देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एम्स, ऋषिकेश में पी.आई.सी.यू ( बाल रोग गहन चिकित्सा इकाई ) का शुभारंभ किया, इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि पीआईसीयू के शुभारंभ से छोटे बच्चों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी, उन्होंने एम्स ऋषिकेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उम्मीदों का केंद्र बताया, उन्होंने कहा एम्स ऋषिकेश के प्रति लोगो में अपेक्षाएं और विश्वास है। उत्तराखंड राज्य के साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले मरीजों के लिए…
Year: 2022
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की राज्य सरकार को हिदायत, महिला आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में करें पैरवी
देहरादून: उत्तराखंड में महिलाओं के 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर अदालत की रोक के बाद से हर कोई राज्या सारकार पर अदालत में कमजोर पैरवी करने का आरोप लगा रहा| साथ ही प्रदेश कांग्रेस ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट जाने की मांग की हैं। वहीं इस मसले पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। सभी ने राज्य की महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण देने का समर्थन किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि राज्य की महिलाओं के 30 प्रतिशत आरक्षण के मसले पर हमने सरकार…
सीएम धामी ने अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ हैली सेवा का किया फ्लैग ऑफ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून – अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ हैली सेवा का फ्लैग ऑफ किया। यह हैली सेवा देहरादून से हल्द्वानी, पंतनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ तक चलेगी। 7 सीटर पवन हंस की यह सेवा अभी सप्ताह में एक दिन चलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हैली सेवा को शुरू करवाने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया का आभार व्यक्त किया। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य सरकार का प्रयास है…
उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य सरकार को बताया महिला विरोधी, 30 प्रतिशत महिला आरक्षण पर दिया बयान
देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं में 30 प्रतिशत महिला आरक्षण पर उच्च न्यायलय द्वारा रोक लगाये जाने को राज्य सरकार का निकम्मेपन बताया हैं| उन्होंने कहा कि कौर्ट का यह फैसला सरकार की महिला विरोधी सोच दर्शाता हैं| उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी ने एक बयान जारी करते हुए आरोप लगाया है कि राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षाओं में 30 प्रतिशत महिला आरक्षण पर उच्च न्यायलय द्वारा रोक लगाना राज्य सरकार का निकम्मेपन को दर्शाता हैं | दल का स्पष्ट मानना हैं कि सरकार…
ऋषिकेश के पर्यटकों की सुविधा के लिए जल्द होगा एप लांच
देहरादून: योगनगरी ऋषिकेश में हर दिन पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है I ना सिर्फ देशभर से बल्कि विदेशों से भी यहां पर्यटकों का जमावड़ा देखने को मिलता है I जिसको देखते हुए पर्यटकों की सुविधाओं के लिए जल्द ही एप लांच होने वाला है I इस एप से यात्री अपने स्थान के आसपास पार्किंग, शौचालय, मेडिकल, अस्पताल, प्याऊ, पुलिस चौकी, सरकारी कार्यालय, व्यापारिक संस्थान, गंगा घाट, मंदिर सहित अन्य तीर्थ स्थल आदि की जानकारी ले सकेंगे। साथ ही यात्री पार्किंग पर अपना वाहन पार्क कर इलेक्ट्रिक व्हीकल से…
सीएम धामी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की हुई बैठक
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सुभाष रोड स्थित होटल में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का आमजन तक पूरा लाभ पहुंचे, इसके लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत लोन की प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा जो प्रयास किये जा रहे हैं, उनमें बैंको को भी अपेक्षित सहयोग करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में क्रेडिट-जमा अनुपात…
बोले केजरीवाल… मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे मनीष सिसोदिया जैसे साथी मिला
देहरादून: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गुरुवार को अपने विधायकों के साथ राजघाट पहुंचे और बापू की समाधि के सामने बैठकर प्रार्थना की। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर जुबानी हमला किया हैं| उन्होंने कहा कि ऑपरेशन लोटस के जरिए उनकी सरकार गिराने की कोशिश की गई। भाजपा ने 40 विधायकों को तोड़ने की कोशिश की है, 20-20 करोड़ रुपए का ऑफर किया गया। बीजेपी ने 800 करोड़ रुपए तैयार रखे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह पैसा पीएम केयर्स से…
प्रदेश की सीमांत एवं सुदूर क्षेत्रों तक बनाएंगे सरकार व शासन की पहुंच : सीएम धामी
देहरादून: बुधवार को हरिद्वार बाईपास रोड़, आईएसबीटी के समीप स्थित एक होटल में आयोजित “बिल्डिंग न्यू उत्तराखण्ड कॉन्क्लेव” समारोह में सीएम धामी शामिल हुए I यहां सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित किया I इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया। सीएम धामी ने इस दौरान देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में एक ही दल की दो बार सरकार बनाने का मिथक तोड़ते हुए नया इतिहास बना है। हम जनता के साझीदार के रूप में कार्य करते हुए प्रदेश…
मेरी गिरफ्तारी की साजिश की जा रही है: टी राजा सिंह
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी से निलंबित विधायक टी राजा सिंह ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पर निशाना साधा हैं। सिंह ने दावा किया है कि उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश की जा रही है। गुरुवार को एक चैनल से बातचीत के दौरान चंद्रशेखर ने कहा कि मेरी गिरफ्तारी की साजिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस मामले को ईगो का मसला बना लिया है। बता दें, मंगलवार को चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कुछ घंटों बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। उनको जमानत मिलने के बाद…
सीएम धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की| इस दौरान उन्होंने राज्य में हवाई कनेक्टीवीटी के संबंध मे विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ में फिक्स विंग कनेक्टीवीटी की आवश्यकता है। वर्तमान में तीन हवाई रूट पिथौरागढ़-पंतनगर, पिथौरागढ़-हिंडन और पिथौरागढ़-देहरादून के लिये एयरलाइन के चयन की प्रक्रिया रीजनल कनेक्टीवीटी स्कीम के तहत गतिमान है। मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि 30 सितम्बर, 2022 तक इस सम्बन्ध में…
