-दो महिलाओं को किया रेस्क्यू, आपत्तिजनक सामग्री बरामद देहरादून: राजधानी दून में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने दम्पत्ति को गिरफ्तार कर दो महिलाओं को भी रेस्क्यू किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक लग्जरी कार, तीन मोबाइल, हजारों की नगदी व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से थाना राजपुर व एएचटीयू को सूचनाएं मिल रही थी कि काफी समय से एक दंपत्ति शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में देह व्यापार का रैकेट चलाकर महिलाओं की सप्लाई कर…
Category: अपराध
सात माह के मासूम का अपहरण करने के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
हरिद्वार: 7 माह के मासूम का अपहरण किये जाने का मात्र 24 घंटो में ही खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। अपहरणकर्ता पति-पत्नी है जिन्होने एक भीख मांगने वाली महिला को धोखा देकर उसके बच्चे का हर की पैड़ी क्षेत्र से अपहरण कर लिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कल मंजू पत्नी टुनटुन निवासी चण्डीघाट कोतवाली नगर अपने बच्चे शिवा उम्र 7 माह के साथ मथुरा पुडी वाले के पास भीख मांगने के लिये बैठी थी। बताया…
भ्रष्टाचार के खिलाफ वन विभाग के 20 अफसरों की खुली जांच फाइलें
देहरादून: वन विभाग में भारतीय वन सेवा के 11 अधिकारियों समेत कुल 20 अफसरों के खिलाफ 23 विभागीय जांचों की फाइल फिर खुल गई हैं। यह जांच भ्रष्टाचार, अवैध कटान, आय से अधिक संपत्ति, वित्तीय अनियमितता और जन प्रतिकूल आचरण के आरोपों में लंबित हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर वन विभाग ने लंबित जांचों का ब्योरा सीएम कार्यालय को सौंप दिया है। जांच का सामना कर रहे दो आईएफएस अफसर और एक रेंजर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। तत्कालीन प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी का नाम भी शामिल…
मनी ट्रांसफर कंपनी के कर्मचारियों से साढ़े चैदह लाख की लूट
हरिद्वार: भारी बारिश के बीच रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में मनी ट्रांसफर कंपनी के दो कर्मचारियों से लाखों रुपये की लूट कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रो में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया, लेकिन लुटेरो का कोई सुराग नही लग सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के शिवालिक नगर स्थित बृजेश नारायण गोयल का गोयल मनी ट्रांसफर एंड कंपनी के नाम से कार्यालय है। वह करीब आठ प्राइवेट एटीएम में कैश डालने का काम करते हैं। बताया…
एसटीएफ ने हथियार बनाने की फैक्ट्री पर की छापेमारी
देहरादून: एसटीएफ व बाजपुर पुलिस ने संयुक्त आपरेशन चलाते हुए एक हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापेमारी की| पुलिस ने यहां से 6 सेमीऑटोमैटिक पिस्टल, तंमचे, कारतूस, मैगजीन, निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार व हथियार बनाने के भारी उपकरण बरामद किये| साथ ही फैक्ट्री चलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड एसटीएफ को जनपद उधमसिंह नगर में हथियारों की एक बड़ी फैक्ट्री संचालित होने गोपनीय सूचना काफी समय से मिल रही थी। जिस पर एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट…
50 लाख से अधिक की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार
रुद्रपुर: जनपद में नशे के सौदागरों पर कार्रवाई के लिए चलाया जा रहा अभियान के तहत काशीपुर पुलिस को सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 50 लाख से अधिक कीमती स्मैक सहित बरेली का तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने किया। एसपी काशीपुर अभय सिंह के निर्देशन एंव पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस ढेला पुल के पास चैकिंग कर रही थी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे…
दुष्कर्म प्रकरण खुलासा: कांवड़ यात्रा से कुछ लेना देना नहीं, ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुडा था मामला
हरिद्वार: जनपद के कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत सनसनीखेज दुष्कर्म प्रकरण का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया है। इस पूरे प्रकरण का कांवड यात्रा से कुछ लेना देना नही था। इस प्रकरण में महिला के पति के सामने आने एवं महिला के अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में होने पर हुई पूछताछ से स्थिति स्पष्ट हो गई है। गाजियाबाद निवासी महिला को नशीला पदार्थ कर दुष्कर्म करने के मामले में कई चुकाने वाले तथ्य सामने आए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला कांवड़ लेने नहीं वरन काम के सिलसिले…
पति की चंगुल से छूटकर कोतवाली पहुंची महिला
रुद्रपुर: एक महिला ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच जमकर हंगामा किया। महिला ने अपने पति पर आये दिन मारपीट व प्रताडित करने का आरोप लगाया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भूरारानी निवासी एक महिला कोतवाली पहुंची और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। महिला का कहना था कि उसका पति आये दिन उसके साथ मारपीट करता है। खर्चा भी नहीं दे रहा। महिला ने अपने पति पर उसे जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।…
स्मैक समेत एक गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी
हल्द्वानी: पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। मंडी चैकी पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था कायम रखने और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए बीती रात क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस बीच गांधी इंटर कॉलेज के पास बाईपास रोड में एक युवक संदिग्धावस्था में आता दिखा। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर उसे दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 10.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम जावेद…
दंपति हत्याकांड के बाद पुलिस सतर्क, बाहरी लोगों का किया सत्यापन
रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में दंपति हत्याकांड के बाद पुलिस एक्शन में आ गई। बाहरी लोगों का संघन चेकिंग अभियान चला। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक मकान मालिकों का एमवी एक्ट और दर्जनों का कोर्ट का चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने मकान मालिकों को बिना सत्यापन के किरायेदारों रखने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी निर्देशानुसार थाना ट्रांजिट कैंप ने ।6 टीमें बनाकर क्षेत्र में बाहरी लोगों, किरायेदारों, घरेलु नौकरों की संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान तकरीबन 6 घंटे तक चला। पुलिस ने चैकिंग…
