देहरादून: पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने राजपुर थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर अब पुलिस मुख्यालय को शिकायत की है। इधर, उनके पति ने भी तलाक के बदले एक अरब रुपये और ओडिशा से विधायकी का टिकट मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने भी सोमवार को पुलिस मुख्यालय में शिकायत की हैं| अंद्रीजा का कहना है कि अरकेश और उनके परिजन शादी के बाद से उनसे दहेज की मांग कर रहे हैं।…
Category: अपराध
नशे में धुत ड्राईवर चला रहा था 40 यात्रियों से भरी बस, पुलिस ने उतारी खुमारी
देहरादून: उत्तरकाशी में मध्य प्रदेश के 40 तीर्थयात्रियों की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। बड़कोट से देवीधार करीब 60 किलोमीटर तक बस चालक ने शराब के नशे में धुत होकर बस चलाई। सोमवार की दोपहर को मध्य प्रदेश के 40 तीर्थयात्रियों की बस का चालक तब पकड़ में आया जब वह देवीधार के पास अनियंत्रित और स्पीड में बस चला रहा था। देवीधार के पास वाहनों की स्पीड की जांच कर रही यातायात पुलिस ने बस को जांच के लिए रोका तो चालक के मुंह से शराब की बदबू आ…
अपहृत युवती को बचाने गई टीम को बंधक बनाकर पीटा
पश्चिम बंगाल से अपहरण कर लाया गया था हल्द्वानी हल्द्वानी: पश्चिम बंगाल की 15 वर्षीय युवती का अपहरण कर उसे हल्द्वानी लाया गया I वहीं, मानव तस्कर को पकड़ने गई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम पर जानलेवा हमला हो गया। टीम को घर के अंदर आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा और दो सिपाहियों से मारपीट की। सेल प्रभारी ललिता पांडे ने हिम्मत दिखाते हुए टीम को बंधक मुक्त कराया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी ललिता पांडे ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण रायपुर में रहने वाला…
गौ तस्करों की पुलिस के साथ मुठभेड़, दो बदमाश घायल
हरिद्वार: जनपद में यूपी सीमा के निकट मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच फिर मुठभेड़ हुई। जिसमें फायरिंग के दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल गौ तस्करों के नाम रिहान और आस मोहम्मद है। दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गौ तस्कर क्षेत्र के जंगल में बड़े पैमाने पर गोकशी कर रहे थे, जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने यहां कांबिंग की तो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग…
युवक के हत्या की आशंका में दो संदिग्ध गिरफ्तार
रुद्रपुर: किच्छा कोतवाली क्षेत्र से लापता युवक की हत्या की आशंका में पुलिस ने दो संदिग्धों को दबोच लिया हैं। पुलिस उनकी निशानदेही पर शव बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक विश्वजीत पुत्र हरिदास विश्वास (निवासी सुभाष नगर वार्ड नंबर दो किच्छा) 5 मई को घर से हल्द्वानी जाने के लिए निकला था। उसके बाद से ही वह लापता था। लापता होने के तीन दिन बाद उसकी बाइक उत्तराखंड उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित भुडिया में मिली थी। बाईक मिलने के बाद उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की…
अनैतिक गतिविधियों के अंजाम देने वाले होटल संचालक समेत तीन गिरफ्तार
रुद्रपुर: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य ने सूचना पर बाजपुर क्षेत्र के हलो होटल में कार्रवाई की। इस दौरान होटल में लंबे समय से चल रहा अनैतिक धंधे का पर्दाफाश हुआ। होटल से होटल संचालक समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया। इसके साथ ही होटल से नाबालिग को भी कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक होटल में आए दिन नाबालिग स्कूली बच्चियों को लाया जाता है। जिस कारण यह माहौल काफी गंदा हो रहा है। इसकी सूचना टीम को किसी व्यक्ति ने दी। सीओ भूपेंद्र…
भिखारिन का अप्राकृतिक लैंगिक उत्पीड़न करने के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार
हरिद्वार: दान के पैसे न बांटने पर भिखारिन का उसके ही साथ की चार भिखारिन महिलाओं ने अप्राकृतिक लैंगिक उत्पीड़न की घटना को अंजाम दिया हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीते रोज कनखल निवासी पीड़िता द्वारा थाना श्यामपुर पर हरकी पैड़ी क्षेत्र में भीख मांगने वाली 4 अन्य महिलाओं द्वारा झोपड़ी के अंदर पीड़िता के साथ अप्राकृतिक लैंगिक उत्पीड़न करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिस पर त्वरित कार्यवाही…
पत्नी समेत परिवार की चार महिलाओं के हत्यारे ने की खुदकुशी, शव बरामद
पिथौरागढ़: गंगोलीहाट बरसुम गांव में अपनी पत्नी समेत परिवार की चार महिलाओं की हत्या करने वाले आरोपी ने पेड़ से लटक कर अपनी भी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन के लोगों ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दें, चार दिन पहले संतोष राम पुत्र मोहनराम ने बरसुम क्षेत्र में अपने ही परिवार की पहले तो तीन महिलाओं की हत्या कर दी। उसके बाद उसने अपनी पत्नी को भी मार डाला था। मृतकों में उसकी पत्नी, ताई,…
मामूली कहासुनी के बीच हुई मारपीट और पथराव, निर्दोष हुआ घायल
हल्द्वानी: बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में दो संप्रदायों के लोगों के बीच कहासुनी हो गई I मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट और पथराव की नौबत आ गई I वहीं, इस दौरान वहां से गुजर रहा एक लड़का जख्मी हो गया I मामले में छह नामजद समेत पांच अज्ञात आरोपितों पर बलवा, मारपीट व गालीगलौज की धाराओं में प्राथमिकी की गई है। पुलिस को दी तहरीर में इंदिरानगर वार्ड नंबर 31 निवासी दानिश ने बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा 10 मई की रात अपने साथ समीर के घर से गुजर रहा…
केदारनाथ धाम: हेली सेवा बुकिंग के नाम पर ठगे एक लाख
देहरादून: केदारनाथ धाम में हेली सेवा के टिकट बुकिंग के नाम पर ठगों महाराष्ट्र के तीर्थयात्री से एक लाख रुपये की ठगी कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से ठगों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। यात्री सीजन शुरू होते ही ठग यात्रियों को भ्रमित करने का नया-नया तरीका खोजने लगते है, ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है I कमलाकर रामभाऊ चोगले निवासी 301 सरस्वती अपार्टमेंट, केटमनीवली गांव, कल्याण ईस्ट, ठाणे, महाराष्ट्र ने चौकी फाटा में शिकायत दी…
