देहरादून: महाराष्ट्र की राजनीति में 10 से 29 जून तक के बीच चल रहे सियासी घमासान का आखिरकार अंत होने के आसार नजर आ रहे है I उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को राजभवन में सौंप दिया है। वहीं ठाकरे के इस्ततीफे के बाद भाजपा ने सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी हैI जिसके चलते शिंदे गुट के विधायक गोवा पहुंच चुके हैं। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है I जिसके बाद भाजपा ने सरकार बनाने…
Year: 2022
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में आपदा प्रबंधन को लेकर की समीक्षा बैठक. बोले अगले तीन माह संवेदनशील, अलर्ट रहें अधिकारी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में आपदा प्रबंधन की समीक्षा कीI इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को आपदा से संबंधित किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हरदम अलर्ट रहने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारीयों से आपदा के दौरान रेस्पोंस टाईम कम से कम होने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा आपदा की स्थिति में राहत व बचाव कार्य तत्काल शुरू हो जाने चाहिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने अगले तीन माहीनों को आपदा प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए समस्त सम्बंधित अधिकारीयों को समन्वय से…
केंद्र सरकार को तत्काल युवा और राष्ट्र विरोधी अग्निपथ योजना को वापस लेना चाहिए : हरीश रावत
देहरादून: बुधवार को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सर्वदलीय विरोध जताया गया। पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में कई दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहले चीडबाग स्थित सैन्य धाम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। तथा केंद्र सरकार पर बेरोजगार युवाओं को धोखा देने का आरोप लगाया। उसके बाद राजभवन की ओर कूच किया। सभी को कुछ ही दूरी पर बैरिकेड लगाकर रोक लिया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया गया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार…
प्रदेश में जल्द ही घर बैठे एफआईआर दर्ज कराने की सुविधा कराई जाएगी उपल्बध
देहरादून: जल्द ही प्रदेशवासियों के लिए घर बैठे एफआईआर दर्ज करने की सुविधा उपल्बध कराई जाएगी । वाहन चोरी और गुुमशुदा समान के मुकदमों से सरकार इस ई-एफआईआर प्रणाली की शुरुआत करेगी। इसे देवभूमि मोबाइल एप्लीकेशन से जोड़ा जाएगा। मंगलवार को राज्य सचिवालय में गृह विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने ई-एफआईआर पोर्टल का प्रस्तुतीकरण दिया। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने सीसीटीएनएस के तहत बनाए जा रहे ई-एफआईआर पोर्टल के बारे में जानकारी…
उदयपुर की घटना कोई सामान्य हत्याकांड नहीं, ये आतंकवादी घटना है: राजा भैया
देहरादून: बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने वाले उदयपुर के कन्हैया लाल की गला रेतकर हत्या की गई।जिसकी रघुनाथ प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने निंदा की है। राजा भैया ने ट्वीट कर कहा कि उदयपुर की घटना कोई सामान्य हत्याकांड नहीं है। ये पूरी तरह से आतंकवादी घटना है और प्रदेश सरकार को इससे कड़ाई से निपटना चाहिए। राजा भैया ने कहा कि इस घटना से पूरा देश स्तबध है और इस मामले में कार्रवाई सिर्फ बयानों तक नहीं रुकनी चाहिए बल्कि धरातल पर भी…
स्पैक्स समूह ने राजधानी में पेयजल की शुद्धता पर उठाये सवाल, परीक्षण करने पर मिली त्रुटियां
देहरादून: स्पैक्स समूह ने राजधानी देहरादून में पेयजल की शुद्धता को लेकर सवाल उठाये हैं I समूह के सदस्यों ने लोगों के स्वास्थ्य को लेकर इसे बेहद खतरनाक बताया हैI उन्होंने बताया कि सार्वजानिक स्थानों में लगे पेयजल के परीक्षण के बाद इसमें कई प्रकार की त्रुटियां पाई गई हैं I जिसको लेकर समूह ने पेयजल की शुद्धता पर सरकार को ध्यान देने की अपील की हैI बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता करते हुए स्पैक्स समूह के डा.वृजमोहन शर्मा ने कहा कि देहरादून शहर में पेयजल शुद्व…
भाजपा सरकार में बतौर मंत्री फेल रहा: हरक सिंह रावत
देहरादून: पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत बीते विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने अपनी जगह अपनी बहू अनुकृति गुंसाई को लैंसडौन सीट से चुनाव लड़ाया था। लेकिन हरक की तमाम कोशिशों के बावजूद अनुकृति जीत नहीं पाईं। प्रैस वार्ता के दौरान अपने मन की बात खुलकर साझा करते हुए हरक ने कहा कि भाजपा सरकार में बतौर मंत्री में फेल रहा। चूंकि जनता से किया मेडिकल कॉलेज बनाने का वादा में पूरा नहीं कर पाया, इसलिए पार्टी की जिद के बावजूद…
अब बाजार में मिल सकेंगे पहाड़ के प्रसिद्ध फल बेडू से बने जूस,जैम और चटनी
पिथौरागढ़: जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान के निर्देशन में कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संयुक्त प्रयासों से स्थानीय फल बेड़ू जिसे पहाड़ी अंजीर भी कहा जाता है, से जैम, चटनी एवं जूस तैयार किया हैI जिलापंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा एवं जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बेड़ू से बने जैम, चटनी एवं जूस उत्पादों को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लांच किया | बेडू से तैयार सभी उत्पादों की मार्केटिंग हिलांस के माध्यम से की जायेगी। ये उत्पाद ऑर्गेनिक उत्पाद हैंI…
मथुरा की अनाज मंडी में लगी भीषण आग, हजारों कुंतल अनाज जलकर राख
देहरादून: बुधवार की सुबह को मथुरा की अनाज मंडी में भीषण आग लग गई। आग मंडी के नीलामी चबूतरा में लगी, जिसमें किसानों से खरीदा गया हजारों कुंतल अनाज रखा हुआ था। कुछ ही पलों में आग ने भयंकर रूप ले लिया। विकराल लपटों को देखकर मंडी परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हजारों कुंतल अनाज जलकर राख हो गया। आग से हुए नुकसान…
बाढ़ या किसी अन्य आपदा की स्थिति पर हर जनपद में होनी चाहिए प्रशिक्षित मैनपावर: सीएम योगी
देहरादून: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर प्रदेश में बाढ़ नियंत्रण और जल भराव की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ या किसी अन्य आपदा की स्थिति में प्रशिक्षित मैनपावर हर जनपद में होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे राज्य स्तर पर एएसडीएमए, एनडीआरएफएचक्यू और एसडीआरएफ की तीन यूनिट काम कर रही हैं। इसी तरह प्रत्येक जिले में जिला आपदा प्रबंधन योजना तैयार करके उसके प्रशिक्षण के कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा…
