देहरादून: शिक्षक एक दर्पण की भांति होता हैं जिसमें नौनिहालों का भविष्य की राहें छिपी रहती हैं अपनी विद्धुता व मेहनत से छात्रों को उनके मंजिल तक पहुचाते हैं जब छात्र अपने लक्ष्य में सफल हो जाते हैं उसमें सबसे ज्यादा खुशी शिक्षक को होती हैं। शिक्षक शिक्षिकाओं का छात्रों के भविष्य को सफल बनाने में एहम भूमिका होती हैं ऐसे कर्णधार शिक्षकों के सम्मान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर एसोसिएशन (दिल्ली सर्किल) देहरादून इकाई के अध्यक्ष एलआर कोठियाल द्वारा प्रीतम रोड स्थित श्री शिवनाथ संस्कृत विद्यालय में शिक्षक…
Category: शिक्षा
गढ़वाल विवि ने डीएवी, डीबीएस समेत 10 महाविद्यालय हटाए
देहरादून: ग्रेजुएशन-पीजी में नए अकादमिक सत्र के दाखिलों की तैयारियों के बीच हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने अपने 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों को इसी सत्र से असंबद्ध (डिएफिलिएट) कर दिया है। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में ये निर्णय हुआ, जिसकी सूचना केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और राज्य सरकार को भेज दी गई है। पुराने छात्र अभी विवि का हिस्सा बने रहेंगे। लंबे समय से इन अशासकीय डिग्री कॉलेजों को गढ़वाल विवि से असंबद्ध करने की कवायद चल रही थी। पिछले दिनों राज्य सरकार ने ये कहते हुए…
उत्तराखण्ड बोर्ड के दंसवी व बारवीं के परीक्षा परिणाम घोषित, फिर लड़कियों ने बाजी मारी
देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट गुरूवार को जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने परीक्षाफल जारी किया। इस साल प्रदेश भर के 2,59,439 विघार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी, हाईस्कूल में एक लाख 32 हजार और इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक लाख 27 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हाईस्कूल परीक्षा में इस बार टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99.0 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। इंटरमीडिएट में जसपुर उधमसिंह नगर की तनु चैहान ने 97.60 प्रतिशत अंक पाकर शीर्ष स्थान…
प्राइवेट स्कूलों में भी किया जाएगा सरकारी नोडल अधिकारी नियुक्त: धन सिंह रावत
हल्द्वानी: उत्तराखंड का शिक्षा महकमा अब निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा कसने जा रहा है, पिछले दिनों फीस बढ़ोतरी के मामले हो, या फिर महंगी किताबें लगाए जाने के मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा निजी स्कूलों में की गई छापेमारी में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं मिली है। जिसके बाद वर्तमान में निजी स्कूलों को नोटिस की कार्यवाही जहां गतिमान है, तो वहीं राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का कहना है, कि अब प्राइवेट स्कूलों में भी एक सरकारी नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। जिससे कि…
नेतागिरी छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान दें शिक्षक: तिवारी
देहरादून: बोर्ड के परिणामों में अटल उत्कृष्ट स्कूलों के खराब परिणाम पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अफसरों की जमकर क्लास लगाई। छुट्टी के बावजूद महानिदेशक ने निदेशालय में अफसरों के साथ बैठक कर परिणाम की समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश जारी करे। जानकारी के अनुसार, बैठक में डीजी ने स्पष्ट कहा कि मास्टर अखबारों में बयानबाजी के बजाय पठन-पाठन पर अपना ध्यान केंद्रित करें। तिवारी ने कहा कि जिन विद्यालय में 50 प्रतिशत से भी कम रिजल्ट रहा है उनके प्रिंसिपल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। बैठक में यह भी…
प्रदेश का विद्या समीक्षा केन्द्र बनकर तैयारः डॉ धन सिंह रावत
देहरादून : शिक्षा मंत्री डा धनसिंह रावत ने बताया कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाने व निरंतर के लिए विघा समीक्षा केन्द्र बनकर तैयार हो गया। शुक्रवार को यहां विघालयी शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाने एवं निरंतर अनुश्रवण व मूल्यांकन करने दृष्टिगत स्वीकृत विघा समीक्षा केन्द्र बनकर तैयार हो गया है। जिसका शुभारम्भ शीघ्र ही केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के द्वारा किया जायेगा। विघा समीक्षा केन्द्र की स्थापना से विघालयी शिक्षा के…
मुख्य सचिव ने क्लस्टर विद्यालय के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रत्येक जनपद में 5 से 7 आवासीय विद्यालय खोलने के दिए निर्देश देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में शिक्षा विभाग के साथ क्लस्टर विद्यालय के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित क्लस्टर विद्यालय शिक्षण अधिगम को गुणवत्तापरक एवं रूचिकर बनाने के उद्देश्य से पठन-पाठन से सम्बन्धित मूलभूत सुविधायें विकसित कर उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र के रूप में विकसित किए जाएंगे। मुख्य सचिव ने निर्देश देते हुए कहा कि इन क्लस्टर विद्यालयों में समुचित मात्रा में शिक्षकों…
छह इंजीनियरिंग कालेजों को यूटीयू कैंपस कालेज में किया गया शामिल, बढाई जाएंगी सींटे
देहरादून: बीटेक करने की सोच रहे छात्रों के लिए एक खुशी की खबर है I वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि (यूटीयू) के कैंपस कालेज बने छह इंजीनियरिंग कालेजों में बीटेक की सीटें बढ़ाई जाएंगी। जिससे जादा संख्या में बच्चे एडमिशन ले सकेंगे I साथ ही विवि की ओर से इन सभी स्ववित्तपोषित संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रम को और अधिक उपयोगी, नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप और रोजगारपरख बनाया जाएगा। बता दें कि, प्रदेश के छह इंजीनियरिंग कालेज तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित हो रहे थे। इन छह…
सीएम ने किया प्रदेश के विद्यालयों में एक माह तक चलने वाले ‘‘प्रवेशोत्सव’’ का शुभारंभ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला, देहरादून में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘‘प्रवेशोत्सव’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेशभर में आज से प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। एक माह तक चलने वाला यहआयोजन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला में बालिकाओं के प्रवेशोत्सव विद्यारम्भ संस्कार के साथ शुरू हुआ। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला के उच्चीकृत भवन का शिलान्यास भी किया। उन्होंने…
निजी विश्वविद्यालय स्थापना के कड़े होंगे मानक
देहरादून: प्रदेश सरकार निजी विश्वविद्यालय स्थापना नीति 2015 में बदलाव करने जा रही है। विश्वविद्यालय के लिए मानकों को और अधिक सख्त बनाया जा रहा है। वित्त और न्याय विभाग को इसका प्रस्ताव भेज दिया गया है। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली का कहना है कि उच्च शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए मानकों को कड़ा किया जा रहा है। उच्च शिक्षा सचिव ने बताया कि निजी विश्वविद्यालय स्थापना नीति में संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। राज्य में वर्तमान में 21 निजी विश्वविद्यालय हैं, इसके अलावा कई अन्य…
