डाॅक्टर दंपति के  घर से रूपए चुरा-चुरा कर नौकरानी बनी लखपति, गिरफ्तार

-लाखों की नगदी घर से मिली तो लाखों रूपये किये थे बैंक में जमा नैनीताल: घर में काम करने वाली नौकरानी ने डॉक्टर दंपत्ति को पिछले तीन सालों में 11 लाख रुपये का चूना लगा दिया। सीसी कैमरे से हकीकत सामने आने पर पीड़ित दम्पत्ति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उक्त नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके घर से पुलिस ने लाखों की नगदी बरामद तो की ही साथ ही पता चला कि उसने अपने बैंक खाते में चुराये गये लाखों की रकम भी जमा करा रखी…

अंर्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य चोरी की गाड़ी समेत चढ़ा मित्र पुलिस के हत्थे

हरिद्वार: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने चुरायी गयी थार सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चैपहिया वाहन चुराने का एक्सपर्ट है। जिस पर राजस्थान सहित अन्य राज्यों में 51 मुकदमे दर्ज है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया गया कि बीती 28 जुलाई को अतंमलपुर बोंगला निवासी मनीष कुमार के घर के बाहर खड़ी उनका थार वाहन अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया था। पीड़ित की तहरीर पर बाहदराबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।…

मासूम को मिला न्याय, अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा

रुड़की: दो साल पहले छह साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने अभियुक्त को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 75000 का अर्थदंड भी लगाया है। बता दें, कलियर थाना क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण की छह साल की बच्ची 23 अक्टूबर 2021 को एक डेयरी पर दूध लेने गई थी। इस दौरान वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने बच्ची की घंटों तक तलाश की तब परिजनों ने देखा कि पास के गांव का व्यक्ति…

आई-फोन के लिए किया आठ महीने के बच्चे का सौदा

देहरादून: पश्चिम बंगाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं| आई-फोन लेने के लिए दंपति ने अपने आठ महीने के बच्चे को बेच दिया| पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस का कहना है कि बच्चे को बेचने के बाद मां-बाप रील्स बना रहे थे| पुलिस ने बच्चे की मां और बच्चे को खरीदने वाली महिला प्रियंका घोष को गिरफ्तार कर लिया हैं| हालांकि, बच्चे का पिता जयदेव अभी फरार है| पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर…

पटवारी पेपर लीकः हरिद्वार पुलिस ने की यूपी में आरोपी के घर पर कुर्की की कार्रवाई

हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस ने पटवारी पेपर लीक मामले में वांछित के सहारनपुर स्थित घर पर कुर्की की कार्रवाई की है। इससे पहले 8 जून को पुलिस ने आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था. आरोपी पर पुलिस ने 10 हजार का ईनाम भी रखा है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पटवारी और एई और जेई पेपर लीक प्रकरण में बुधवार को फरार आरोपी के घर पहुंचकर कनखल पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। इससे पहले पुलिस ने नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी करवाई थी। बता दें कि एक…

फरार वन्य जीव तस्कर काशीपुर से गिरफ्तार

रुद्रपुर: एसटीएफ ने टाइगर की खाल और हड्डियां बरामद होने के मामले में फरार मुख्य आरोपी को काशीपुर से गिरफ्रतार कर लिया है। एसटीएफ के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी मुख्य शिकारी है उसी ने टाइगर को मारा था। बता दें, 22 जुलाई की रात्रि सीओ एसटीएफ सुमित पांडे के नेतृत्व में एसटीएफ, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली व तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की एसओजी की संयुक्त टीम ने खटीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 4 शातिर वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 टाइगर की खाल…

शादी से मना करने पर युवक ने किया चाकू से हमला

देहारदून: बंजारवाला क्षेत्र में युवती को चाकू मारकर एक युवक फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगो ने ने उसकी तलाश करते हुए उसे जंगल के पास पकड़ लिया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। युवक के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बंजारावाला में चाऊमिन की ठेली लगाने वाले आदर्श गुरुंग का क्षेत्र की हिमानी नाम की लड़की से प्रेमप्रसंग था। लड़की के पिता टेंट हाउस चलाते हैं। सोमवार सुबह करीब नौ…

यूकेडी कार्यालय में जमकर बवाल,पुलिस बल तैनात

देहरादून: सोमवार को उत्तराखंड क्रांतिदल के दफ्तर मेें दो गुटों में जमकर बवाल हो गया। यहां आपस में दो गुट भिड़ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची। लोगों को शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों गुटों के लोगों का हंगामा जारी रहा। आरोप है कि पार्टी से निष्कासित किए गए शिव प्रसाद सेमवाल गुट ने रात में ऑफिस पर कब्जा कर लिया। इससे दूसरे गुट के लोग नाराज होकर हंगामा करने लगे। यहां लोगों ने गेट तोड़ने का…

जमेटो व स्वीगी के डिलवरी ब्वायज का होगा सत्यापन

-प्राईवेट बैकों के रिकवरी ब्वायज की भी नहीं खैर देहरादून: डीआईजी/एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने सभी थाना चैकी प्रभारियों को निर्देश दिये हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में रहने वाले जमेटो व स्वीगी के डिलवरी ब्वायज का सत्यापन करेगे तथा उसकी पृष्ट भूमि को भी खंगालेगे इसके साथ ही बैंकों के रिकवरी ब्वाज पर भी शिकंजा कसे जिससे की वह लोगों का उत्पीडन न कर सकें। शनिवार को डीआईजी/ एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने आदेश जारी करते हुए जनपद के सभी थाना चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वह…

करंट हादसाः लापरवाही बरतने के आरोप में तीन गिरफ्तार

चमोली: चमोली में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट करंट से हुई 16 मौतों का जिम्मेदार मानते हुए तीन आरोपियों को चमोली पुलिस के ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक एसटीपी का संचालन कर रही कंपनी का सुपरवाइजर, एक यूपीसीएल का लाइनमैन और जल संस्थान गोपेश्वर का अपर सहायक अभियंता शामिल हैं। पुलिस के द्वारा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश जारी है। पुलिस की ओर से ज्वाइंट वेंचर कंपनी के सुपरवाइजर पवन चमोला, विद्युत विभाग की लाइनमैन महेंद्र सिंह और उत्तराखंड जल संस्थान गोपेश्वर के सहायक अभियंता हरदेव लाल…