युवकों के अंदर जागी हैवानियत, नाबालिक के साथ किया दुष्कर्म

देहरादून: पौड़ी जिले में धुमाकोट थाने के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के दो युवकों ने घर में अकेली नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हो गए । परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। धुमाकोट थाना क्षेत्र के एक गांव में दो शादीशुदा युवकों ने अपने ही गांव की नाबालिग से दुराचार किया। थानाध्यक्ष धुमाकोट दीपक तिवारी ने बताया कि नाबालिग को घर पर अकेला पाकर आशीष सुंद्रियाल (40) पुत्र…

एक साल से फरार साइबर ठग को एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

देहरादून: एक साल से फरार साइबर ठग को एसटीएफ की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने उसके पास से 6 मोबाइल फोन, 12 वोटर कार्ड, 10 आधार कार्ड, 7 पैन कार्ड, 18 डेबिट कार्ड, 11 पासबुक, एक चैकबुक आदि बरामद किये है। एसटीएफ टीम के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मोथोरोवाला निवासी वर्षा शर्मा ने एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके पति के साथ व्हटसप चैट के माध्यम से दोस्ती कर विदेश से पैसा व सोने की ईट भेजने के नाम पर ऑनलाईन 26…

निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की हुई मौत, छह घायल

देहरादून: बुधवार सुबह रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नारकोटा में बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू मिशन शुरू किया। आठ मजदूर यहां काम पर लगे थे। तभी यह हादसा हो गया है। इस हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई। भारी बारिश के कारण पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहा है। नदी नाले भी उफान पर है।  मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे…

मुख्य सचिव ने दिए चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क बनाए जाने के निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबन्ध समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और लोक निर्माण विभाग के वित्तीय वर्ष 2022 – 23 के लिए विभिन्न प्रस्तावों को अनुमोदन किया गया। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने प्रदेशभर में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और उधमसिंह जैसे अधिक ट्रैफिक दबाव वाले क्षेत्रों से इसकी शुरुवात किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि छोटे…

वाहन चेकिंग के दौरान पशु तस्करों ने महिला सब-इंस्पेक्टर को बेरहमी से कुचला

देहरादून: झारखंड की राजधानी रांची से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है I जहां पशु तस्करों ने संध्या टोपनो नाम की एक महिला सब-इंस्पेक्टर को वाहन चेकिंग के दौरान कुचलकर मार डाला। टोपनो तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया गया है। रांची के एसएसपी ने इसकी जानकारी दी। यह घटना बुधवार की सुबह तीन बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी ने पहुंचकर दरोगा के शव…

सीएम धामी ने किया आईएएस आराधना जौहरी द्वारा उत्तराखण्ड के मंदिरों पर लिखी पुस्तक का विमोचन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने से. नि. आईएएस सुश्री आराधना जौहरी द्वारा उत्तराखण्ड के मंदिरों पर लिखी गई पुस्तक “BEYOND THE MISTY VEIL , Temple Tales OF Uttarakhand” का विमोचन किया। कार्यक्रम का आयोजन सीएम कैम्प कार्यालय देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने पुस्तक की लेखिका आराधना जौहरी को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक देश-विदेश में उत्तराखंड के दिव्य मंदिरों के एक प्रामाणिक परिचय के रूप में जानी जाएगी। इस पुस्तक से लोगों को बेहतरीन जानकारी मिलेगी। पुस्तक की सामग्री से जाहिर…

मुख्यमंत्री धामी से मिले राज्य में फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकार, प्रदेश में फिल्म सिटी स्थापना का किया अनुरोध

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सीएम कैम्प कार्यालय में फिल्म उद्योग से जुड़े प्रदेश के कलाकारों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार द्वारा फिल्मों को बढ़ावा दिया जा रहा है। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में फिल्म जगत से जुड़े लोगों के जो भी सुझाव प्राप्त होंगे, उन सभी सुझावों पर विचार किया जायेगा। प्रदेश में फिल्मों के विकास एवं कलाकारों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य में फिल्म नीति बनाई गई है। इस अवसर पर फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों…

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, प्रदेश में जल्द शुरू होगी 650 से अधिक पदों पर भर्तियां

देहरादून: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों की बरसात होने जा रही है। मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू की सख्ती के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग जल्द ही प्रदेश में अलग-अलग विभागों के 650 से अधिक पदों पर भर्तियां शुरू करने जा रहा है। आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें अपर निजी सचिव सचिवालय प्रशासन के 88 पद, पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार के तीन पद, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 11 पद, आयोग, शासन व परिषद में सहायक समीक्षा अधिकारी के करीब 120 पदों के अधियाचन प्राप्त हो चुके हैं।…

अग्निपथ योजना पर हो रहे जाति विवाद पर भाजपा प्रवक्ता ने विपक्ष की मंशा पर उठाये सवाल

देहरादून: अग्निपथ स्कीम में आवेदन करने वाले लोगों से जाति और धर्म का कॉलम भरवाने को लेकर छिड़ी राजनीतिक पर भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि यह तो पुरानी ही व्यवस्था है। यहां तक कि 2013 में सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर हुई थी, जिसके जवाब में आर्मी ने कहा था कि यह बस एक प्रक्रिया है। उस वक्त यूपीए की सरकार थी, लेकिन उसके बाद भी सेना को अखाड़े में लाना और उसे बदनाम करना उचित…

यूपी में मंकी पॉक्‍स अलर्ट जारी, हवाई अड्डों और रेलवे स्‍टेशनों पर की जारी निगरानी

देहरादून: भारत में मंकी पॉक्‍स का दूसरा मामला मिलने के बाद यूपी में एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया गया है। डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्‍पतालों, हवाई अड्डों और रेलवे स्‍टेशनों पर निगरानी की जानकारी दी हैं। उन्‍होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से सतर्क है और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक के मुताबिक यूपी में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने इस बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। ब्रजेश पाठक ने जिला अस्‍पतालों में निगरानी की जाने व पीएचसी-सीएचसी…