रुद्रपुर: पुलिस ने सामिया लेक सिटी के स्वामी जमील खान के विरूद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट ले लिया। साथ ही पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी। फिलहाल जमील की तलाश जारी हैं। रम्पुरा पुलिस चैकी प्रभारी केसी आर्या ने बताया कि सात लोगों ने सामिया बिल्डर्स पर प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने डायरेक्टर सगीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया था। सगीर अहमद से पूछताछ के बाद प्रकाश में आए पुलभट्टा निवासी तसलीम अहमद…
Category: अपराध
शादी की तैयारियों के बीच सामने आया ऐसा सच, दुल्हे के पैरों तले खिसकी जमीन
हल्द्वानी: शादी की तैयारियों के बीच आठ दिन पहले दुल्हे के सामने ऐसा सच आया जिससे उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गयी I दरअसल, दुल्हन ने शादी डॉट कॉम प्रोफाइल में खुद को नेवर मैरिड बताया था I लेकिन शादी से आठ दिन पहले दुल्हे को पता चला की उसकी दुल्हन पहले से ही शादीशुदा है I प्रकृति विहार नीलियम कालोनी हल्द्वानी में रहने वाले देवाशीष जोशी ने पुलिस को बताया कि उसने शादी डॉट कॉम में मनीषा जोशी नाम से प्रोफाइल देखी, जिसने अपने आप को नेवर मैरिड…
सड़क हादसे में स्कूल संचालक व बच्चे की दर्दनाक मौत,एक बच्ची की हालत गंभीर
रुड़की :मंगलवार सुबह खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार स्कूल संचालक और एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगमा काटा। ग्रामीणों ने खनन पर रोक लगाने की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव टांडा भागमल निवासी 50 वर्षीय कृष्णकांत का गांव के ही पास ज्ञान गंगा नाम से स्कूल है। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपनी 5 वर्षीय बेटी श्रुति और गांव…
पिरान कलियर आई महिला की धारदार हथियार से हत्या
रुड़की: सहारनपुर से अपने पति और बच्चे के साथ कलियर पिरान शरीफ आई महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू कर दी गयी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी स्थित बावनदरे पर एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो एक महिला लहूलुहान स्थिति में…
शराब पीकर हुडदंग मचा रहे आठ युवक गिरफ्तार
देहरादून: क्लेमेनटाउन क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले युवकों को पुलिस ने धर दबोचा है I पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में थानाध्यक्ष शिशुपाल राणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग टर्नर रोड स्थित एक हॉस्टल में हुड़दंग मचा रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया। सभी शराब के नशे में चूर थे। इनमें कुछ छात्र तो कुछ घूमने के लिए आए व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की…
हजारों की रकम और ताश की गड्डी के साथ दो जुआरी गिरफ्तार
हल्द्वानी: सार्वजनिक स्थल में जुआ खेल रहे दो जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हजारों की रकम व ताश की गड्डी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान दानिश के बगीचे में जुआ खेले जाने की सूचना पर छापा मारा गया। इस बीच पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई। इस पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दो जुआरियों को दबोच लिया। तलाशी में पकड़े गए जुआरियों राजा निवासी…
कार की टक्कर से शिक्षिका की मौत
नई टिहरी : चम्बा-कोटी रोड पर नैल गांव के पास कार की टक्कर से शिक्षिका मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह शिक्षिका गीता रावत ने रोड किनारे अपनी कार खड़ी की और जैसे ही कार से बाहर निकली। तभी बी पुरम की तरफ से तेजी से आ रहे कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर…
डिवाइडर के बाद ट्रक से टकराई कार,तीन की मौत,एक गंभीर
हरिद्वार : रविवार की देर रात हरियाणा से हरिद्वार आ रही कार तेज रफ्तार से डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात हरियाणा के रेवाड़ी से विनय कुमार, हेमंत यादव, रोहित और दीपक कार से हरिद्वार आ रहे थे। बदराबाद थाना क्षेत्र में पहुंचते ही रघुनाथ मॉल के पीछे…
ससुर-दामाद मिलकर करते थे स्मैक तस्करी,दामाद गिरफ्तार,ससुर फरार
देहरादून: उत्तराखण्ड एसटीएफ ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने ससुर के साथ मिलकर तस्करी के काम को अन्जाम देता था। पकड़ा गया आरोपी अपनी शादी की साल गिरह के लिए स्मैक लेकर आया था। आरोपी के ससुर की तलाश की जा रही है। एसपी एसटीएफ चंद्रमोहन नेगी ने बताया कि एसटीएफ की एएनटीएफ टीम ने थाना रायवाला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन पानी फ्लाई ओवर के पास से आरोपित कपिल देव निवासी ग्राम कंडोली, चिड़ोवाली रायपुर से 207 ग्राम स्मैक बरामद की गई।…
गौ तस्करों से देर रात पुलिस की मुठभेड, एक तस्कर घायल
हरिद्वार: शनिवार देर रात एक बार फिर से हरिद्वार में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पथरी थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक अन्य बदमाश फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि जंगल के अंदर गोकशी की तैयारी चल रही है। पुलिस और…
