नहीं रहे बॉलीवुड के शुप्रसिद्ध कॉमेडियन मिथिलेश चतुर्वेदी, लखनऊ में ली अंतिम सांस

देहरादून: बॉलीवुड व टेलीविजन इंडस्ट्री के माने-जाने दिग्गज अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया है। अभिनेता ने 3 अगस्त की शाम को अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके दामाद आशीष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया के जरिए की है। आशीष चुतर्वेदी ने फेसबुक पर मिथिलेश की तस्वीरें साजा करते हुए लिखा कि आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे, आपने मुझे दामाद नहीं बल्कि एक बेटे के तरह अपना प्रेम दिया, भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे। बता दें, तबीयत खराब होने की वजह से उनका लखनऊ में इलाज करवाया…

कार में पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए भी होगा एयरबैग: नितिन गडकरी

देहरादून: गुरूवार को लोकसभा में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर पैसेंजर कारों में छह एयरबैग को अनिवार्य बनाने के लिए चर्चा की है। परिवहन मंत्री ने सरकार कारों में पीछे बैठने वाले यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिक बताया है। लोकसभा में केंद्रीय परिवहन मंत्री ने कहा कि अभी तक कारों में 2 एयरबैग अनिवार्य हैं। पीछे के यात्रियों के लिए कोई एयरबैग नहीं हैं। हमारा विभाग पीछे के यात्रियों के लिए भी एयरबैग रखवाने की कोशिश कर रहा है ताकि उनकी जान बचाई जा सके। एक…

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर वार, कहा- नरेंद्र मोदी से नही डरता

देहरादून: ईड ने नेशनल हेराल्ड का दफ्तर सील कर दिया हैं| जिसके बाद कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भागने की बात कौन कर रहा है। सुन लें… जो करना है कर लें, मैं नरेंद्र मोदी से नहीं डरता। उन्होंने कहा कि सुनिए बात, हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते। समझ गए बात। कर लें जो करना है। कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। समझ गए बात कर लें जो करना है। जो हमारा काम है, देश की रक्षा करना, लोकतंत्र की रक्षा…

एम्बुलेंस के इन्तेजार में गर्भवती ने तोडा दम, प्रभारी सचिव ने जांच के दिए आदेश

देहरादून: उत्तरकाशी में एंबुलेंस के इंतजार में एक गर्भवती महिला की मौत की मौत हो गयी| प्रभारी सचिव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक को जांच के आदेश दिए हैं। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ.आर राजेश कुमार ने स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.शैलजा भट्ट को प्रकरण की जांच करने के आदेश दिए हैं। साथ ही प्रभारी सचिव ने आदेश दिए कि घटना की पुनरावृत्ति दोबारा न हो। इसके लिए 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा की व्यक्तिगत रूप से मॉनीटरिंग की जाए। जिससे आम लोगों को 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा का…

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, बारिश-भूस्खलन के कारण बाधित बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरु

देहरादून: उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी बारिश की सम्भावना को देखते हुए मौसम विभाग ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया हैं| वहीं बारिश और भूस्खलन के कारण बार बार बदरीनाथ हाईवे बाधित हो रहे हैं| गुरूवार सुबह से प्रदेश के कुछ जिलों चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में बारिश का सिलसिला जारी है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया है। बता दें, इस मानसून सीजन में तीसरी बार मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश और भूस्खलन से गुरुवार को बार-बार बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह बाधित होता जा…

2025 तक उत्तराखण्ड होगा भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी सभागार में सुशासन, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के सबंध में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इसके लिए विजिलेंस का 2 करोड़ रूपये का रिवॉल्विंग फण्ड बनाया जायेगा। राज्य में विजिलेंस को सशक्त बनाया जायेगा, इसके ढ़ाचे एवं अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जायेगा। विजिलेंस में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 4 विसलब्लोवर को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार…

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक के दौरान किया महत्वपूर्ण शासनादेशों की संकलन पुस्तिका का विमोचन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक कीI इस दौरान मुख्यमंत्री ने औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहित करने को लेकर नीति बनाये जाने कि बात कहीI बैठक में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के सदस्यों ने भी अपने अपने सुझाव दिएI इस अवसर पर औद्योगिक विकास विभाग, सार्वजनिक उद्यम विभाग, एमएसएमई विभाग के महत्वपूर्ण शासनादेशों की संकलन पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में काम कर रहे उद्योग ही हमारे ब्रांड एम्बेसेडर…

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष ने तोड़ी पुरानी परंपरा, खुद पहुंचे विधायकों और मंत्रियों के द्वार

देहरादून: भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पुरानी परंपरा से हटकर खुद विधायकों और मंत्रियों के द्वार पहुंच गए। वह रेसकोर्स स्थित विधायक आवास पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों के कक्ष में जाकर उनसे भेंट की। आमतौर पर प्रदेश अध्यक्ष से मंत्री और विधायक भेंट करने के लिए प्रदेश कार्यालय उनके आवास पर आते हैं। लेकिन भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सरकार के मंत्रियों और विधायकों के आवास पहुंचे। भाजपा के पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में भट्ट ने कहा कि वह जल्द ही…

तमिल फिल्म मामनिथन ने टोक्यो फिल्म अवार्ड में जीता स्वर्ण पदक

देहरादून: तमिल फिल्म मामनिथन ने टोक्यो फिल्म अवार्ड 2022 में स्वर्ण पदक जीता है। इस फिल्म में अभिनेता विजय सेतुपति और गायत्री ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। इस फिल्म के निर्देशक सीनू रामासामी ने ट्विट कर बताया कि, यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारी मामनिथन फीचर फिल्म ने टोक्यो फिल्म अवार्डस 2022 में स्वर्ण पदक जीता है, इसके लिए निर्माता युवान शंकर राजा को धन्यवाद।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के चलते विपक्ष ने लगाई जवाहरलाल नेहरु के साथ तिरंगे की डीपी, आरएसएस पर साधा निशाना

देहरादून: केंद्र सरकार, भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारी में पुरे जोश के साथ लगी हुई है। इस अभियान के अंतर्गत सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर ‘तिरंगा’ फहराया जाएगा। वहीं इन सब के बीच आज भाजपा के सांसदों ने बाइक तिरंगा रैली निकाली। इस रैली में सरकार के कई बड़े मंत्री भी शामिल हुए। लेकिन इस रैली को लेकर सियासत उस समय तेज हो गई जब इसमें विपक्ष का कोई नेता शामिल नहीं हुआ। अब…