वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार,दस बाईक बरामद

हरिद्वार: खानपुर थाना क्षेत्र में दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चुरायी गयी 10 बाइक बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना खानपुर पर बाइक चोरी संबंधी दर्ज मुकदमे में कार्यवाही करते हुए पुलिस को बीती देर शाम खासी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गयी 10 बाइक बरामद की है। जो उन्होने कोतवाली नगर, ज्वालापुर, रानीपुर व अन्य क्षेत्रों…

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, महिला की मौत

रुद्रपुर: बीती रात गदरपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। इससे महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक काशीपुर के काजीबाग निवासी राजेश पाल मंगलवार की रात पत्नी 27 वर्ष सोनी पाल के साथ बाइक से काशीपुर जा रहे थे। महेशपुर के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। बताया जाता है कि महिला की मौत हो गई। जबकि राजेश पाल चोटिल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।…

भ्रष्टाचार के आरोप में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता निलम्बित

देहरादून: भ्रष्टाचार पर एक और प्रहार करते हुए धामी सरकार ने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को करप्शन के आरोप में निलबिंत कर दिया है। हरिद्वार में सिंचाई नहरों के निर्माण, तट बंध निर्माण आदि में अनियमितता के चलते अधीक्षण अभियंता राकेश तिवारी का निलम्बन किया गया है। बता दें, लक्सर विकासखंड में टीकमपुर कुम्हारी जल निकासी योजना में वित्तीय अनियमितता की बात कुछ समय पूर्व सामने आई थी। इसके अलावा सोलानी नदी पर तटबंध निर्माण और जगजीतपुर एसटीपी से नहर निर्माण में भी घोर अनियमितताएं बरती गई थी। कागजों…

बस खाई में गिरी, चालक घायल

देहरादून: देर रात बस के खाई में गिरने से चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए हायर सेन्टर रैफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मसूरी थाना पुलिस को सूचना मिली की बस आइटीबीपी गेट मसूरी देहरादून रोड के पास खाई में गिर गई है| इस सूचना पर तत्काल थाने से प्रभारी निरीक्षक, वरिष्ठ उप निरीक्षक, चैकी प्रभारी लाइब्रेरी व अन्य कर्मचारी मय आपदा उपकरण के आइटीबीपी गेट के पास पहुंचे तथा जानकारी की गई तो बस में दो व्यक्ति चालक अहमद अली पुत्र हबीब अली…

रीठासाहिब के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की बस पलटी,25 घायल,सात गंभीर

चंपावत: देर रात चंपावत-टनकपुर हाईवे पर रीठासाहिब से पंजाब जा रही सिख श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क में पलट गई। हादसे में 25 तीर्थ यात्री घायल हो गए। गंभीर चोट होने पर सात यात्रियों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है। बस में 61 तीर्थयात्री सवार थे। रीठासाहिब से पंजाब जा रही सिख तीर्थ यात्रियों की बस संख्या-पीबी 03बीएल, 6231 रात दस बजे के करीब धौन से एक किमी आगे चंपावत की ओर रोड में पलट गई। बस में 61 तीर्थयात्री सवार थे। दुर्घटना में 25 यात्री घायल हो गए।…

सोई हुई मां की गोद से मासूम का अपहरण

हरिद्वार: मां की गोद से अपहृत हुए मासूम की तलाश में पुलिस की चार अलग-अलग टीमें दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश भेजी गई हैं। एक संदिग्ध महिला का हुलिया जुटाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जानकारी के मुताबिक विजयनगर गाजियाबाद से एक परिवार पांच दिन पहले हरिद्वार घूमने आया था। शनिवार रात पूरा परिवार सिटी कंट्रोल रूम के बगल स्थित ऊर्जा निगम कार्यालय परिसर में सो गया। उसी दौरान रेखा की गोद में सो रहे सात महीने के बेटे अभिजीत का किसी ने अपहरण…

नानी के घर जा रही नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी फरार

कोटद्वार: प्रखंड रिखणीखाल के अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता अपनी मौसी के घर से नानी के घर लौट रही थी। राजस्व पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। आरोपित घटना के बाद से ही फरार है। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र निवासी एक नौ-वर्षीय बालिका अपने स्वजनों के साथ प्रखंड रिखणीखाल में अपने नाना के घर गई हुई थी। एक सप्ताह पूर्व वह नाना के घर से प्रखंड क्षेत्र में ही अपनी मौसी के घर चली गई। शुक्रवार को बालिका मौसी के…

हथियारबंद हमलावरों ने दो सगी बहनों को मारी गोली, मौत

नई दिल्ली: भाई को बचाने की कोशिश के दौरान हथियारबंद हमलावरों ने दो बहनों को गोली मार दी, अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। हमलावर अभी तक पुलिस कि गिरफ्त से बहार हैंI पुलिस आरोपियों की तलास में जुटी हैI दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आर.के. पुरम इलाके में रविवार तड़के पिंकी (30) और ज्योति (29) को गोली लगने के बाद सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह…

30 लाख की स्मैक सहित एक गिरफ्तार

देहरादून: नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ को भारी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने एक बड़े नशा तस्कर को दबोचते हुए उसके पास से 30 लाख (300 ग्राम) की स्मैक बरामद की है। जिसकी निशानदेही पर एसटीएफ ने विकासनगर क्षेत्र से भी एक बड़े नशा तस्कर की गिरफ्तारी की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीती रात एक सूचना के आधार पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने थाना श्यामपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना…

अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे स्कूटी सवार व्यक्तियों को बस ने रौंदा

रामनगर: किसी परिचित की अंत्येष्टि मे शामिल होने जा रहे दो व्‍यक्तियों की प्राइवेट बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बस की चपेट में एक कार भी आ गई। दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि दोनों स्कूटी समेत बस के नीचे घुस गए। मौके पर पहूंची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मोहल्ला भरतपुरी निवासी गिरीश चंद्र पांडे उर्फ गोरी पांडे 40 पुत्र दयाकिशन व विक्रम नेगी 42 पुत्र भरत सिंह नेगी एक ही…