पिथौरागढ़: जनपद पिथौरागढ़ के बेरीनाग में शादी समारोह के दौरान बारात का इंतजार किया जा रहा था। किन्तु ऐन समय दूल्हे की जगह पुलिस आ पहुंची। जांच में सामने आया कि दुल्हन नाबालि है। जिसके चलते परिजनों को यह विवाह रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार बेरीनाग पुलिस को सूचना मिली कि विकासखंड के एक गांव में नाबालिग लड़की का विवाह किया जा रहा है। मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि विवाह घर में बारातियों के स्वागत की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने…
Category: अपराध
हुड़दंग करते 12 युवक गिरफ्तार, सात वाहन सीज
देहरादून: पुलिस ने अभियान चलाते हुए 12 युवकों को हुडदंग करते हुए गिरफ्तार कर, सात वाहनों को सीज कर दिया है। वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया हैI वहीं हुड़दंग करने वाले लड़कों को ऑपरेशन मर्यादा के चलते पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद देहरादून में वाहनों में सायरन, बुलट मोटरसाइकिल में रेट्रो साइलेंसर लगाकर अनावश्यक रूप से वाहनों से घूम कर हुड़दंग करने व नशे का सेवन कर लड़ाई झगड़ा करने वालों…
पुलिस नहीं बिगाड़ने देेगी क्षेत्र का माहौलः एसपी
उधमसिंहनगर: पुलिस ने विगत कई दिनो से जारी सोशल मीडिया पर भेदभावपूर्ण और सद्भावना बिगाड़ने वाली टिप्पणियों पर एक्शन लेते हुए मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी कार्यालय में मामले की जानकारी देते हुए एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र का माहौल किसी भी सूरत में बिगड़ने नही दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया के फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि पर आपत्तिजनक पोस्ट कर अथवा टिप्पणी कर क्षेत्र व प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते चले…
तीन वारंटी दबोचे, किया कोर्ट में पेश
रुद्रपुर: कोतवाली पुलिस की वारंटियों के खिलाफ धरपकड़ की कार्रवाई तेज हो गई। पुलिस ने इस दौरान पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया। पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में वारंटियों की धरपकड़ की जा रही है। धरपकड़ के दौरान रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने तीन वारंटियों को घर से गिरफ्तार किया है। एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों को कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया गया।…
टैक्सी चालक व घोड़ा संचालकों के विवाद के बाद देर रात टैक्सी चालक से मारपीट
नैनीताल: नारायण नगर क्षेत्र में टैक्सी चालक और घोड़ा संचालकों के बीच विवाद के बाद देर रात वाहनों में भरकर पहुंचे 20 से 30 युवकों ने टैक्सी चालक के साथ जमकर मारपीट कर दी। हिंदू युवक के साथ गैर समुदाय के लोगों द्वारा मारपीट के विरोध में हिंदूवादी संगठन समर्थन में आ खड़े हुए। जिसके बाद देर रात तक मल्लीताल कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ। दर्जनों लोगों ने रात तीन बजे तक कोतवाली का घेराव किया। तहरीर के बाद कोतवाली पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध संगत धाराओं में मुकदमा…
बाइक पर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने कसा शिकंजा
श्रीनगर: बाइक पर स्टंट करते हुए एक युवक का विडियो व्हात्सप्प पर काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं| जिसके चलते पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने वाहन की आरसी जब्त करते हुए वाहन चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार बिना हेलमेट, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाना आदि धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में पौड़ी पुलिस ने स्टंटबाज पर नकेल कसी। शुक्रवार को बाइक पर स्टंट करते हुए युवक का व्हाट्सएप पर वायरल…
एक ही रात में घर और दुकान में लाखों की चोरी
पुलिस की रात्रि गस्त पर उठे सवाल हल्द्वानी: शहर में चोरों ने इस बार एक ही रात में एक दुकान व एक घर में धावा बोल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इससे पुलिस की रात्रि गस्त पर सवाल उठने लगे है। चोरों ने घर से 10 लाख रुपए से अधिक के जेवर सहित अन्य सामान ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार तल्ली हल्द्वानी सुयाल कालोनी निवासी कैलाश परिहार ने बताया कि 26 मई को…
अंकिता मर्डस केस: शासकीय अधिवक्ता पर गंभीरता न दिखाने का आरोप
-पिता ने की अधिवक्ता को हटाने की मांग देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में सरकार की ओर से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक (शासकीय अधिवक्ता) पर अंकिता के पिता ने केस से हटाने की मांग की है। उन्होंने शासकीय अधिवक्ता पर बेटी को न्याय दिलाने के प्रति गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया। अंकिता के पिता का कहना है कि शासकीय अधिवक्ता अंकिता हत्याकांड प्रकरण से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो यू-ट्यूब पर प्रसारित कर रहे हैं। न्यायालय में सुनवाई के दौरान गवाहो के बयानो को भी मूल रुप में नहीं रख…
डेढ़ किलो अफीम के साथ दो तस्कर दबोचे
किच्छा: गुरुवार को पुलभट्टा पुलिस ने डेढ़ किलोग्राम अफीम के साथ उत्तर प्रदेश के दो तस्कर दबोच लिए। दोनों सिरोलीकलां के व्यक्ति की डिलीवरी देने आए थे। दोनों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ पुलभट्टा कमलेश भट्ट के निर्देश पर एसआई पवन जोशी, हेड कांस्टेबल धरमवीर सिह, फिरोज खान, ललित चैधरी, चारू चंद पंत बहेड़ी मार्ग पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान सतुईया तिराहे के पास दो संदिग्ध पुलिस को देख जब अचानक अपनी चाल तेज कर वहा…
बाघिन का शिकार करने की कोशिश नाकाम, जांच के आदेश जारी
देहरादून: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में शिकारियों ने एक बाघिन को फंदे में फंसा लिया I जिसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने संबंधित अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि, कॉर्बेट प्रशासन ने करीब 20 दिन पहले कालागढ़ रेंज में एक बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया है। बाघिन की उम्र सात से आठ साल बताई जा रही है। बाघिन शिकारियों के फंदे में फंस गई थी, लेकिन किसी तरह वह आजाद हो गई। उसके शरीर के पेट वाले हिस्से में…
