मुख्यमंत्री धामी ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने व नदी एवं बहाव क्षेत्र से दूर रहने की अपिल की

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही भारी वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में आपदा प्रबंधन विभाग से जानकारी ली। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी से अनुरोध किया है कि अनावश्यक यात्रा न करें व नदी एवं बहाव क्षेत्र की ओर जाने से बचें।

देहरादून में बादल फटने से मची तबाही, सात लोग हुए लापता

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तेज बारिश के कारण मालदेवता, सुरखेत, टिहरी और यमकेश्वर इलाके में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। आपदा में सात लोग लापता हुए हैं| जबकि तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कीर्तिनगर क्षेत्र में सुबह 7 बजे ग्राम कोठार में भूस्खलन होने के कारण 14-15 कमरों का आवासीय भवन मलबे में दब गया। इसमें 80 वर्षीय बचनी देवी के दबे होने की जानकारी मिली है।  आपदा में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए…

ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार

देहरादून: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। राजभर ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को यह बताना चाहिए कि कैसे वह 125 सीटें जीत गए।  राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को विस चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे से लेकर प्रचार अभियान तक उनकी तरफ से की गयी गलतियों पर बात करनी चाहिए। चुनाव आयोग पर उनके द्वारा लगाया आरोप गलत है। राजभर ने आगे कहा कि सही मायने में अखिलेश को यह बोलना चाहिए था कि चुनाव…

आरबीआई का नया प्रस्ताव, हर यूपीआई पेमेंट पर देना पड़ सकता है पैसा

देहरादून: कार्ड पेमेंट के विकल्प और डिजिटल पेमेंट के लिए एक अन्य विकल्प के रूप में लॉन्च किया गया यूपीआई अब भारत के बाहर भी उपलब्ध है। पेमेंट प्रोसेस तेजी से निपटाने के कारण इसे तेजी से सफलता मिली हैं| वहीं इसकी सफलता का दूसरा कारण इसकी निशुल्क पेमेंट है। लेकिन जल्द ही ये नियम बदल सकता है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक अब यूपीआई पेमेंट्स पर शुल्क वसूलने का विचार कर रही है। आरबीआई का नया प्रस्ताव बताता है कि केंद्रीय बैंक यूपीआई पद्धति का उपयोग करके पैसे के हर लेनदेन के…

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

देहरादून: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी की थी| जिसके बाद आज शनिवार को उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने विवादों में घिरी नई आबकारी नीति को बेस्ट पॉलिसी करार दिया। उन्होंने कहा कि हमने पूरी ईमानदारी से नीति को लागू किया था। मगर एलजी ने इसमें दखल देकर इसे बदल दिया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को रोकने के लिए मेरे घर पर छापेमारी की गई। जो अच्छा काम करता है उसे पीएम मोदी रोकना चाहते हैं।…

हमलावर मुल्क नहीं है पाकिस्तान: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

देहरादून: भारत-पाकिस्तान के बीच शांति बनाए रखने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने देश के संकल्प को एक बार फिर दोहराया है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के सामने आने वाली समकालीन चुनौतियों के बारे में खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा, हम बातचीत से भारत के साथ स्थायी शांति चाहते हैं, क्योंकि युद्ध किसी भी देश के लिए विकल्प नहीं है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों के एक समूह से बात करते हुए शरीफ ने कहा कि इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था और अपने लोगों की…

गंगा नदी के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में लगातार हो बारिश के कारण नदियां उफान पर आ गईं हैं। ऋषिकेश और हरिद्वार में गंगा नदी चेतावनी निशान के पार बह रही है। जिस कारण प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। ऋषिकेश में भारी बारिश से गंगा के जलस्तर ने चेतावनी निशान को पार कर लिया है। बारिश से बरसाती नदी नाले उफान पर हैं। वहीं हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के पार पहुंच  गई। सुबह 8.30 बजे गंगा नदी का जलस्तर 294.05 दर्ज किया गया था। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, आतंकियों का एक मददगार हुआ गिरफ्तार

देहरादून: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को जम्मू के बस स्टैंड इलाके से आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी आतंकियों को आर्थिक रूप से मदद कर रहा था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि संदिग्ध से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। जिससे पता लगाया जा सके कि उसके संपर्क में और कौन-कौन से लोग थे।

शिवपाल यादव ने पत्र लिखकर अखिलेश यादव पर किया तीखा हमला

देहरादून: जन्माष्टमी के अवसर पर शिवपाल सिंह यादव ने पत्र लिखकर अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि जब कोई भी कंस अपने पूज्य पिता को छल बल से अपमानित कर पद से हटाकर आधिपत्य स्थापित करना चाहता है तो धर्म की रक्षा के लिए मां यशोदा के लाल योगेश्वर श्रीकृष्ण अवश्य अवतार लेते हैं और अपने योग माया से अत्याचारों को दंड देकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने कहा कि पूज्यजन और श्रेष्ठ यदुवंशी वीरों निसंदेह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया भी ईश्वर…

महाराष्ट्र में पांच मंजिला इमारत गिरी

देहरादून: महाराष्ट्र में शुक्रवार को बोरीवली वेस्ट में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई। इमारत खाली होने के कारण हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि दमकल कर्मी पता लगा रहे हैं कि कोई मलबे में फंसा हुआ तो नहीं है। अधिकारियों ने बताया, बोरीवली पश्चिम के साईंबाबा नगर में साईंबाबा मंदिर के पास गीतांजलि बिल्डिंग दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ढह गई। मुंबई दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां, दो बचाव वैन और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया…