फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करना पड़ा महंगा, महिला ने गंवाए 22 लाख रुपये

देहरादून: महाराष्ट्र के ठाणे में एक 36 वर्षीय महिला के साथ 22.67 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया, महिला से यह ठगी उसके एक फेसबुक फ्रेंड ने की। घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।  जानकारी के अनुसार महिला को एक शख्स ने फरवरी, 2022 में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। जिसके बाद दोनों के बीच में नियमित रूप से चैटिंग होने लगीI पुलिस ने बताया एक दिन व्यक्ति ने महिला से अपनी माँ का इलाज के लिए पैसे मांगेI जिसके बाद धीरे-धीरे करके…

पटवारी पेपर लीक मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: लोक सेवा आयोग ने आठ जनवरी को लेखपाल लिखित परीक्षा कराई थी| परीक्षा से पहले ही पेपर लीक कर दिया गया| इस मामले में अनुभाग अधिकारी व उसकी पत्नी सहित सात आरोपियों के खिलाफ कनखल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया| एसटीएफ के इंस्पेक्टर की तरफ से यह मुकदमा दर्ज कराया गया| इस पूरे मामले की जांच एसटीएफ ही करेगी। प्रदेश में 498 केंद्रों पर कराई गयी लेखपाल की लिखित परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया| इस मामले में बृहस्पतिवार को उत्तराखंड स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने…

ड्रग्स के विरद्ध रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,डेढ़ किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

-बरामद चरस की कीमत लगभग साढे सात लाख -व्हाटसप काल कर करते थे चरस की सप्लाई देहरादून: ड्रग्स के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत राजधानी देहरादून के रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है| पुलिस ने डेढ़ किलो चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है तस्करों से बरामद चरस कि कीमत लगभग साढ़े सात लाख बताई जा रही है| गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ पुलिस ने संबधित धारावों के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है| उत्तराखंड पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के सेवन व तस्करी…

प्रेमिका से बदला लेने की आग में वॉचमैन ने मासूम को उतारा मौत के घाट

देहरादून: एक वॉचमैन तब हैवान बन गया जब उसकी महिला प्रेमिका ने उससे रिश्ता तोड़ लिया। वॉचमैन ने बदला लेने के लिए सात साल के एक बच्चे का कथित तौर पर अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बच्चे की मां से विवाद के बाद एक वॉचमैन ने सात साल के एक बच्चे का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर दी। खड़कपाड़ा पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक एस एस सुरवासे ने बताया…

झगड़े में साथ न देने पर युवक ने की दोस्त की हत्या

देहरादून: मायाकुंड में अचेत अवस्था में एक युवक का शव पड़ा मिला I मामला खुला तो पता चला की युवक ने अपने दोस्त का झगड़े में साथ देने से मना कर दिया, जिसपर घुस्साए दोस्त ने उसे मौत के घाट उतर दियाI परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान तुषार पुत्र बबलू थापा निवासी चंद्रेश्वर नगर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया हैं| एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि एक जनवरी को एक…

एयर इंडिया में महिला पर पेशाब करने के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: एयर इंडिया के विमान में महिला पर पेशाब करने के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एयर इंडिया द्वारा की गई शिकायत के आधार पर एफआईआर दायर की गयी है। मामले में आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 354, 509 और भारतीय विमानन कानून की धारा 23 के तहत केस दायर किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला व आरोपी दोनों दिल्ली में नहीं रहते हैं। महिला के आसपास बैठने वाले यात्रियों से…

बच्चा अपहरण मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गिरफ्तार, 50 हजार में किया था सौदा

देहरादून: पुलिस ने आठ महीने के मासूम के अपहरण की आरोपीयों को गिरफ्तार किया हैं| आरोपी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं| उन्होंने 50 हजार रुपये लेकर निसंतान व्यापारी को सौंप दिया था। स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता की सेवाओं को समाप्त कर दिया हैं। जानकारी के अनुसार, दस दिसंबर को ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कड़च्छ मोहल्ले से आठ महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। बच्चा लापता होने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। हालांकि, पुलिस ने 11 दिसंबर को बच्चा…

पुलिस ने अवैध शराब की तस्कर को किया गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक ने गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए शान्ति व्यवस्था, कानून व्यवस्था, संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चैकिंग के निर्देश दिए थे| जिसका पालन करते हुए गुप्तकाशी पुलिस ने एक अभियुक्त को 84 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब सोलमेट व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध गुप्तकाशी पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं|

पुलिस के जंगुल में फंसा हाथी दांत तस्कर गैंग, एक को धर दबोचा, दो मौके से फरार

देहरादून: एसटीएफ व कलियर पुलिस टीम ने हाथी के दांत के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। तस्‍कर के पास से हाथी के दो दांत बरामद किए गए हैं। इन दांतों की कीमत करीब 30 लाख रूपए बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक एसटीएफ व थाना कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने हाथी के दांतों की तस्करी होने की सूचना पर घेरा बंदी की। जिस दौरान अजमेरी तिराहा के निकट आम के बाग से एक तस्कर पकड़ा गया। जबकि दो तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये।पकड़े गए…

पुलिस ने स्पा सेंटर में देह व्यापार करने वाले 13 लोगों को किया गिरफ्तार

देहरादून: पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार करने वाले 13 लोगों को गिरफ्तार किया हैं| पुलिस ने इनको राजपुत रोड स्थित वर्ड ट्रेड टावर के स्पा सेंटर से गिरफ्तार किया हैं| पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर की 2 महिला संचालकों सहित 11 महिलाओं व 2 पुरुष ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया हैं| स्पा सेंटर के संचालक स्थानीय व बाहरी राज्यों की महिलाओं से अनैतिक देह व्यापार करवा रहे थे| स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा कराने में कुछ अन्य लोगो का भी नाम सामने आये है, उन…