हल्द्वानी: हल्द्वानी के रामपुर हाईवे पर डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर चाय का ठेला लगाने वाली महिला से कार सवार युवकों ने अभद्रता की। मनचले युवकों ने पहले महिला के सामने कपड़े उतारे और फिर दुकान में रखा सामान फेंकने लगे इतना ही नहीं युवकों ने जाते-जाते महिला को गोली से मरने की धमकी भी दी I पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीएमटी कालोनी हल्द्वानी निवासी कमला पांडे ने पुलिस को बताया कि वह डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के आगे सड़क किनारे चाय-पान का…
Category: अपराध
अमृतपाल मामले में पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पोस्ट पर लाइक और शेयर करने वाले 25 चिन्हित
देहरादून: खालिस्तानी कट्टरपंथी अमृतपाल से सम्बंधित सोशल मीडिया पोस्ट पर लाइक और शेयर करने वाले 25 लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया है। इनमे से 20 लोगों की काउंसलिंग की गई और पांच लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। इसको लेकर पुलिस सीमाओं पर वाहनों की चेकिंग कर रही है, खास तौर पर पंजाब नंबर के वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है। अमृतपाल मामले में ऊधमसिंह नगर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। एसएसपी ने पांच संवदेनशील थानों को चिह्नित कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…
नशा मुक्ति केंद्र में व्यक्ति की हुई मौत
देहरादून: नशा मुक्ति केंद्र में नशा छोड़ने आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मृतक की पहचान मुआद अली (निवासी सहारनपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मुआद 12 मार्च 2023 को बड़ोवाला स्थित नई जिंदगी नशामुक्ति केंद्र में भर्ती हुआ था। रात को अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस नशा मुक्ति केंद्र के संचालक से भी पूछताछ कर रही है।
महिला सहित तीन बच्चों की मौत, सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा
बागेश्वर: जोशीगांव में महिला सहित तीन बच्चों की मौत का राज 14 वर्ष की अंजिल के सुसाइड नोट ने खोल दिया है। आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर एक महिला के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है। लोकल पुलिस से मदद नहीं मिलने की बात पर एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। भूपाल राम को बीती रात एक गांव से पुलिस ले आई है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। सुसाइड नोट मिलने के…
अंकिता हत्याकांडः आरोपियों को एडीजे कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस
पौड़ी: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भण्डारी हत्याकांड मामले में कोटद्वार एडीजे कोर्ट में तीनों आरोपियों की शनिवार को पेशी हुई। पुलिस आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लेकर पहुंची। इस दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा कोर्ट परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प होने के कारण कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी गिरफ्तार किए। कोर्ट ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए है। वहीं, तीनों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार नहीं किया और कोर्ट ट्रायल की प्रार्थना की। जिसके बाद कोर्ट ने…
मालवीय घाट पर रील बनाने वाली दो युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरिद्वार: पुलिस मालवीय घाट पर रील बनाने वाली दो युवतियों की तलाश में जुट गयी हैं| युवतियों की बनाई रील सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसपर श्री गंगा सभा से लेकर श्रद्धालुओं ने आपत्ति दर्ज कराई हैं। एसपी सिटी ने कहा कि तीर्थ की मर्यादा का ध्यान रखते हुए इस तरह के वीडियो कोई भी श्रद्धालु न बनाए। तीन दिन पहले रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें दो युवतियां हरकी पैड़ी के पास मालवीय घाट में फिल्मी गीत पर डांस करती नजर आ…
जेल में बंद बिश्नोई ने फिर दी सलमान खान को धमकी
देहरादून: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी दी है। उसने कहा हैं कि वह सलमान का घमंड तोड़कर रहेंगे। दरअसल, जेल से एक टीवी चैनल को इंटरव्यू के दौरान बिश्नोई ने बड़े खुलासे किए तो वहीं सलमान को फिर धमकी दी।लॉरेंस ने कहा कि सलमान का घमंड तोड़कर रहेंगे। उसने हमारे समाज को काफी नीचा दिखाया है। हमारे समाज में पेड़ पौधों और जीव जंतुओं को लेकर काफी मान्यता है। सलमान ने हमारे समाज का अपमान किया है। हम चाहते हैं वह सबके…
फर्जी मार्कशीट व डिग्री देने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
देहरादून: एसटीएफ टीम ने एक ऑपरेशन के दौरान फर्जी मार्कशीट व डिग्री देेने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 2 फरवरी 2023 को कोतवाली देहरादून ने हाई स्कूल व इंटर की फर्जी मार्क शीट बनाने वाले एक व्यक्ति राज किशोर राय को गिरफ्तार किया था| उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेजा था। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के आदेश पर उक्त मुकदमे का जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान उपरोक्त मुकदमे में फर्जी मार्कशीट तैयार करने…
यात्री का मोबाइल फोन हुआ चोरी
हल्द्वानी: ट्रेन में सफर के दौरान चोरों ने यात्री का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पुलिस को सौंपी तहरीर में (हीरानगर निवासी) पंकज सती (पुत्र प्रकाश सती) ने बताया कि वह बीती 25 फरवरी को दिल्ली से हल्द्वानी आने के लिए ट्रेन में सवार हुआ। इस बीच चोरों ने उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वृद्ध महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
देहरादून: पुलिस ने भंण्डारी बाग क्षेत्र मे वृद्ध महिला की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से प्रयुक्त चाकू, हत्या के दिन पहने कपड़े, 1670 रूपये व एक पर्स बरामद किया है। डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बीते चार मार्च को भण्डारी बाग क्षेत्र में अकेले रहने वाली एक वृद्ध महिला कमलेश धवन की अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी। मामले में पुलिस ने मृतका की बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों…
