पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने दो बेटियों को किया आग के हवाले

देहरादून: कर्नाटक के मुलाबागिलु में एक महिला ने अपनी 2 बेटियों को आग के हवाले कर दिया। यहां तक की उसकी एक बेटी जो केवल 6 साल की थी उसकी मौत हो गई। अपराध की असली वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है | कर्नाटक में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वहां के कोलार जिले के मुलाबागिलु में एक ज्योति नाम की महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी 2 लड़कियों को आग के हवाले कर दिया। यहां तक की उसकी एक बेटी केवल…

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के सामने युवक ने खुद को लगाई आग

देहरादून: राहुल गांधी की भारत जोदो यात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं| राजस्थान के कोटा में गुरुवार को राहुल गांधी राजीव गांधी की लैपटॉप के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाने वाले थे लेकिन इस दौरान मंच के नजदीक एक युवक ने अपने कपड़ों में आग लगा ली। हालांकि, वहां खड़े दुसरे युवकों ने तत्परता से आग बुझाकर युवक की जान बचा ली। युवक को आननफानन में एंबुलेंस से झालावाड़ रोड स्थित निजी अस्पताल…

युवक ने धारदार हथियार से की लिव इन पार्टनर की हत्या

देहरादून: उत्तराखंड के गदरपुर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने कोच्ची (केरल) में लिव इन पार्टनर की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गया। केरल पुलिस ने हमले में प्रयुक्त हथियार कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश की युवती से उसकी मुलाकात हुई और दोस्ती बढ़ने पर दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। पुलिस ने बताया कि तीन दिसंबर को किसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो युवक ने पाटल से युवती पर हमला…

दोस्तों ने की दगाबाजी, बिजली की तार से गला घोटकर ली युवक की जान

देहरादून: शराब के नशे में दोस्तों के बीच हुई अनबन में एक युवक ने गवाई जान I युवक का बिजली की तार से गला घोटकर आरोपी फरार हो गये I पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है I नैनीताल जिले के रामनगर में रविवार रात दोस्‍तों के बीच हुए विवाद में एक युवक की हत्‍या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक रामनगर के कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सेमलखलिया निवासी भास्कर पांडे 27 पुत्र स्वर्गीय महेश पांडे बैंक में लोन दिलाने का काम करता था। रविवार रात में भास्कर पांडे…

अंकिता भंडारी ह्त्या कांड के आरोपितों का होगा नार्को टेस्ट

देहरादून: अंकिता भंडारी ह्त्या कांड के तीनों आरोपितों का नार्को टेस्ट किया जायेगा। इस निर्णय के बाद अब एसआइटी ने तीनों आरोपियों के नार्को टेस्ट की तैयारी शुरू कर दी है। वहीँ आने वाले कुछ दिनों के भीतर आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो सकती है। एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने जानकारी देते हुए बताया है कि, अंकिता भंडारी ह्त्या कांड के आरोपितों का नार्को टेस्ट किया जायेगा । टेस्ट के लिए पुलिस जल्द कोर्ट में प्रार्थना पत्र जारी करेगी।वहीं इस मामले में एसआइटी 10…

टीएमसी नेता के घर हुआ बम धमाका, 2 की मौत

देहरादून: टीएमसी नेता के घर पर देर रात हुए बम धमाके से दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।  पुलिस ने बताया कि मेदिनीपुर के भूपति नगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर इलाके में यह घटना हुई। यहां रहने वाले टीएमसी के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर पर देर रात विस्फोट हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दो शवों को बरामद किया है। जांच के दौरान सामने आया है कि टीएमसी नेता के घर पर देशी बम से…

गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या, रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी

देहरादून: राजस्थान के सीकर में चार बदमाशों ने गैंगस्टर राजू ठेहट को उसके घर के पास ही गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली है। राजू ठेहट की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी है। हरियाणा और झुंझुनू की सीमाओं को सील कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि गैंगस्टर राजू ठेहट अपराध की दुनिया को छोड़ कर राजनीति में आनेवाला था। सीकर के एसपी कुंवर राष्ट्रदीप…

सेवानिवृत्त एलआइसी अधिकारी के घर में दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी

देहरादून: सेवानिवृत्त एलआइसी अधिकारी के घर को खाली पाकर चोरों ने दिनदहाड़े लाखों के माल पर हाथ साफ कर लिया I हालांकि अधिकारी ने रात में रखवाली के लिए एक चौकीदार भी रखा हुआ था, लेकिन दिनदहाड़े ही चोरों ने घर पर लूट की घटना को अंजाम दे दिया I गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के विकास कॉलोनी में एमएस शाह सेवानिवृत्त एलआइसी के अधिकारी हैं। 19 नवम्बर को वह अपने परिवार के लोगों से मिलने के लिए दुबई गए थे। रात को घर की रखवाली के लिए उन्होंने एक चौकीदार भी…

महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करना आजम खां को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

देहरादून: आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। आजम खां के खिलाफ महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा गंज थाने में दर्ज किया गया है। आरोप है कि शुतरखाना में आयोजित जनसभा में आजम खान ने महिलाओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की। सपा प्रत्याशी आसिम रजा के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान आजम खां जमकर इमोशनल कार्ड खेल रहे थे। जनता के बीच जाकर उनसे अपने रिश्ते और जनता के लिए किये गये कामों को गिना रहे हैं।  इसी…

नर्सिंग की छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी

देहरादून: जीएनएम का कोर्स कर रही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के तीन दिन बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। छात्रा ने कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मुरादाबाद से जीएनएम का कोर्स कर रही है। वह एक हॉस्पिटल में प्रैक्टिस भी करती है। 29 नवंबर की शाम साढ़े पांच बजे वह अस्पताल से घर लौट रही थी। अंधेरा होने पर उसने अपने मित्र को बुलाया और उसे घर…