हल्द्वानी: आंवला चौकी गेट के पास गौला नदी में खेल रही बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक ओर जहां उसकी डंपर की चपेट में आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं परिजन उसके साथ गलत हरकत होने का अंदेशा भी जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आंवला चैकी गेट निवासी श्रमिक अजय की सात वर्षीय पुत्री मोनिका आज गौला नदी में खेल रही थी। इस बीच अचानक वह चोट लगने से बेहोश…
Category: अपराध
ढाई साल की बच्ची के सामने पति ने की अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या
विकासनगर: पछवादून में कालसी तहसील अंतर्गत फटेऊ गांव में पति ने ढाई साल की बच्ची के सामने ही पत्नी की गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन व राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फटेऊ गांव निवासी गजेन्द्र सिंह चैहान ने चार साल पहले दूसरी शादी की थी। गजेन्द्र अपनी पत्नी गुड्डी देवी व ढाई साल की बच्ची के साथ गांव में रह रहा था। गुरुवार…
एसटीएफ ने फरार चल रहे हत्यारे को किया गिरफ्तार
मंदी हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार देहरादून: उत्तराखण्ड एसटीएफ ने हत्या मामले में फरार चल रहे एक ईमामी बदमाश को गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा उत्तराखंड के ईनामी अपराधियों के खिलाफ चलायी जा रही मुहिम में एसटीएफ टीम ने 04 हत्याओं में शामिल एक कुख्यात हत्यारे को मण्डी,हिमाचल प्रदेश में जाकर दबोच लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि एसटीएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना लक्सर क्षेत्र में 06 मई 2021 को खेड़ी खुर्द लक्सर में घटित…
20 पेटी अंग्रेजी शराब व 10 पेटी देशी शराब समेत पांच गिरफ्तार
हल्द्वानी: पुलिस और एस.ओ.जी टीम ने संयुक्त कार्यवाही में अलग-अलग ब्रांड की लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। बता दें, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा लक्ष्य नशा मुक्त नैनीताल बनाने के लिए अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अवैध तस्करी करने वालों की धरपकड़ करने के लिए समस्त थाना प्रभारियों एवं चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया है। इस क्रम में कोतवाल हरेन्द्र चैधरी, एसओजी…
पोंजी स्कीम चलाने वाली 10 कंपनियों पर होगा एक्शन
देहरादून: करोड़ो रुपये की ठगी करने वाली पोंजी स्कीम कंपनियों के खिलाफ एडीजी कानून व्यवस्था ने शिकंजा कसने के निर्देश जारी किए है I जिसके चलते 10 कंपनियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में सख्त बड्स एक्ट की धाराएं जोड़ी जाएंगी। इसके अलावा किट्टी कमेटी में धोखाधड़ी के मामलों में भी बड्स एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि इस तरह की धोखाधड़ी में पहले आईपीसी की धाराओं में ही मुकदमा दर्ज होता था। इनमें ज्यादातर धाराएं गिरफ्तारी वाली नहीं हैं। ऐसे में धोखेबाज डायरेक्टर…
लक्ष्य को पाने के लिए संकल्प के साथ आगे बढ़ना बहुत जरूरी: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंडो डच हार्टिकल्चर व कोका कोला इंडिया द्वारा आयोजित “संकल्प से परिवर्तन की ओर“ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने सेब उत्पादन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उन्नति एप्पल योजना के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए इंडो डच हार्टिकल्चर व कोका कोला इंडिया द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। बुधवार को जीएमएस रोड स्थित वाडिया भू विज्ञान संस्थान में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जीवन में किसी लक्ष्य…
विषाक्त पदार्थ खाने से युवक युवती बेहोश
भीमताल: उत्तराखंड में भीमताल के एक बोट संचालक के होश उस वक्त उड़ गए, जब उसकी नौका पर सवार एक युवक-युवती की हालत बिगड़ने लगी। युवक के मुंह से जहां झाग निकल रहा था तो वहीं युवती बेहोश हो गई थी। आनन फानन में उन्हें किनारे पर लाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से जब दोनों को अस्पाल पहुंचाया तो डॉक्टर ने बताया कि इन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जांच करने पर दोनों की पहचान विकासखंड धारी के एक गांव की मिली। प्रारंभिक जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों…
मां की डांट से खफा युवती ने लगाई फांसी, हालत गंभीर
नैनीताल: मल्लीताल क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय किशोरी देर शाम स्कूल से भाई के साथ घर पहुंची। इसी बीच किसी बात को लेकर मां ने किशोरी को डांट लगा दी। कुछ देर बाद जब स्वजन कमरे में पहुंचे तो किशोरी को छत से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ देखा। आनन-फानन में उसे नीचे उतार कर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। वरिष्ठ फिजीशियन डा. एमएस दुग्ताल ने बताया कि किशोरी की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
11 अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही
हल्द्वानी : बनभूलपुरा पुलिस ने 11 अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ गुंडा अधिनियम में कार्यवाही की है। एसएसपी पंकज भट्ट के आदेश पर पुलिस ऑपरेशन क्रेक डॉउन अभियान चला रही है। इसके तहत बनभूलपुरा थाना पुलिस ने अवैध मादक की बिक्री, चोरी व अवैध जुआ, सट्टा और वाहन चोरी आदि की घटनाओं को कारित कर अवैध रुप से धनोपार्जन करने वाले 11 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा-3ध्4 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम 1970 के तहत कार्यवाही की है। इन अपराधियों में शिवम निवासी बाल्मीकि बस्ती जवाहरनगर, सैफ अली हथौड़ा निवासी गफूरबस्ती, फरजन्द…
दवा कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत
देहरादून: रुड़की में एक दवाई कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कर्मचारी की मौत से परिजनों ने सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा कियाI परिजनों ने एक युवती पर जहर देकर हत्या करने की अंशका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी हैI जानकारी के अनुसार, मूल रूप से सहारनपुर और हाल निवासी रुड़की के सुनहरा निवासी मिथुन (26) रुड़की के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दवाई कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात वह कंपनी से ड्यूटी कर कमरे…
