बीएएमएस फर्जी डिग्री प्रकरण में एक और गिरफ्तार

देहरादून: बीएएमएस की फर्जी डिग्री प्रकरण में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। इस मामले में पुलिस द्वार गठित टीम ने टिहरी से एक और फर्जी चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद गिरफ्तार होने वालों की संख्या अब 12 हो गयी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बीएएमएस की फर्जी डिग्री लेकर टिहरी में एक डाक्टर प्रेक्टिस कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए सक्रिय हो गयी। पुलिस ने सूचना के आधार पर फर्जी बीएएमएस चिकित्सक राजेन्द्र…

चालक नेअधिकारी के आवास पर झोंकी फायर,गिरफ्तार

बागेश्वर: मुख्य कृषि अधिकारी के आवास पर उनके चालक ने द्वारा ही फायर झोंकने का मामला सामने आया है। घटना की वजह चालक अवकाश के दिन भी ड्यूटी करने को लेकर तनाव मना जा रहा है। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व भी अधिकारी से फोन पर उसकी कहासुनी हुई थी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि पांच फरवरी 2023 को वादी मुख्य कृषि अधिकारी सुघर सिंह वर्मा पुत्र स्व. दीनदयाल वर्मा स्थाई निवासी कानपुर…

प्रोपर्टी डीलिंग विवाद के चलते युवक की गोलियों से भूनकर हत्या

हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में प्रोपर्टी डीलर अमरदीप चैधरी को घर बुलाकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अमरदीप की हत्या उसी के पार्टनर ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर की हैI अमरजीत चौधरी पूर्व में भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष रह चुका हैI परन्तु कुछ समय पूर्व वो कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया थाI   घटना के मुताबिक अमरदीप के पार्टनर राजकुमार मालिक ने रविवार रात उसे अपने घर बुलाया, जिसके बाद अमरदीप अपने साथी सोनू राठी के साथ मोटर साईकिल…

फर्जी डॉक्टर डिग्री रजिस्ट्रेशन मामले में भारतीय चिकित्सा परिषद के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

देहरादून : भारतीय चिकित्सा परिषद में फर्जी डॉक्टर डिग्री रजिस्ट्रेशन कराने पर पुलिस ने परिषद के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले मे गिरफ्तार तीनो आरोपियों ने फर्जी डिग्रियां बांटने और रजिस्ट्रेशन किए जाने की बात कबूली है। जिसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। मामले के मुताबिक एसटीएफ ने पिछले माह प्रदेश में चल रहे फर्जी डॉक्टर रैकेट का खुलासा किया था।इस दौरान पुलिस ने फर्जी डिग्री का मास्टरमाइंड इमलाख के भाई समेत दो फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया…

पेड़ से लटके मिले युवक व युवती के शव

देहरादून: युवक व युवती के शव आम के पेड़ से लटके मिले मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने दो शवों के पेड़ से लटके होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार, युवक और युवती दोनों विवाहित हैं और दोनों का एक एक बेटा है। युवती की शादी किच्छा जबकि युवक की शादी पीलीभीत में हुई थी। लड़की इन दिनों अपने मायके हुई थी।

महिला के साथ धोकाधड़ी कर रचाई शादी, धर्मांतरण न करने पर दी हत्या की धमकी

हरिद्वार: कनखल क्षेत्र से महिला के साथ धोकादारी कर शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जबरन धर्मांतरण कराने और हत्या की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग नाम की दो फर्जी आईडी बरामद की गयी हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर निवासी एक महिला से अजहर अहमद ने राहुल नाम बताकर शादी रचाई थी। कुछ समय पहले…

वजीर हत्याकांड: पुलिस ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

देहरादून: पुलिस ने पूर्व एमएलसी टीएस वजीर हत्याकांड की साजिश रचने और हत्या में शामिल तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुदर्शन सिंह वजीर, हरजिंदर सिंह रैना और जगपाल सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक पकड़े गए आरोपियों के मुताबिक उन्होंने त्रिलोचन सिंह वजीर की गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद शव बाथरूम में रख दिया था और वह एक-एक करके दिल्ली वाले घर से निकलकर फरार हो गए थे। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि हत्या…

वृद्धावस्था पेंशन के रुपये ना देने पर बेटे ने माँ को उतारा मौत के घाट

देहरादून: वृद्धावस्था पेंशन के रुपये नहीं देने पर बेटे के सर पर खून सवार हो गया I बेटे ने बेरहमी से मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिले के लम्कीचुहा नगरपालिका में वृद्धावस्था पेंशन के रुपये नहीं देने पर एक व्यक्ति ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। लम्कीचुहा नगरपालिका के वार्ड नंबर छह निवासी राम थारु 40 वर्ष ने अपनी मां लगनी देवी 71 वर्ष को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन मांगी। लगनी देवी ने घर के खर्च के लिए…

विजिलेंस टीम ने निर्माणाधीन भवन में छापा मार पकड़ी बिजली चोरी

रूद्रपुर: बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने सिविल लाईन स्थित एक निर्माणाधीन भवन में छापा मारकर विद्युत चोरी पकड़ी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार उपखंड अधिकारी अंशुल मदान और अवर अभियंता कुलदीप टीम के साथ चेकिंग पर थे। टीम चैकिंग करते सिविल लाईन में पहुंचे। टीम ने चेकिंग के दौरान नितिन अग्रवाल के निर्माणाधीन भवन में  बिजली चोरी पकड़ी।  टीम ने मौके से बिजली की केवल जब्त कर ली है। विभागीय अधिकारी की ओर से पुलिस ने मकानमालिक के खिलाफ…

भाजपा विधायक को मिली गाजर-मूली की तरह काटने की धमकी

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा के डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने उनके विधानसभा क्षेत्र में अनिल कापड़ी पर धमकी देने का आरोप लगया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकी कापड़ी की ओर से दी गई थी। अब फिर से उन्हें धमकी मिली है। उन्हें धमकी मिली है कि ‘गाजर-मूली की तरह काट देगा या फिर इतना अधिक टेंशन देगा कि उन्हें हार्ट अटैक आएगा और मौत हो जाएगी’।