बस की टक्कर से स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत

देहरादून:छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में मध्य प्रदेश बॉर्डर पर बस की टक्कर से स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हादसे के दौरान बस की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस को स्कूटी में मिले कागजात में जो फोन नंबर मिले हैं, वे भी बंद हैं। तीनों युवकों की उम्र करीब 20 से 30 वर्ष के बीच थी। तीनों युवक मनेंद्रगढ़ से मध्य प्रदेश के बिजुरी की ओर जा रहे थे। हादसे…

पांच करोड़ का गबन करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

चमोली: जनशक्ति मल्टीस्टे/ मल्टीपरपज कोपरेटिव सोसायटी के नाम पर कई लोगों के लगभग 5 करोड़ रूपये का गबन करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक साल से फरार चल रहा था जिस पर 25 हजार का ईनाम घोषित था। मिली जानकारी के अनुसार कपिलदेव राठी, मोनिका कपूर, पंकज गम्भीर निवासी नागालोई, बाहरी दिल्ली तथा अनिल रावत पुत्र जय सिंह निवासी ढालवाला मुनीकीरेती द्वारा जनशक्ति मल्टीस्टेट कोपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के नाम से जनपद चमोली में पोखरी, गोपेश्वर, चमोली, जोशीमठ में अलगकृअलग शाखा खोली गयी। जिसमें…

देर रात पुलिस मुठभेड में दो बदमाश घायल

रूड़की: देर रात भगवानपुर में पुलिस की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड में दो बदमाश घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह बदमाश क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। मंगलवार रात करीब 11.30 बजे भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सहारनपुर की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। बदमाशों के आने की सूचना 112 नंबर पर भी दी गई। जिसके बाद जिलेभर की पुलिस अलर्ट हो गई और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। बताया…

छुट्टी पर घर आए जवान की संदिग्ध मौत

खटीमा: अवकाश पर घर आए एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान के स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात था| वह 45 दिनों के अवकाश पर घर आया हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चारू बेटा पहाड़ी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय मोहन सिंह गुरंग वर्ष 2018 में गोरखा राइफल में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह 1ध्9 यूनिट जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात था। 2 दिन पूर्व 45 दिनों के अवकाश पर…

लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बरार के नाम से व्यापारी को मिली धमकी

देहरादून: लारेस विश्नोई व गोल्डी बरार के नाम से व्यापारी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । जानकारी के अनुसार ऋषिकेष निवासी साहिल विरमानी ने ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह त्रिवेणी घाट मार्ग के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी का पुत्र है। उसको काफी दिनों से एक व्यक्ति व्हाट्सऐप के माध्यम से जान से मारने की धमकी दे रहा है। और अपने दावे में स्वयं को सिंह मुसेवाला कांड में प्रचिलित लोरेन्स विश्नोई…

भूमि धोखाधड़ी में फरार वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे

कोटद्वार: फर्जी आधार कार्ड व फर्जी गवाहों के आधार पर भूमि धोखाधड़ी के वांछित आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर पांच हजार के इनाम की घोषित थी। बता दें, मामले में लिप्त फर्जी आधार कार्ड से भू स्वामी प्रदीप सिंह बना किरणपाल घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। बीती वर्ष आठ नवंबर को मोहल्ला जौनपुर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार अग्रवाल की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिसमें कहा गया कि 29 सितंबर 2022 को एक व्यक्ति ने स्वयं को प्रेमनगर (देहरादून)…

एटीएम बदलकर खाते से पैसा निकालने वाला गिरफ्तार

देहरादून: बुजुर्ग व्यक्तियो से धोखा कर एटीएम कार्ड बदलकर खाते से हजारों रुपये निकालने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 मई को प्रदीप कुमार उनियाल पुत्र देवेन्द्र दत्त उनियाल निवासी सीपीडब्लूडी कालोनी नियर घण्टाघर द्वारा कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया गया कि वह पीएनबी एटीएम घंटाघर गया था| जहा अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं को बैंक का गार्ड बताकर…

अवैध खनन में लगी जेसीबी व ट्राली सीज

हरिद्वार: बाण गंगा नदी में हो रहे अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह कोतवाली लक्सर पुलिस को सूचना मिली कि बाणगंगा नदी में कुछ लोग अवैध खनन कर रहे है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने छापेमारी की तो वहंा हड़कंप मच गया और अवैध खनन कारोबारी मची अफरा तफरी का फायदा उठाकर भाग निकले। हालांकि पुलिस ने मौके से एक जेसीबी और एक टै्रक्टर ट्राली बरामद कर उन्हे सीज…

बेलड़ा गांव में युवक की मौत प्रकरणः पुलिस ने किया बवाल करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज,13 गिरफ्तार

रुड़की: बेलड़ा गांव में युवक की मौत के मामले और उसके बाद हुए बवाल के मामले में पुलिस ने चार मुकदमे दर्ज किए हैं। पहला मुकदमा युवक की मौत के मामले में दर्ज किया है ।जिसमें एक नामजद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं मंगलवार को पुलिस के साए में मृतक पंकज का अंतिम संस्‍कार कर दिया गया। वहीं बवाल और पथराव करने के मामले में पुलिस ने तीन और मुकदमे दर्ज किए हैं। जिनमें कई नामजद समेत करीब सात सौ के खिलाफ मुकदमा…

खाई में गिरी कार,एक की मौत,तीन घायल

श्रीनगर: कोतवाली श्रीनगर को सुबह कंट्रोल रूम पौड़ी से भैंसकोट गांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल और एसडीआरएफ के घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हैं। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। मंगलवार सुबह हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। यहां एक कार भैंस कोट गांव के पास पानी की टंकी के निकट सड़क से…