झांसे में लेकर व्यक्ति से ठगे एक लाख रुपए

हल्द्वानी: ठगों ने एक व्यक्ति को झांसे में लेकर एक लाख रुपए की ठगी की। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी हैं। पुलिस को सौंपी तहरीर में शंकर राम (पुत्र गंगा राम निवासी ग्राम हरिपुर शिवदत्त, अर्जुनपुर, गोरापड़ाव) ने बताया कि उसे बीते दिवस एक सख्श का फोन आया। फोन करने वाले ने उसे कहा कि वह उसका दोस्त बोल रहा है। उसे अपनी पत्नी को कुछ पैसे भेजने हैं, लेकिन उसके फोन से पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे। वह उसकी पत्नी के नंबर पर पैसे ट्रांसफर कर दे।…

पेपर लीक मामले को लेकर पूर्व भाजपा नेता पर एसआइटी ने कसा शिकंजा

देहरादून: पेपर लीक कांड में फरार चल रहे 50,000 के इनामी पूर्व भाजपा नेता संजय धारीवाल को एसआइटी ने नारसन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 4.25 लाख और दो ब्लैंक चेक बरामद हुए हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को नकल वाले स्थान और परीक्षा केंद्र तक लाने ले जाने में इस्तेमाल वाहन को भी कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया है।

दहेज न लाने पर महिला की पिटाई, चुल्हे में सिर डालकर चेहरा जलाने का प्रयास

रुड़की: महिला ने पति पर डोमेस्टिक वोइलेंस का मुकदमा दर्ज किया हैं| महिला ने अपने पति पर उसको जान से मारने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी हैं| गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें बताया कि उसकी शादी 17 दिसंबर 2022 को सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। स्वजन ने शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के…

सड़क दुर्घटना में एक की मौत,एक गंभीर

रुड़की: देर रात एक कार डिवाइडर से टकरा गयी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार हरियाणा के पानीपत जिला निवासी तीन लोग स्विफ्ट कार से शुक्रवार की देर रात हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही इनकी कार मंगलौर हरिद्वार हाईवे पर खटका गांव के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे…

स्कूल से लौट रहे युवक पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर

हल्द्वानी: एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर पुत्र पर जानलेवा हमला करने और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में सुल्ताननगरी, पूर्वीखेड़ा, गौलापार निवासी त्रिलोक चन्द्र आर्या पुत्र हीरा राम ने कहा है कि उसका पुत्र धीरज काठगोदाम स्थित बाल संसार स्कूल में अध्ययनरत है। आरोप है कि बीती दोपहर जब वह स्कूल से वापस लौट रहा था तो काठगोदाम निवासी राहिल ने अपने साथियों के साथ उसका रास्ता रोक लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग…

पतंजलि में उपचार के नाम पर धोखाधड़ी, छानबीन में जुटी पुलिस

हरिद्वार: पतंजलि की वेबसाइट और फोन नंबरों के जरिये आमजन से उपचार के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पतंजलि के स्टाफ पर संदेह जताते हुए सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है| दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट कृपाल बाग कनखल से जुड़े रमन पंवार ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि प्रदीप चंद्र भट्ट पतंजलि योगग्राम में कॉल सेंटर का कार्य देखते हैं। प्रदीप के पास बुकिंग आदि के नाम से ठगी की तमाम शिकायतें…

प्रधानपति की प्रताड़ना से परेशान दो ग्रामीणों ने  किया पलायन, पुलिस जांच में जुटी

रुड़की: प्रधानपति पर प्रताडित किए जाने का आरोप लगाते हुए दो ग्रामीणों ने अपने घर पर ही ताला मार दिया I मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है I भगवानपुर ब्लॉक के किशनपुर जमालपुर गांव निवासी तैय्यब और एक अन्य ग्रामीण बुधवार सुबह अपने घर को ताला लगाकर गांव से पलायन कर गए हैं। उन्होंने अपने घर के दरवाजे के मेन गेट पर एक बोर्ड लगाया है। जिसमें लिखा है कि वह गांव के प्रधान पति की प्रताड़ना से परेशान होकर गांव से पलायन करने…

जगह-जगह लगे भगोड़े अमृतपाल के पोस्टर

रुद्रपुर: पंजाब में खालिस्तानी मुहिम को रंग देने वाले अमृतपाल अब पूरे देश में भगोड़ा साबित हो चुका है। जिसको लेकर पंजाब पुलिस ही नहीं वरन पूरे देश की पुलिस उसे खोजने में जुट गई है। उत्तराखंड की पुलिस भी सतर्क हो चुकी है। उन्होंने ऊधम सिंह नगर जनपद के अलावा जगह जगह भगोड़े अमृतपाल के पोस्टर चस्पा कर दिये है। जानकारी के अनुसार, कुछ माह पहले अमृतपाल ने पंजाब में खालिस्तान की मुहिम को देने के लिए अपना एक संगठन तैयार कर लिया था। जिसका नाम एके एफ  रखा…

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट

देहरादून: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर उत्तराखंड प्रशासन अलर्ट मोड में है I उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंकाओं के बीच उसकी लोकेशन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मिलने के बाद बॉर्डर पर पुलिस ने चेकिंग कड़ी कर दी है। वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की खोज अभी भी जारी है I अमृतपाल के साथियों की पंजाब में हुई गिरफ्तारी के बाद उसके नेपाल के रास्ते विदेश भागने की आशंका है। जिसके बाद से उत्तर प्रदेश से सटे बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर…

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने रामनगर में होने वाली जी20 बैठक को लेकर दी धमकी

देहरादून: प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने रामनगर में होने वाली जी20 बैठक को लेकर धमकी दी है। पन्नू की रिकॉर्डेड आवाज में धमकी वाली कॉल रविवार शाम को सैकड़ों नंबरों पर आई। इसमें पन्नू ने रामनगर को खालिस्तान का हिस्सा बताते हुए बैठक के दौरान वहां खालिस्तान के समर्थन में झंडे लगाने की बात कही है। यह कॉल सबसे ज्यादा मीडिया और सरकारी कर्मचारियों को आए हैं। मामला संज्ञान में आते ही डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। विभिन्न नंबरों…