देहरादून: उत्तराखंड के नवगठित नगर निकाय भी हाउस टैक्स के दायरे में आने जा रहे हैं। प्रदेश में इस समय नगर निकायों की संख्या 102 तक पहुंच गई है, लेकिन वर्तमान में 69 निकाय ही हाउस टैक्स वसूल रहे हैं। इस कारण शहरी विकास विभाग ने शेष सभी निकायों को भी हाउस टैक्स की प्रकिया शुरू करने को कहा है। हाउस टैक्स निकायों की आय का सबसे अहम जरिया है। लेकिन राजनैतिक कारणों से निकाय टैक्स लागू करने या वसूलने में ढीला ढाला रुख अपनाते हैं। आलम यह है कि…
Year: 2022
आईएएस के सरकारी आवास के बाहर एक बुजुर्ग ने पढ़ी नमाज, हिन्दू संगठनों ने किया विरोध
देहरादून: गोरखपुर जिले के मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीणा के सरकारी आवास के बाहर एक बुजुर्ग ने नमाज पढ़ी| इस दौरान किसी राहगीर ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो पर हिन्दू संगठनों ने विरोध जताया है। जिस पर एसपी सिटी ने जांच का आदेश दिया है। बता दें कि मोहर्रम करीब होने के वजह से पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है क्योंकि बीते दो साल से मोहर्रम का जुलूस कोरोना की वजह से नहीं निकला और…
कांग्रेस के पाले में निकला गद्दार, राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में किया मतदान
देहरादून: राष्ट्रपति चुनाव में क्रास वोटिंग को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस में खलबली मच गई है। चुनाव परिणाम के बाद से कांग्रेस में उसकी तलाश शुरू हो गई है, जिसने राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया। पार्टी के नेता अब एक-दूसरे को ही शक की नजर से देख रहे हैं। मामले को गंभीर मानते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से एक कमेटी बनाकर मामले की जांच का अनुरोध किया। इस बीच यह मामला हाईकमान तक भी पहुंच गया है। लेकिन जब तक पार्टी…
पार्थ चटर्जी को सरकारी स्कूलों में भर्ती घोटाले को लेकर ईडी ने किया गिरफ्तार
देहरादून: पश्चिम बंगाल के वाणिज्य और उद्योग विभाग के मंत्री और टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी को सरकारी स्कूलों में कथित भर्ती घोटाले के सिलसिले में 24 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गयी| जिसके बाद शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को भी हिरासत में लिया है। इस घोटाले के वक्त पार्थ शिक्षा मंत्री थे। बता दें, प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के दो मंत्रियों के 13 ठिकानों पर छापे…
अरविंद केजरीवाल जैसे भ्रष्ट व्यक्ति को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है: अनुराग ठाकुर
देहरादून: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा हैं| उन्होंने केजरीवाल पर दिल्ली के लोगों का पैसा लूट, शराब माफिया को मालामाल कर देने का आरोप लगाया हैं। ठाकुर ने कहा कि गरीब आपदा के समय दिल्ली छोड़ कर जा रहे थे और आपकी सरकार उस समय भी शराब माफिया को धन-धन कराने की बात कर रही थी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों पर उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा और…
रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, कर्मचारी ही निकले हैवान
देहरादून: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के साथ हैवानियत करने वाले सभी चार आरोपी कोई और नहीं बल्कि रेलवे के विद्युत विभाग में कर्मचारी हैं। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 8-9 पर इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस स्टाफ की झोपड़ी में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला के साथ हैवानियत करने वाले सभी चार आरोपी रेलवे के विद्युत विभाग में कर्मचारी हैं। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी रेलवे हरेंद्र…
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी-रुद्रप्रयाग सहित 3 जिलों में जारी किया यलो अलर्ट
देहरादून: मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं तीव्र बौछार व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर में भारी बारिश को लेकर शनिवार को यलो अलर्ट जारी किया हैं। वहीं रविवार को देहरादून व बागेश्वर जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने…
सतपाल महाराज ने हड़ताल के दौरान हटाए गए 196 संविदा जूनियर इंजीनियरों की बहाली के दिए निर्देश
देहरादून: लोक निर्माण विभाग में हड़ताल के दौरान हटाए गए 196 संविदा जूनियर इंजीनियरों को विभाग ने बहाल कर दिया है। लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश पर जूनियर इंजीनियरों को बहाल किया गया है। लोक निर्माण विभाग में संविदा पर कार्यरत जूनियर इंजीनियर सेवा विस्तार सहित कुछ अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत थे। विभाग ने आंदोलन कर रहे जूनियर इंजीनियरों की सेवा समाप्त कर दी थी। इनमें 181 हड़ताली जूनियर इंजीनियर थे जबकि कुछ हड़ताल में शामिल नहीं थे। विभाग की ओर से इनकी भी सेवा समाप्त कर दी…
विवाहित महिला का अधजला शव मिलने से मचा हडकंप
देहरादून: पिथौरागढ़ शहर के नजदीकी गांव में एक विवाहित महिला की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई। मृतका का अधजला शव पुलिस ने बरामद किया है। उधर, मृतका की मां ने अपनी बेटी के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है । गुरुवार को जिला मुख्यालय के निकटवर्ती चैसर गांव में महिला की हत्या का मामला सामने आया। कुड़ी ताल के समीप टहलने गई…
एलजी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ सीबीआई जांच के दिए आदेश
देहरादून: शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। एलजी विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार की एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। केजरीवाल सरकार पर नई आबकारी नीति के तहत शराब की दुकानों के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप है। एलजी ने दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी की रिपोर्ट के बाद सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। इसी महीने की शुरुआत में तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार केजरीवाल सरकार पर जीएनसीटीडी एक्ट 1991, व्यापार लेनदेन नियम 1993, दिल्ली आबकारी…
