देहरादून: हाल ही में सोशल मीडिया पर पर्यटकों और राफ्टिंग गाइड के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ब्रह्मपुरी का बताया जा रहा है। वीडियो में राफ्टिंग गाइड और पर्यटक एक दूसरे पर पैडल से वार करते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद राफ्ट में सवार एक पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए गंगा में कूद जाता है। इस दौरान दूसरा गाइड उस पर्यटक को अपनी राफ्ट में बैठाकर उसकी जान बचाता है। राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और गाइड के बीच हुई मारपीट का यह…
Category: अपराध
गांजे और कच्ची शराब के साथ चार नशा तस्कर दबोचे
ऋषिकेश: कोतवाली पुलिस ने 1.5 किलोग्राम गांजा व 300 लीटर कच्ची शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी सीज कर दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पांडे ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए हैं। जिसके लिए संदिग्धों तथा वाहनों की जांच के साथ तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान गढ़ी तिराहा श्यामपुर…
हाईवे किनारे घायल मिले युवक की उपचार के दौरान मौत, बहन ने जताई हत्या की आशंका
हल्द्वानी: गौलापार में हाईवे किनारे घायल मिले युवक की शुक्रवार सुबह सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक की बहन ने उसके भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में दो युवकों पर शक जताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 30 उजाला नगर निवासी शहाना के अनुसार उसके 27 वर्षीय भाई शहजाद की ऊंचापुल के पास ऑटो रिपेयरिंग की दुकान है। इसके…
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष की घर की बालकनी से गिरकर संदिग्ध मौत
ऋषिकेश: भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सिमरन गाबा की गुरुवार देर रात संदिग्ध हालत में घर की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। स्वजन उन्हें लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार गंगानगर गली नंबर आठ ऋषिकेश निवासी सिमरन गाबा (40 वर्ष) पत्नी मुकेश गाबा की गुरुवार की रात अपने घर की बालकनी से गिरकर संदिग्ध अवस्था…
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
हल्द्वानी : तिकोनिया के समीप वन विभाग परिसर की दीवार की एंगल से अपनी ही कमीज का गले में फंदा लगा कर एक युवक ने लटका कर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, मामले की पुलिस की जानकारी के अनुसार स्थानीय लागांे ने वन विभाग परिसर की दीवार की एंगल पर एक शव को लटकते देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी।…
एक दवा कंपनी का एमआर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
नहर में डूबने की आशंका को देखते हुए चलाया सर्चिंग अभियान ऋषिकेश। एक दवा कंपनी में एमआर का काम करने वाला बरेली उप्र निवासी एक युवक 17 मई की शाम चीला शक्ति नहर के पास से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। नहर में डूबने की आशंका को देखते हुए एसडीआरएम की टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया किन्तु उसका कुछ पता नही चल पाया। बुधवार को अंधेरा होने के बाद गुरूवार से फिर से नहर में उसकी तलाश जारी है। थाना लक्ष्मण झूला पुलिस के अनुसार बुधवार की शाम पुलिस…
बीड़ी उधार में न देने पर बेहरहमी से की महिला की हत्या
हल्द्वानी: विगत दिनों गोरापड़ाव में हुई महिला की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नगदी व अन्य सामान को भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को मृतका ने बीड़ी का बंडल उधार नही दिया था। जिससे कि अगली रात तहस में आकर उसने महिला की हत्या को अन्जाम दिया। आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। गौरतलब है कि बीती 5 मई को…
अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी मैक्स जीप, एक मरा, आठ घायल
चंपावत: बुधवार सुबह खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही मैक्स जीप बनबसा में स्ट्रोंग फार्म के पास अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, आठ लोग घायल हुए है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्ताल में भर्ती कराया। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11 बजे स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में एक मैक्स जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट…
संदिग्ध हालत में मिला युवती का शव
चंपावत: कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं परिजन द्वारा युवती की हत्या किये जाने की आशंका जताई गयी हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह चैकी (फूंगर) क्षेत्र में मंच तामली रोड पर पैती के समीप बन रहे खेल मैदान के पास एक युवती का शव देखा गया। यूवती का शव देखे जाने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में…
कमर्शियल गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री का खुलासा
हल्द्वानी: प्रशासन ने अवैध तरीके से गैस सिलेंडर बेचने के मामले का खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने हीरानगर के पास कमर्शियल गैस सिलेंडर से भरे वाहन पकड़ लिए। पता चला कि यह वाहन बरेली से कमर्शियल सिलेंडर लेकर यहां पहुंचे हैं और इन्हें अवैध तरीके से बेचा जाना था। सूचना मिलने पर पूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और तीन वाहनों को सीज कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की गाड़ियां बरेली से आई…
