देहरादून: उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से 28 मार्च से 19 अप्रैल तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराई जानी है। जिसके चलते परीक्षाओं में कोई व्यवधान उत्पन्न हो इसके लिए केंद्र के आसपास शादी-समारोहों पर पाबंदी रहेगी। इसे अंतर्गत परीक्षा अवधि में न किसी भी आयोजन में लाउडस्पीकर व अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निषेध रहेगा। इसके तहत बीते दिनों हल्द्वानी में नैनीताल जिले के शिक्षा विभाग की हुई बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों और कस्टोडियन को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए बताया था…
Category: शिक्षा
सरकारी स्कूलों में भी चलेंगी प्री-प्राइमरी क्लासेज,जल्द होगा सिलेबस तैयार
देहरादून : प्रदेश में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए जा रहे है I इसी क्रम में प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर उत्तराखंड के पांच हजार सरकारी स्कूलों में एक जुलाई से प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। ये वो स्कूल हैं, जिनके परिसरों पर आंगनबाड़ी केंद्र भी चल रहे हैं। आंगनबाड़ी में आने वाले छात्रों को प्री-प्राइमरी में अक्षर और संख्या ज्ञान कराया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने एससीईआरटी को जल्द से जल्द प्री-प्राइमरी का…
15 से शुरू होंगी गृह परीक्षाएं,कल से बटेंगे पेपर
देहरादून : राजधानी के सरकारी स्कूलों में 15 मार्च से गृह परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। गृह परीक्षा के लिए मंगलवार को सभी स्कूलों को पेपर बांटे जाने हैं। वहीं स्कूलों ने भी गृह परीक्षाओं को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि इस बार कोरोना के लिए कोई विशेष गाइडलाइन नहीं है। ऐसे में अब स्कूलों को अपने स्तर से ही सुरक्षा का ध्यान रखना होगा । बता दे कि सभी स्कूलों में छह से नौ और 11 की गृह परीक्षाएं होनी हैं। लेकिन कई स्कूलों में अभी सिलेबस पूरा…
अटल उत्कृष्ट स्कूलों में छात्रों की पढाई हुई महंगी, छात्रों के साथ की गई वादाखिलाफी
देहरादून : प्रदेश में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के ड्रीम प्रोजेक्ट अटल उत्कृष्ट स्कूल में छात्रों की पढ़ाई अभिभावकों को महंगी पड़ रही है। इसमें सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध होने की वजह से छात्रों की रजिस्ट्रेशन से लेकर बोर्ड परीक्षा फीस दस गुना तक बढ़ गई है। इस प्रोजेक्ट में सरकार ने पंजीकरण फीस का खर्च खुद उठाने की बात कही थी। लेकिन अब वह पीछे हट गई है। सरकार ने अटल उत्कृष्ट स्कूलों में रजिस्ट्रेशन का खर्च खुद उठाने की घोषणा की थी। 27 अगस्त 2021 में सीएम और…
कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों को मुफ्त स्कूली शिक्षा देगा केंद्रीय विद्यालय
देहरादून: अब केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कोरोना संक्रमण के कारण अनाथ हुए बच्चों को मुफ्त में एक से 12वीं तक की शिक्षा प्रदान करने का फैसला किया है। इसके लिए संगठन ने देश भर के केंद्रीय विद्यालयों के प्रिंसिपल को अनाथ बच्चों का मुफ्त नामांकन और 12वीं तक की पढ़ाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। अनाथ बच्चों का नामांकन प्रधानमंत्री केयर फार चिल्ड्रेन स्कीम के तहत किया जाएगा। संगठन ने यह स्पष्ट कहा कि अनाथ का मतलब उन बच्चों से है जिनके माता-पिता दोनों की मौत हो चुकी है।…
छठवीं से लेकर 11वीं तक की गृह परीक्षाओं में बदलाव
देहरादून : उत्तराखंड बोर्ड से संबंधित स्कूलों में छठवीं से लेकर 11वीं तक की गृह परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया गया है अब गृह परीक्षाएं 14 मार्च से 25 मार्च के बीच होंगी। सभी जिलों में गृह परीक्षाएं एक ही तिथि पर आयोजित की जाएंगी। ऊधमसिंह नगर जिले में शिक्षा विभाग ने प्री बोर्ड की तिथि दो दिन आगे बढ़ाते हुए 28 फरवरी कर दी है। पहले प्री बोर्ड और गृह परीक्षा की तिथि एक साथ 26 फरवरी घोषित की गई थी, लेकिन शिक्षा निदेशालय के नए आदेश के…
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में सिर्फ फ़ाइनल ईयर और सेमेस्टर की होंगी परीक्षा, बाकी छात्र होंगे प्रमोट
देहरादून : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने यूजी, पीजी में फाइनल ईयर व फ़ाइनल सेमेस्टर को छोड़ सभी सत्रों के विद्यार्थियों को प्रमोट करेगा। 24 मार्च से यूजी, पीजी फाइनल ईयर और सेमेस्टर के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षाएं आयोजित होंगी। गुरुवार को कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सोमेश कुमार ने बताया कि यूजी प्रथम से पंचम सेमेस्टर, प्रथम और द्वितीय वर्ष, पीजी प्रथम से तृतीय सेमेस्टर और पहले वर्ष के विद्यार्थियों को असाइनमेंट के…
निजी स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू , 18 से सरकारी स्कूल में शुरू
देहरादून : प्रदेश में स्कूलों में बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों की तैयारियां परखने के लिए प्री बोर्ड परीक्षाए शुरू हो गई है। मंगलवार यानी आज से कुछ निजी स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई। जबकि कुछ में इसी सप्ताह से शुरू होनी हैं। वहीं सरकारी स्कूलों में 18 फरवरी से होनी हैं। पीपीएसए के अध्यक्ष प्रेम कश्यप ने बताया कि कुछ स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। वहीं कुछ में जल्द ही शुरू हो जाएंगी। दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल दिनेश बर्तवाल ने बताया…
प्रदेश में आज से खुले कक्षा एक से नौवीं तक के स्कूल
देहरादून: आज से प्रदेश में कक्षा एक से नौवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलो को खोल दिया गया हैं। स्कूलो को भौतिक रूप से खुलने के साथ ही साथ ऑनलाइन माध्यम से भी पढ़ाई कराई जाएगी है। शिक्षा महानिदेशक के मुताबिक कक्षा एक से नौवीं तक के समस्त शिक्षा बोर्डों के शिक्षण संस्थानों को भौतिक रूप से खोलने की अनुमति दी गई है। जबकि कक्षा 10 से 12वीं तक के स्कूल पहले से खुल चुके हैं। शिक्षा महानिदेशक के मुताबिक स्कूलों को खोले जाने से पहले उन्हें सैनिटाइज…
10वीं से 12वीं तक के बच्चों के खुले स्कूल
देहरादून: प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने प्रदेश के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक के लिए बंद करने का आदेश दिया था| लेकिन आज से कक्षा 10 वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूलों को भौतिक रूप से खोल दिया गया है। जबकि आंगनबाड़ी केंद्र, कक्षा नौ और इससे नीचे के बच्चों के स्कूल अगले आदेश के आने तक बंद ही रहेंगे। हालांकि ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधु के बाद शिक्षा विभाग…
