पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई की पुण्य तिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि वे भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक महान नेता थे। उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा था। उन्होंने ही उत्तराखंड राज्य के गठन को मंजूरी दी थी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष ने आयोग का प्रथम प्रतिवेदन मुख्यमंत्री धामी को सौंपा

देहरादून: उत्तराखण्ड के स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के लिए एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ब्रह्म सिंह वर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोग का प्रथम प्रतिवेदन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। बता दें, एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के प्रथम प्रतिवेदन की संस्तुति जनपद हरिद्वार के परिप्रेक्ष्य में अंतरिम संस्तुति है, जो अंतिम प्रतिवेदन के अधीन होगी। आयोग के अंतरिम प्रतिवेदन में जनपद हरिद्वार में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षित कुल 171 (54.13 प्रतिशत) प्रधान पदों के सापेक्ष एकल समर्पित आयोग द्वारा…

38 साल बाद मिला शहीद जवान का पार्थिव शरीर

देहरादून: सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन में दबकर शहीद हुए लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर 38 साल बाद मिला है। प्रशासन ने शहीद का पार्थिव शरीर आज मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचने की संभावना जताई है। बता दें, लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील अंतर्गत बिन्ता हाथीखुर गांव के निवासी थे| वह सन 1971 में कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। मई 1984 को बटालियन लीडर लेफ्टिनेंट पीएस पुंडीर के नेतृत्व में 19 जवानों का दल ऑपरेशन मेघदूत के लिए निकला था। 29 मई को…

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने आम नागरिकों पर चलाई गोलियां, एक की हुई मौत

देहरादून: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को आतंकवादियों ने आम नागरिकों पर गोलियां चला दी। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने दी है। वहीं इससे पहले शुक्रवार को दहशतगर्दों ने बंदीपोरा में बिहार के रहने वाले मोहम्मद अमरेज की हत्या कर दी थी। कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आतंकवादियों ने शोपियां में चोटीपोरा स्थित एप्पल ऑर्चर्ड में गोलीबारी कर दी। इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य…

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली स्थित ‘सदैव अटैल’ जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इनके अलावा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने भी भारत रत्न वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की।

अच्छी शिक्षा देकर गरीब को अमीर बनाना चाहती है केजरीवाल सरकार, केंद्र सरकार को दिया ऑफर

देहरादून: आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गरीबों को अमीर बनाने की अपनी इच्छा को जाहिर किया हैं| उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के जरिए देश के 17 करोड़ परिवारों को अमीर बनाया जा सकता है। केजरीवाल इसके लिए केंद्र सरकार को साथ काम करने का ऑफर दिया हैं। केजरीवाल कहा कि, मैं हर गरीब को अमीर बनाना चाहता हूं। मुझे अमीरों से कोई परहेज नहीं है। गरीब आदमी अमीर कैसे बनेगा? आप सोचिए एक गरीब किसान…

तिरंगे के नियम अनुसार निस्तारण के लिए पुलिस को सौंप सकते है घर का तिरंगा

देहरादून: आजादी के अमृत महोत्सव पर खरीदे या मिले तिरंगे का आप नियम के तहत निस्तारण नहीं कर पा रहे हैं तो पुलिस को सौंप सकते हैं। पुलिस इनका तय नियम से निस्तारण करेगी। ट्रैफिक पुलिस के सभी ड्यूटी प्वाइंट तिरंगा कलेक्शन प्वाइंट भी बनाए गए हैं। सरकार ने इस बार स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया। इस दौरान शहर में कदम-कदम पर तिरंगे लगे नजर आए। अब यह इधर-उधर गिरे न नजर आएं इसके लिए पुलिस ने पहल की है। कई लोग इनको ठीक से संभालकर न…

आपसी भाईचारे के संदेश के साथ बाबा रामदेव ने निकाली तिरंगा यात्रा, मदरसों में किया ध्वजारोहण

देहरादून: देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने तिरंगा यात्रा आयोजित की जिसमें पतंजलि परिवार और मुस्लिम समाज के लोग एक साथ शामिल हुए। पतंजलि योगपीठ से प्रारंभ होकर यह यात्रा ग्राम बुडाहेडी से होते हुए ग्राम कासमपुर पर जाकर समाप्त हुई जहां दोनों गांवों में स्थित मदरसों पर स्वामी रामदेव और उनके करीबी सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने ध्वजारोहण किया। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण ‘भारत माता की जय’, ‘वन्दे मातरम’ के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में स्वामी रामदेव ने कहा कि इस…

दून के मदरसों में लहराया तिरंगा

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दून के मदरसों में धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया गया। आजाद कॉलोनी स्थित मदरसा दार-ए-अरकम में मुख्य अतिथि जमीयत के प्रदेश सचिव मौलाना अब्दुल मन्नान, शहर सदर मुफ्ती राशिद, मदरसा प्रबंधक मास्टर अब्दुल सत्तार, सचिव हाफिज शाहनजर, इमाम सईदिया मस्जिद मुफ्ती अयाज ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति तरानों एवं नजमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान कारी अब्दुल समद, फरमान इकबाल, मौलाना अब्दुल वाजिद, कारी राव आरिफ, कारी फरहान, कारी शावेज, तौफीक, तौसीफ, हाजी शमसाद, अबुजर, हाजी शेख इकबाल आदि मौजूद…

तन-मन से देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर मुख्य सचिव ने सचिवालय में किया ध्वजारोहण

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने सचिवालय में अधिकारियों – कर्मचारियों की उपस्थिति में 15 अगस्त, सोमवार को ध्वजारोहण करते हुए सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर हम कुछ न कुछ प्रण जरूर करते हैं, शहीदों को याद करते हैं साथ ही उन महापुरूषों को भी याद करते हैं जिन्होंने काफी संघर्ष करते हुए हमें आजादी दिलाई I उनसे हमें प्रेरणा भी मिलती है कि उन लोगों ने हमारे…