से तस्करी कर अंग्रेजी शराब ऋषिकेश लेकर आ रहे हैं। सूचना के बाद विभाग ने…

पोक्सो के आरोपी को भेजा जेल

रुद्रपुर: कोतवाली पुलिस ने पाक्सो में नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक नामजद आरोपी राजा उर्फ गुलाम साबिर निवासी खेड़ा वार्ड 18 के खिलाफ वहीं की निवासी एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था I एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि आरोपी पर नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म करने,गाली गलौज व जान से मारने की धमकी समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। रम्पुरा पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को मेडिकल परीक्षण के…

अज्ञात वाहन ने नव दंपति को रौंदा,पति की मौत

रुद्रपुर: बीती रात गदरपुर रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार नव दंपति को रौंद डाला। आसपास के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने नव विवाहित युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि नव विवाहिता का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार  26 वर्षीय  सूरज पुत्र जयपाल  मूल निवासी- केसरपुर तहसील मीरगंज, जिला बरेली यूपी हाल रविंद्र नगर रुद्रपुर सोमवार की रात बाइक से पत्नी…