बिहार में ‘विकृत’ राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने पर भाजपा ने बिहार सरकार पर लगाया आरोप

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम सूरत राय ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ‘विकृत’ तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज का अपमान किए जाने का आरोप लगाया हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर विकृत तिरंगों का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिनमें से एक तिरंगा एक पेड़ की शाखा से बंधा हुआ है और दूसरा एक घर के ऊपर फहराया गया है। इस विडियो पर भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि यह घटना औराई की है, जो राय का निर्वाचन क्षेत्र है। राय ने किसी पार्टी का जिक्र किए बिना कहा…

बहुत लोगों का फोन आ रहा है, 2024 आने दीजिए…देख लेंगे: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

देहरादून: 2024 को लेकर चल रही अटकलों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुलकर बात की हैं। उन्होंने कहा, मेरे मन में ऐसा कोई विचार नहीं है। मेरा काम सभी के लिए काम करना है। मैं यह देखने का प्रयास करूंगा कि सभी विपक्षी दल एक साथ काम करें। अगर वे ऐसा करते हैं, तो अच्छा होगा। नीतीश कुमार ने कहा, पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर बहुत सारे लोगों का फोन आ रहा है। 2024 को आने दीजिए, तब देख लेंगे। वहीं भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के सवाल पर उन्होंने…

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से ‘एचएमटी’ इकाई को उत्तराखंड को सौंपने का अनुरोध किया

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, भारी उद्योग मंत्रालय महेन्द्र नाथ पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से औद्योगिक ईकाई एचएमटी के हस्तांतरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे जनपद नैनीताल में स्थित औद्योगिक ईकाई एचएमटी का उत्तराखण्ड सरकार को हस्तांतरित करने के लिए संबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित किये जा सकेंगे और रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।बैठक में तय किया…

सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता उम्मीदवारों के हित को सुरक्षित रखना है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून: पेपर लीक मामला उजागर होने और उसे लेकर उठे सवालों के बाद आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने इस्तीफा दे दिया था।जिसके बाद उन्होंने शासन को एक पत्र भेजा था, जिसमे लिखा था कि जब तक सरकार परीक्षा नियंत्रक की तैनाती नहीं करेगी, आयोग की प्रस्तावित परीक्षाएं नहीं होंगी। इस मामले में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता उम्मीदवारों के हित को सुरक्षित रखना है। हम परीक्षाएं कराने के लिए व्यवस्थाएं बनाएंगे और अन्य आयोगों का सहयोग लेने पर भी…

हरीश रावत ने उठाया सवाल बोले किसी की देश भक्ति का पैमाना नापने वाली भाजपा होती कौन है?

देहरादून: देशभर में आजादी के 75वे अमृत महोत्सव की तैयारियां चल रही है I प्रत्येक राजनैतिक दल अपने- अपने तरीके से स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने में लगे हुए है I ऐसे में कांग्रेस और भाजपा के बीच वार-पलटवार को सिलसिला जारी है I भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के घरों में झंडा फहराने के बयान पर विपक्ष ने उन पर निशाना साधा है। भट्ट के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सवाल करते हुए कहा कि किसी की देश भक्ति का पैमाना नापने वाली भाजपा कौन होती है?…

एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

देहरादून: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने आज गुरुवार को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाईं। इस शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम 2 आतंकी ढेर, 3 सेना के जवानों ने गवाई जान

देहरादून: जम्मू कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम हुई है। जम्मू संभाग के परगल में उरी हमले जैसी साजिश को सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया है। आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। हालांकि इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, राजोरी के दारहाल इलाके के परगल में सेना के कैंप फेंस में आतंकियों ने घुसने की कोशिश की थी। इस पर अलर्ट जवानों ने संदिग्धों को देख फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों…

पीएम मोदी के तंज पर राहुल गांधी का पलटवार

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के महंगाई के खिलाफ आंदोलन के दौरान नेताओं द्वारा काले कपड़े पहनने को लेकर बुधवार को पार्टी पर तंज कसा I जिसपर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पलटवार किया है I बुधवार को पीएम मोदी ने हरियाणा के पानीपत रिफाइनरी में इथेनॉल संयंत्र के शुभारंभ पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधन दिया था। इसमें पीएम ने महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के विरोध पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों ने हताशा में पांच अगस्त को काले कपड़े पहनकर काला जादू फैलाने…

ऋषभ पंत बने उत्तराखंड के नए ब्रांड एम्बेसडर

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने जाने-माने क्रिकेटर ऋषभ पंत को राज्य के ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर नियुक्त किया है। यह फैसला राज्य के युवाओं को खेल और जन स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से किया गया है। ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल के कप्तान भी हैं। वह 2016 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की तरफ से उप-कप्तान भी रह चुके है । युवाओं के बीच ऋषभ पंत काफी पॉपुलर हैं। जिस कारण उन्हें उत्तराखंड का ब्रांड एम्बेसडर चुना गया है I उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर…

जदयू-भाजपा के गठबंधन टूटने पर प्रशांत किशोर ने जारी किया अपना बयान

देहरादून: बिहार में हुई सियासी उठापटक, जदयू-भाजपा के गठबंधन की टूट और राजद के साथ नई सरकार बनाने पर प्रशांत किशोर का बयान सामने आया हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि इस पूरे मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि मैं आज जहां हूं, वहीं 2024 में भी रहूंगा। मैं पूरी तरह से संकल्पित हूं। दुनिया में क्या चल रहा है, मुझे उससे कोई मतलब नहीं है। आने वाले समय में मोदी को चुनौती देने वाला चेहरा कौन है? इस पर मेरी…