शोरूम में हुई चोरी का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

हल्द्वानी: पुलिस ने बीते दिनों महिन्द्रा शोरूम में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल मध्य प्रदेश के दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो लाख रूपए की नगदी बरामद की है। चोरी की घटना में शामिल दो चोरों की तलाश की जा रही है। बता दें कि पालम सिटी निवासी संजय अग्रवाल उर्फ गोलू का रामपुर रोड पर बजरंग मोटर्स के नाम से महिंद्रा के चैपहिया वाहनों का शोरूम है। 14 अक्टूबर की शाम करीब नौ बजे…

पुलिस कप्तान ने दिया घटनाओं के खुलासे के लिए 24 घंटे का अल्टिमेटम

देहरादून: पुलिस कप्तान अजय सिंह ने डालनवाला व पटेलनगर में हुई लूट की घटनाओं के खुलासे के लिए दोनों कोतवालों को 24 घंटे का अल्टिमेटम दिया। जिससे दोनो थानों में हड़कंप मचा हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर को कोतवाली नगर क्षेत्र में तिलक रोड पर हुई मोबाइल लूट की घटना का पुलिस द्वारा 48 घंटे के अंदर अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 31 अक्टूबर को थाना पटेल नगर क्षेत्र में उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति को स्कूटी…

महिला से मारपीट के आरोपी दरोगा के खिलाफ जांच शुरू

रुद्रपुर: रम्पुरा में महिला के साथ अभद्रता व मारपीट करने के आरोप में लाइन हाजिर किए गए दरोगा के खिलाफ जांच शुरू हो गई। जांच एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल कर रहे। बता दें कि पिछले दिनों रम्पुरा निवासी अनिल कोली पुत्र स्व लेखराज ने घर पर गले में फंदा लगाकर जान दे दी थी। मृतक के परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने अनिल कोली को मोबाइल चोरी के आरोप में पूछताछ के दौरान प्रताडि़त किया था। इससे अनिल ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस पर रुपए लेकर छोडने…

चोरी कि चार बाइक समेत दो वहान चोर गिरफ्तार

हरिद्वार: नशे का खर्च पूरा करने के लिए दुपहिया वाहन चोरियों में लिप्त दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुराये गयी चार बाइक भी बरामद की गयी है। जानकारी के अनुसार बीती 17 अक्टूबर को विनीत पुत्र गोपाल निवासी झबरेडा द्वारा ईकृएफआईआर के माध्यम से बताया गया था कि उनकी बाइक झबरेडा मार्केट से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी है। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरो की तलाश में जुटी पुलिस…

73 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी, एक गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग: उत्तराखंड में अवैध शराब तस्करी रूकने का नाम नही ले रही है।  सूबे के प्रर्वतीय जिलों में शराब की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने 73 पेटी अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी बरामद हुआ है। बरामद शराब की कीमत 5 लाख रूपये से अधिक बतायी जा रही है। मिली  जानकारी के अनुसार रविवार  सुबह थाना अगस्तमुनि पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कोई शराब तस्करी भारी मात्रा में अवैध शराब की डिलीवरी हेतू आने वाला…

शव लेने आए इंस्पेक्टर ने महिला को जड़ा थप्पड़, सियासी पारा चढ़ा

रुद्रपुर: चोरी का मोबाइल फोन खरीदने के आरोप में पुलिस ने जिस युवक को 5.30 घंटे चैकी में बैठाने के बाद 1500 रुपये लेकर छोड़ा। अगली सुबह उसका शव घर पर फंदे से लटका मिला। मित्र पुलिस पर आरोप है कि शरीरिक और मानसिक प्रताणना से त्रस्त युवक ने खुदकुशी कर ली। इतना ही नहीं पुलिस जब युवक शव लेने घर पहुंची तो यहां उसकी भाभी को दरोगा ने थप्पड़ भी मारा। इससे नाराज लोग भडके तो सियासी दबाव में एसएसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। रम्पुरा वार्ड…

सोलह साल बाद फरार आरोपी ने किया सरेंडर

देहरादून। पुलिस की लगातार दबिश के बाद 16 साल से फरार हत्याभियुक्त ने दून की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी ईशान त्यागी ने 2007 में कांग्रेस नेता व सरदार भगवान सिंह पीजी बालावाला के अध्यक्ष एसपी सिंह पर गोली चलाई थी। गोली चलाने वाले दूसरे अभियुक्त मौसम शर्मा की इसी साल मार्च 2023 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। देहरादून के प्रसिद्ध सरदार भगवान सिंह पीजी कॉलेज के मालिक एसपी सिंह पर गोली चलाने के आरोपी ने आखिरकार 16 साल बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हाल…

अवैध पशु मांस के साथ चार  गिरफ्तार, 6 जीवित पशुओं को मौके से किया बरामद

देहरादून: राजधानी में कुछ स्थानो पर अवैध रुप से पशु मांस बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत एक दुकान में छापे मारी कर 200 किलो कटे हुये पशु मांस समेत 06 जीवित पशुओं को बरामद किया है। मौके से अवैध पशु कटान में लगे चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, उनके कब्जे से माँस काटने वाले औजार भी पुलिस ने बरामद किए हैं। गिरफ्तार चारों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पकड़ा गया पशु मास आवेश कुरैशी व सुल्तान नाम के व्यक्ति का…

फर्जी आईपीएस अधिकारी आया पुलिस की गिरफ्त में

-चौकी प्रभारी पर अवैध काम के लिये दबाव डालने की थी योजना देहरादून: कुल्हाल पुलिस को फोन कर हिमाचल से अवैध खनन समग्री लाने के लिए दबाव बनाना वाला फर्जी आईपीएस अधिकारी दून पुलिस के हत्थे चढ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार उ.नि. प्रवीण सैनी, चैकी प्रभारी कुल्हाल के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल कर .खुद को एक आईपीएस अधिकारी बताकर, पोंटा साहिब, हिमाचल की ओर से 5-6 डंफर अवैध प्रतिबंधित खनन सामग्री धुली बजरी भिजवाने…

करोड़ो की ठगी मामले के आरोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

-साइबर क्राइम पुलिस की रही अहम भूमिका -18 राज्यों की पुलिस रही थी आरोपी की तलाश देहरादून:  दुबई से फर्जी शेल कंपनियों के जरिए भारत भर में करोड़ों रुपए की साइबर ठगी करने वाले एक शातिर को एसटीएफ ने साइबर क्राइम पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी द्वारा देशभर में 18 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पी2पी क्रिप्टो ट्रेडिंग घोटालें से जुड़े इस साईबर क्रिमनल के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में 392 फाइनेंशियल साइबर फ्रॉड के मामलें दर्ज…