अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

देहरादून: मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता शिव शंकर दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी| एक सूनसान स्थान पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार थाना दक्षिण क्षेत्र के गांव लालऊ में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष शिवशंकर दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि अधिवक्ता सुबह करीब 8:20 पर अपने बेटे ललित की बेटी अन्या को स्कूल छोड़कर…

फर्जी जज हुआ गिरफ्तार, रिट पिटीशन को निपटाने के लिए मांगे थे 5 लाख रुपये

देहरादून: दिल्ली पुलिस ने एक फर्जी जज को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम नरेंद्र कुमार अग्रवाल बताया जा रहा हैं| जानकारी के अनुसार, आरोपी ने थाने में जाकर एक रिट पिटीशन को निपटाने के एवज में एसएचओ से पांच लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने सब-डिवीजन के पुलिस उपायुक्त (एसीपी) को मैसेज भेजा था कि वह थाने में विजिट करने आने वाला है। उसने समयपुर बदली सब डिवीज़न के एसीपी को व्हाट्सएप मैसेज किया कि वह एक रिट पिटीशन के…

अंकिता हत्याकांड: आरोपियों के खिलाफ एसआईटी ने दाखिल की 500 पन्नों की चार्जशीट

देहरादून: अंकिता हत्याकांड को लेकर प्रदेशभर की जनता आँखे टिकाई बैठी है I हर कोई इंसाफ की राह देख रहा है I इस बीच   तीनों आरोपियों के खिलाफ एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस संबंध में एडीजी वी मुरुगेशन ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एसआईटी ने 500 पन्नों की चार्जशीट में 100 गवाह बनाए हैं। वहीं, 30 से ज्यादा दस्तावेजी साक्ष्य भी शामिल किए हैं। चार्जशीट आईपीसी की धारा 302, 201, 120बी, 354क और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत फाइल की गई है। इसमें तमाम वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक…

इंस्टाग्राम पर हुए विवाद के बाद दोस्त ने दोस्त के सीने पर घोंपा चाकू

देहरादून: छात्रों का इंस्टाग्राम पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया| विवाद इतना बढ़ गया कि इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ झगड़ा सड़क पर आ गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई तो एक ने दूसरे छात्र को चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में छात्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया| घटना के अनुसार एसएसआई मोहन सिंह ने बताया कि एसजीआरआर में पढ़ने वाले शाहवेज, नजर अब्बास व एक नाबालिग, जीआरडी में पढ़ने वाला एक नाबालिग और…

धोखाधड़ी से बेच दी गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन, वकील समेत तीन पर केस

देहरादून: रिटायर्ड बैंक अधिकारी को कुल्हान स्थित गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन बेचकर 94.81 लाख रुपये हड़प लिए गए। मुख्य जालसाज ने वकील और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर धोखाधड़ी की। तीनों के खिलाफ राजपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धोखाधड़ी को लेकर नरेंद्र सिंह निवासी राजपुर रोड ने एसएसपी कार्यालय में कुछ दिन पहलेे तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 2019 में वह आलेक कुमार शर्मा निवासी दून एनक्लेव विजय पार्क जीएमएस रोड दूसरा पता फ्रेंड्स अपार्टमेंट बी ब्लॉक जीएमएस रोड के संपर्क में…

श्रद्धा वालकर हत्याकांड: महरौली में मिलीं हड्डियों का पिता से मिला डीएनए

देहरादून: मुंबई के श्रद्धा वालकर हत्याकांड में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। महरौली के जंगल से मिलीं हड्डियों का डीएनए श्रद्धा के पिता के डीएनए सैंपल से मिल गया है। सीएफएसएल रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है।

डीजीपी के नाम से फिर बना फर्जी अकाउंट, पुलिस की हलचल देख किया डिलीट

देहरादून: डीजीपी के नाम से एक बार फिर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने का मामला सामने आया है। आईडी देखकर जब डीजीपी ने अपनी फ्रेंड लिस्ट में सबको इसकी जानकारी दी तो इस आईडी को डिलीट कर दिया गया। डीजीपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।  बता दें, इससे पहले दो बार डीजीपी अशोक कुमार के नाम से फर्जी आईडी बनाई जा चुकी है। पिछले साल उनके नाम से कुछ लोगों ने गिफ्ट कूपन मांगे थे। इसके बाद डीजीपी के स्टाफ की ओर से साइबर थाने में मुकदमा…

मोस्टवांटेड सुशील गुज्जर समेत गैंग के चार बदमाश चढ़े दून पुलिस के हत्थे

देहरादून: दून पुलिस ने मोस्ट वांटेड सुशील गुज्जर समेत गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया हैI बदमाशों ने पिछले माह रेसकोर्स के एक व्यापारी को बंधक बना लूट की घटना को अंजाम दिया थाI पूछताछ के बाद पुलिस ने लूट का कुछ सामान भी आरोपियों से बरामद किया हैI गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को सूबे के डीजीपी,डीआईजी व एसएसपी ने संयुक्त रूप से पौने दो लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की हैI एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि,उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस के…

बाइक सवार युवकों ने एक छात्रा पर फेंका तेजाब, केजरीवाल ने की सख्त करवाई की मांग

देहरादून: राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में बाइक सवार युवकों ने एक छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं इस घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ सख्त करवाई की मांग की हैं | घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पीएस मोहन गार्डन इलाके में एक छात्रा पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब नौ बजे पीसीआर कॉल आई थी। जीसमें कहा गया था कि 17 साल…

बाइक सवार युवकों ने एक छात्रा पर फेंका तेजाब, केजरीवाल ने की सख्त करवाई की मांग

देहरादून: राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में बाइक सवार युवकों ने एक छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं इस घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ सख्त करवाई की मांग की हैं | घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पीएस मोहन गार्डन इलाके में एक छात्रा पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब नौ बजे पीसीआर कॉल आई थी। जीसमें कहा गया था कि 17 साल…