देहरादून: गृह मंत्री के वायरल फर्जी पत्र के मामले में एसटीएफ में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने बताया कि संज्ञान में आया है कि किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कोई पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया में चल रहे इस फेक पत्र को गंभीरत से लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्री के वायरल फर्जी पत्र के मामले…
Year: 2022
मुख्यमंत्री धामी ने विधान सभा में पेश बजट को बताया राज्य को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वित्त मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट को सर्वस्पर्शी सर्वग्राही व सबका बजट बताया हैं। उन्होंने बजट को उत्तराखण्ड को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट बताते हुए कहा कि यह बजट नही हमारा संकल्प है। सबके साथ संवाद के माध्यम से इसे जन-जन का बजट बनाने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने में यह बजट शानदार प्रयास है। उन्होंने कहा…
विधानसभा सत्र: गैरसैंण में सत्र कराने को लेकर मामला गरमाया, यातायात पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान
देहरादून: विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है। वहीं यशपाल आर्य समेत कई कांग्रेसी नेता ग्रीष्मकालीन सत्र गैरसैंण में कराए जाने की मांग को लेकर सदन के बाहर धरने पर बैठ गए। पहले दिन वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 63 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया जाएगा। सत्तापक्ष व विपक्ष के मध्य जोर आजमाइश होने पर सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष ने सत्र के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, किसानों की उपेक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को सदन के भीतर व बाहर…
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर. प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल से जुड़े संगठनों रखी समस्याएं, सीएम ने दिया त्वरित समाधान का आश्वासन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार शाम को प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने सीएम आवास कार्यालय सभागार में भेंट कीI इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को चम्पावत उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय पर शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री को उद्योग व्यापर संगठनों के सदस्यों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करायाI व्यापारी संगठनों ने सीएम से प्रदेश में बाहर से लाये गये कृषि उत्पाद पर मण्डी शुल्क की दरों में कमी किये जाने, आपदा की स्थिति में व्यापारियों को सहायता उपलब्ध कराये जाने के लिए…
विधानसभा सत्र शुरू होने से पूर्व डीजीपी ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात
देहरादून: मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा का सत्र प्रारंभ होने से पहले डीजीपी अशोक कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से यमुना कॉलोनी स्थित उनके आवास पर भेंट की| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा सत्र को लेकर शांति एवं कानून व्यवस्था को दुरस्त रखने के निर्देश डीजीपी को दिए|इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने शहर में सत्र के कारण रूट डायवर्ट प्लान की जानकारी भी डीजीपी से ली| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आम जनमानस को यातायात एवं आवागमन करने में कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ख्याल रखा…
वट सावित्री पूर्णिमा आज, जानिए खास संयोग
देहरादून: आज 14 जून 2022, मंगलवार को ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा है। ज्येष्ठ पूर्णिमा को वट सावित्री पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आज पड़ रहे विशेष संयोग इस दिन का महत्व बढ़ा रहे हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखती हैं और बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। आज स्नान व दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि पूर्णिमा की रात को मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि का वास होता है। इसके साथ ही…
देश के युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने अग्निपथ भर्ती योजना को किया लॉन्च
देहरादून: केंद्र सरकार ने आज सेना भर्ती के लिए ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ शुरू कर दी हैं। इस योजना के तहत युवा चार साल के लिए सेना में शामिल होंगे और देश की सेवा करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को सेना में भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव के लिए अग्निपथ भर्ती योजना’ का ऐलान किया। इसके तहत सैनिकों को सिर्फ चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। राजनाथ सिंह ने बताया कि अग्निपथ भर्ती योजना के तहत सेना में चार साल के लिए युवाओं को भर्ती कराया जाएगा। इसके…
पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी प्रथा बंद करने तथा भू-कानून की मांग को लेकर हल्ला बोल
देहरादून: देहरादून स्थित विधानसभा भवन में आज से विधानसभा सत्र शुरू हो गया है। जहां एक ओर विपक्ष का हंगामा जारी है। वहीं बाहर भी अब माहौल बदल रहा है। विभिन्न सामाजिक और कर्मचारी संगठनों की चेतावनी के बाद सड़क पर बैरिकेटिंग लगाकर पहरा सख्त कर दिया गया है। पूर्व चेतावनी के अनुसार, भू-अध्यादेश अधिनियम अभियान उत्तराखंड से जुड़े लोग विधानसभा भवन की ओर बढ़ रहे हैं। इन्हें पुलिस ने रिस्पना पुल से पहले रोक लिया है। इस दौरान गुस्साए लोगों की पुलिस से नोकझोंक हुई। प्रदर्शनी विधानसभा तक जाने…
सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया भावुक पोस्ट
देहरादून: आज ही के दिन दो साल पहले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। बेहद ही कम उम्र में दुनिया को छोड़कर जाने वाले अभिनेता को टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से शोहरत हासिल हुई थी। अभिनेता की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी विवादों में थीं। अभिनेत्री का नाम ड्रग्स केस में जमकर घसीटा गया था। बता दें कि सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और ड्रग्स खरीदने व इस्तेमाल…
सुरकंडा देवी मंदिर जा रहे यात्रियों का वाहन खाई में गिरा, हादसे में 12 घायल
देहरादून: रायपुर के सिमयारी गांव से सुरकंडा देवी मंदिर जा रहे यात्रियों की गाड़ी फुलैत गांव के पास खाई में गिर गई। हादसे में 12 घायल हो गए। इनमें तीन लोगों को गंभीर चोट आई। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त गाड़ी में 15 लोग सवार थे। रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि मंगलवार सुबह रायपुर-कद्दूखाल मार्ग पर फुलैत गांव के पास हादसे की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में मैक्स गाड़ी गिरी हुई थी। पुलिस ने कार सवाल घायलों…
