स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी: पुलिस और एसओजी की टीम ने नशे के एक सौदागर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने अधीनस्थों को नशा मुक्त नैनीताल के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। साथ ही आए दिन तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके तहत बीती रात भी पुलिस और एसओजी की टीम के हाथ सफलता लगी है। एसएसपी…

दुष्कर्म के प्रयास में होमस्टे संचालक दो साथियों समेत गिरफ्तार

नैनीताल: जनपद में होमस्टे संचालक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पर्यटकों के साथ आयी मेड के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मामला सामने आने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए होमस्टे संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दुष्कर्म के प्रयास का यह मामला विश्व प्रसिद्व नैनीताल स्थित भीमताल का है। मिली जानकारी के अनुसार भीमताल के एक होमस्टे में कुछ पर्यटक आकर रुके थे। बताया जा रहा है कि उनके साथ उनकी मेड भी आई थी। आरोप है कि होमस्टे संचालक ने होमस्टे…

गैंगस्टर के अपराधियों ने की तौबा, सहारनपुर में किया सरेंडर

हरिद्वार: उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाने में उत्तराखण्ड के चार गैंगस्टर अपराधियों ने पुलिस के सामने थाने में आत्मसर्मपण कर दिया है। खास बात यह है कि यह सभी आरोपी तख्तियां लेकर थाने पहुंचे थे। जिसमें लिखा था कि मैं गैंगस्टर का अपराधी हू और अपराध से तौबा कर रहा हूँ, कि अब अपराध नहीं करूंगा। वहीं इस सम्बन्ध में जब हरिद्वार पुलिस से फोन पर बातचीत की गयी तो उन्हे मालूम ही नहीं था कि उनके यहां के गैंगस्टर बदमाशों द्वारा यूपी के बिहारीगढ़ थाने में…

अंकिता हत्याकांड: गवाह के जेंडर को लेकर छिड़ा विवाद

देहरादून: अंकिता हत्याकांड में अब एक नया मामला सामने आया है I जहाँ गवाह के जेंडर को लेकर सनसनी मची हुयी है I कोर्ट में सोमवार को गवाही के लिए पहुंचे गवाह नंबर सात खुशराज को बचाव पक्ष ने लड़की बताया है। आरोप है कि अभियोजन ने उसे जानबूझकर लड़का बताकर कोर्ट में पेश किया है। वह जन्म से लड़की ही है। वहीं, बचाव पक्ष अब इसके पक्ष में साक्ष्य जुटाने की बात कर रहा है। खुशराज लड़का है या लड़की, इसे सिद्ध करने के लिए कोई आधार कार्ड या…

बच्ची से अश्लील हरकत कर रहे युवक को जनता ने दबोचा

हरिद्वार : 12 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकर कर रहे एक युवक को जनता ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। जानकारी के अनुसार बीते रोज पांडेवाली ज्वालापुर निवासी व्यक्ति एवं अन्य लोगों ने कोतवाली ज्वालापुर आकर एक युवक को पुलिस के सुपुर्द करते हुए शिकायत दी कि उक्त युवक समीर पुत्र शेर मोहम्मद निवासी पांवधोई ज्वालापुर शिकायतकर्ता की 12 वर्षीय पुत्री को बहला- फुसलाकर ले गया…

युवक ने साड़ी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

रुद्रपुर : थाना गदरपुर क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक ने मौत को गले लगाने से पहले पत्नी से वीडियो काल भी की। मूल रूप से थाना भगडिया जिला बहराइच निवासी 35 वर्षीय नरेंद्र मंडल पुत्र निरंजन मंडल निवासी गदरपुर क्षेत्र मसीत में किसी खेत में काम करता था। बुधवार की रात पड़ोसी ने उसके कमरे का दरबाजा खुला देखा तो उसकी नजर नरेन्द्र मंडल…

बहन के घर आये व्यक्ति का शव नाले में मिलने से सनसनी

रूद्रपुर : बहन के घर आया शक्तिफार्म निवासी राजमिस्त्री का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गयी। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक शक्तिफार्म नंबर दो निवासी 45 वर्षीय गुसांई उर्फ मनोज सान यहां संजयनगर खेड़ा में बहन के घर आया था। बुधवार शाम से वह लापता था। बहन व बहनोई…

गंगा घाटों से यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

देहरादून : यात्रा सीजन में गंगा घाटों के किनारे यात्रियों के सामान, नकदी चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह (बरूआर जाति) का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश किया है। इस मामले में चोरी की दो घटनाओं का अनावरण करते हुए चोरी के 17 मोबाइलो व नगदी के साथ 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी गंगा घाटों के किनारे यात्रियों को बातों में उलझा कर या अन्य तरीकों से उनका ध्यान भटकाकर देते थे चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों के खिलाफ संबधित…

“मैं जल्द ही सीएम योगी को मार दूंगा”, यूपी के सीएम को मिली जान से मारने की धमकी

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली I पुलिस ने धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है I धमकी ‘डायल 112’ पर मैसेज के जरिये दी गई I मंगलवार को लखनऊ पुलिस ने यह जानकारी साझा की I धमकी देने वाले व्यक्ति का कहना है कि “मैं जल्द ही सीएम योगी को मार दूंगा”। जिसके बाद थाना सुशांत गोल्फ सिटी में मामला दर्ज कराया है। आईपीसी की धारा 506, 507 और आईटी एक्ट 66 के तहत मामला दर्ज…

गुप्ताकाशी-केदारनाथ मार्ग पर पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब

रूद्रप्रयाग: चैकिंग के दौरान रूद्रप्रयाग पुलिस ने गुप्तकाशी-केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक कार से 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद पुलिस संधिग्धों की तलाश में लगातार चैकिंग अभियान चला रही है। चैकिंग के दौरान पुलिस ने भैंसाडी, गुप्तकाशी-केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक काले रंग की सेंट्रो कार संख्या- यूके 13-1124 से…