हऱिद्वार: शनिवार देर रात जनपद के थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत गौकशी की सूचना पर मौके पर जा रही पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ में एक पुलिस जवान को गोली लग गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को भी गोली है। घायलों को तत्काल रुड़की अस्पताल भेजा गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात लगभग एक बजे कुछ गौ तस्करों के रुड़की से बहादराबाद थाना क्षेत्र की सीमा में पहुंचने की जानकारी मिली। जिस पर बहादराबाद थाने की पुलिस…
Category: अपराध
सड़क हादसें में घायल की उपचार के दौरान मौत
देहरादून : सड़क हादसे में घायल सुरक्षा कर्मी की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रेमनगर थाना इंचार्ज पीडी भट्ट ने बताया कि बीते गुरुवार शाम को मनोज ढौंढियाल निवासी पौड़ी गड़वाल उम्र 48 वर्ष पौंधा में सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता था। वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के छात्र शशांक ने तेज रफ्तार बाइक से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मनोज ढौंढियाल को गहरी चोट आई, उसे…
युवक ने की अपने ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या
पिथौरागढ़: शुक्रवार तड़के गंगोलीहाट के बुर्शम गांव के एक युवक ने अपने ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी है। मामले के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। हत्या के बाद से युवक फरार है। राजस्व पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार तहसील गंगोलीहाट के बुर्शम गांव की पंचायत के चंतोला तोक निवासी संतोष राम पुत्र मोहन राम ने धारदार हथियार से अपने पड़ोस में रहने वाली अपनी ताई हेमंती देवी 70 वर्ष पत्नी शेर राम, चचेरे भाई की पत्नी रमा देवी…
मानवता शर्मसारः दो माह की बछिया से दुष्कर्म,आरोपी फरार
लालकुआं: बिंदुखत्ता से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक ग्रामीण ने गौशाला में घुसकर दो महीने की बछिया के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है, वही बछिया की हालत नाजुक बनी हुई है, घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों ने बिंदुखत्ता पुलिस चैकी में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। बिंदुखत्ता संजय नगर प्रथम निवासी डिगर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा गया कि बुधवार की रात उनकी गौशाला…
प्लाट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, चार के खिलाफ मामला दर्ज
रुद्रपुर: कोतवाली पुलिस ने प्लाट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक राशिद पुत्र शौकत अली निवासी प्रीत विहार कालोनी, फाजलपुर महरौला ने पुलिस को बताया कि उसने एक जमीन का सौदा मकसूद के माध्यम से मुनब्बर अली के प्लाट का 7,50,000 रूपये में सौदा किया। जिसकी बतौर बयाना 30,000 रूपये इरशाद के माध्यम से नगद महफूज को देने के लिये कहा। बताया कि मुनब्बर अली जो प्लाट के मालिक हैं। लेकिन इरशाद…
कछुआ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे
रुद्रपुर: थाना दिनेशपुर पुलिस को कछुओं की तस्करी की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने टैक्सी कार को रोका तो कार में कछुआ बरामद हुआ। पुलिस ने कार में सवार युवक को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही। बुधवार दोपहर को एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने पुलिस कार्यालय में खुलासा करते हुए कहा कि जिले में संदिग्धों व संदिग्ध वाहनों की चैकिग सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान…
फर्जी नाम पता बता लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश
रुद्रपुर : थाना पुलभट्टा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी नाम पता कर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लाखों कीमती टायर बरामद किए। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने इस मामले का खुलासा थाना पुलभट्टा में किया। उन्होंने बताया कि 8 मई को मो. जावेद पुत्र रफीक अहमद निवासी सिरोली कला पुलभट्टा को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र में कहा उसकी बरेली रोड दुकान है और 28 अप्रैल को दोपहर साढ़े…
’गाली-गलौज व मारपीट करने पर नशे में धुत भतीजे को चाचा ने उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार
चमोली : नशे में धुत्त भतीजे की गाली-गलौज बर्दास्त न करते हुुए चाचा ने भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद नेपाल निवासी चाचा फरार हो गया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा बैनोली क्षेत्र ’तलवाडी में 29 अप्रैल की रात को नेपाली नागरिक मन बहादुर पुत्र गिरी निवासी थाना गरखागोट जिला जाजरकोट नेपाल उम्र 26 वर्ष की हत्या हो गयी थी। मामला राजस्व क्षेत्र से खुलासे के लिए रेगुलर पुलिस को स्थानातंरित किया गया। इस…
आशा ज्वैलरी शोरूम में चोरी करने वाले अपराधी गिरफ्तार
हरिद्वार: थाना कनखल पुलिस ने आशा ज्वैलरी शोरूम में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में फरार चल रही दो महिलाओं की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार आशा सपरा निवासी सर्वप्रिय बिहार हाल निवासी थाना कनखल हरिद्वार द्वारा उनके ज्वैलरी शोरूम में ग्राहक बन कर आए कुछ अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े ज्वैलरी चोरी की घटना को अंजाम देने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने कड़े…
मेडिकल स्टोर में छापा, दवाइयों के नाम पर कर रहे थे नशे का कारोबार
देहरादून: दवाइयों की आड़ में नौजवानों को नशे के कैप्सूल सप्लाई करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक दो भाइयों को प्रेमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों से 66 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल और टैबलेट बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई पिछले 10 साल से बिना लाइसेंस यह कार्य कर रहे थे। नशे के इस कारोबार में एक डिस्ट्रीब्यूटर का नाम सामने आया है, जल्द उसकी भी गिरफ्तारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के बद्दी से ये प्रतिबंधित कैप्सूल व टैबलेट सप्लाई हो रहे थे। पत्रकारों से वार्ता…
