फर्जी अकाउंट के जरिए किये गलत पोस्ट जारी देहरादून: पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मुलाकात की। इस दौरान अरविंद पांडे ने अपने नाम से ट्विटर पर बनी आईडी को लेकर शिकायत दर्ज कराते हुए, आईडी चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदेश में लगातार साइबर फ्रॉड के मामले सामने आ रहे है I इस बीच प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने भी ऐसे ही एक मामले…
Category: अपराध
जेहरीली शराब कांड का बड़ा खुलासा ,पंचायत चुनाव से पहले गंवाई थी 12 लोगों ने अपनी जान
हरिद्वार: पिछले साल 9 व 10 नवंबर को पथरी के शिवनगर ग्राम पंचायत में 12 ग्रामीणों की हुई मौत स्प्रिट से बनी जहरीली शराब के सेवन से हुई थी। प्रयोगशाला से आई सैंपल की जांच रिपोर्ट से खुलासा हुआ है। ग्रामीण इलाकों में बिक्री के लिए कई लोग इसे बनाते हैं। पथरी में भी पंचायत चुनाव से ठीक पहले ग्रामीणों को स्प्रिट से बनी शराब परोसी गई थी। ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब बनाई जाती है। पथरी कांड के बाद भी अवैध शराब बनाने का सिलसिला बंद नहीं हुआ था|…
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून: आईएसबीटी पुलिस ने स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार आईएसबीटी पुलिस महाराणा प्रताप पार्क में संदिग्धों की तलाश में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध हालत मे टहलता दिखाई दिया। जब पुलिस उससे पूछताछ के लिए उसके पास जाने लगी तो वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। किन्तु पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। जब उसे हिरासत में…
फरार आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई, घर का सामान किया जब्त
रुद्रपुर: वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ के भाई के घर पर हुई लाखों की चोरी के मामले में फरार चल रहे पांचवे आरोपी के घर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने सामान को कोतवाली में जब्त कर रख लिया है I हालांकि पुलिस चार आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस के मुताबिक भूरारानी के सरस्वती इन्केलव में रहने वाले मनीष चुघ वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ के भाई अगस्त माह में परिवार के साथ विदेश गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घर पर…
बेहड़ ने थानाध्यक्ष पर लगाया अभद्रता का आरोप, धरने पर बैठे
रुद्रपुर: आवास विकास रोड पर बिना अनुमति के सत्संग के लिए लग रहें टेंट पर पुलिस ने रोक लगा दी हैं। इससे भड़के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। उन्होंने थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। जिसके बाद वह थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने में बैठ गए। बाद में पहुंचे सीओ ओम प्रकाश ने बेहड़ से वार्ता कर शाम चार बजे से छह बजे तक…
बच्चों के बीच कहासुनी के बाद दो पक्षो में खूनी संघर्ष,कई घायल
रूड़की: जौरासी गांव में बच्चों की मामूली सी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर पथराव होने लगा। मारपीट में महिलाओं समेत करीब 10 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। देर रात करीब एक बजे सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव निवासी इरशाद और राशिद के बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बच्चों में मारपीट होने लगी। सूचना…
रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया दरोगा ,पुलिस में हड़कंप
देहरादून: विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर उत्तराखंड पुलिस के दरोगा को गिरफ्तार कर पूरे महकमे को शर्मसार करने वाली करतूत को उजागर किया है। बीती रात हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली में धोखाधड़ी के मामले में आरोपी से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक दारोगा को विजिलेंस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यहां तैनात दारोगा इंद्रजीत राणा धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दरोगा गिरफ्तारी के बजाय 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील कराने के नाम पर आरोपी से 20 हजार की…
केदार यात्रा मार्ग वहन में पकड़ी गई अवैध शराब
रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दिक्षित ने केदारनाथ यात्रा मार्ग में किसी भी प्रकार से नशीले पदार्थ एवं अवैध शराब की बिक्री न हो इस पर कड़ी निगरानी रखते हुए निरंतर चेकिंग करने के निर्देश उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के चलते अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारी को लेकर केदारनाथ धाम गए थे, वापस…
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े को लेकर कालिंदी अस्पताल हुआ ब्लैक लिस्ट
देहरादून: आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े को लेकर कालिंदी अस्पताल को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई शुरू हो गई हैं। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी कर पांच दिन के भीतर जवाब मांगा है। आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज में कालिंदी अस्पताल विकासनगर की ओर से लापरवाही बरतने का खुलासा हुआ है। सर्जरी मामलों में मरीज की मेडिकल दस्तावेजों में डॉक्टर के फर्जी हस्ताक्षर कर क्लेम किया गया। साथ ही एनेस्थेटिक्स की जगह ओटी डॉक्टर के हस्ताक्षर किए गए। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने…
नाम पता और धर्म बदलकर युवती को किया ब्लैकमेल, पुलिस ने कसा शिकंजा
रुद्रपुर: युवक ने धर्म छिपा कर युवती को ब्लैकमेल किया I पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी युवक को पकड़ लिया है I आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया I इसका खुलासा एसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने किया। एसपी ने बताया कि 20 सितंबर 2022 को दूधिया नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि एक नंबर से गंदे और अश्लील मैसेज आ रहे हैं। उसकी पुत्री का वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया है।साथ ही पुत्री…
