देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित “राइज़ इन उत्तराखण्ड” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न उपक्रम एवं विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले भी मौजूद रहेI मुख्यमंत्री ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Year: 2022
सीएम धामी ने किया एन.आई.सी.डी.आई.टी की बैठक में प्रतिभाग
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी ऑॅफनेशनल इंडस्ट्रियल कोरिडोर डेवलपमेंट एण्ड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट की बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. सुमन बेरी एवं विभिन्न राज्यों के उद्योग मंत्री उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में इन्टीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर (आई.एम.सी) की स्थापना हेतु उधमसिंह नगर जनपद…
सीएम धामी ने की कुमाऊं मंडल के अंर्तगत 5 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं की समीक्षा
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को कुमाऊं मंडल के अंर्तगत 5 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं की समीक्षा बैठक काठगोदाम के सर्किट हाउस, में हुई। मुख्यमंत्री द्वारा दैवीय आपदा, निर्माणदायी संस्था, कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने मण्डलीय अधिकारियों को योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु सरलीकरण, समाधान व निस्तारण के मंत्र पर कार्य करने के निर्देश दिए जिससे योजनाओं का अधिकतम लाभ ससमय आम जनमानस को मिल सके। वहीं पेयजल निगम, पिथौरागढ़ से सक्षम…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती को लेकर शासन पुलिस एवं सेना के अधिकारियों के मध्य हुई बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में गुरूवार को सचिवालय में अग्निपथ योजना के तहत अगस्त एवं सितम्बर माह में राज्य में होने वाली भर्तियों के सम्बन्ध में शासन के उच्चाधिकारियों, पुलिस एवं सेना के अधिकारियों के मध्य बैठक आयोजित की गयी। मुख्य सचिव ने मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया में सेना को हर सम्भव सहयोग उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में अत्यधिक भीड़भाड़ होने की सम्भावना है। राज्य के युवाओं भर्ती प्रक्रिया में…
हम मुसलमान हैं लेकिन हिंदू देवी-देवताओं का सम्मान करते है: इकबाल अंसारी
देहरादून: डॉक्यूमेंट्री हिंदी फिल्म काली को लेकर लगातार विरोध चल रहा हैं। साधु संतो सहित हिंदू संगठनों ने इस फिल्म पर आपत्ति जताई है। साथ हीअयोध्या के मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने भी ऐसे कृत्य को शर्मनाक बताया है। उनका कहना है कि हिन्दू हो या मुस्लिम समाज किसी भी धर्म के प्रति इस प्रकार के कृत्य स्वीकार नहीं करेगा| उन्होंने सरकार से कार्रवाई की मांग की है। बाबरी के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि सवाल हमारे देश का है और देश में देवी देवताओं को सिगरेट…
डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे सीएम भगवंत मान, सीएम केजरीवाल निभाएंगे पिता की रस्में
देहरादून: गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। चंडीगढ़ स्थित आवास पर हुए शादी समारोह में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर एक सादे समारोह में विवाह बंधन में बंध गए। 48 वर्षीय भगवंत मान ने डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी की। आप नेता चड्ढा ने रस्मों से जुड़ी एक फोटो पोस्ट की और लिखा, ‘मान साहब नू लख लख वदाइयां’ मीडिया रिपोर्ट्स…
ईडी-सीडी जो भी बुलाएगा जाएंगे और कुछ नहीं बताएंगे: आजम खान
देहरादून: 27 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आए सपा नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। जांच और मुकदमे में उलझे आजम खान ने रामपुर में बुधवार को एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि ईडी-सीडी जो भी बुलाएगा जाएंगे और कुछ नहीं बताएंगे। दरअसल आजम खां पर ईडी ने 2019 में केस दर्ज किया था। इस दौरान आजम खान पर जौहर विश्वविद्यालय के लिए जमीन कब्जाने के कई मुकदमे दर्ज थे। आजम खान को भू माफिया भी घोषित कर दिया…
विदेश मंत्रालय ने मोहम्मद जुबेर की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल
देहरादून: पत्रकार मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी को लेकर तमाम प्रकार की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इसी बीच अब जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पत्रकारों का उनकी पत्रकारिता के लिए उत्पीड़न नहीं होना चाहिए और ना ही इसके लिए उन्हें जेल में डाला जाना चाहिए। हम पत्रकार मोहम्मद जुबैर के मामले से वाकिफ हैं। दरअसल, जर्मनी के विदेश मंत्रालय की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी का जिक्र किया| जिसके जवाब पर विदेश…
मसूरी में प्रशासन की ओर से अतिक्रम हटाने की कार्रवाई शुरू
देहरादून: मसूरी में प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका, एमडीडीए और विद्युत विभाग की ओर से अतिक्रम हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गुरुवार को एसडीएम नरेश दुर्गापाल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की गई। टिहरी बस अड्डे पर अतिक्रमण करने वालों से टीम की तीखी नोकझोंक भी हो गई। पुलिस ने सभी को खदेड़ते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बताया कि शहर में जहां कहीं पर भी अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है उसको ध्वस्त…
शफीकुर्र रहमान बर्क ने बिजली विभाग के अफसरों को दी धमकी
देहरादून: संभल के सपा सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क ने बिजली विभाग के अफसरों को धमकी दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सपा सांसद ने बिजली विभाग के कर्मियों को धमकी देते हुए कहा कि बकरीद के मौके पर बिजली चेकिंग के नाम पर छेड़छाड़ की तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मियों को त्योहार के मौके पर पूरी तरह बिजली देने के लिए चेताते हुए धमकी देते हुए कहा बिजली विभाग कई इलाकों में चेंकिंग करते हैं जिसके लिए बिजली बंद भी की जाती है और यहां तक…
