देहरादून: उत्तरकाशी के डामटा में यमुनोत्री नेशनल हाईवे 123 पर हुई सड़क दुर्घटना का सेफ्टी ऑडिट करने आई टीम घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद वापस दिल्ली लौट गई हैI लोनिवि के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने बताया कि दिल्ली पहुंचने के बाद टीम जल्दी ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को हादसे के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगीI सूत्रों के मुताबिक टीम ने हादसे वाले स्थल का निरीक्षण करने के बाद प्राथमिक तौर पर दुर्घटना के लिए तीखे मोड़ पर ओवर स्पीड होने की आशंका जताई है। वहीं सड़क…
Year: 2022
गंगा दशहरा व निर्जला एकादशी पर्व के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
देहरादून: गंगा दशहरा व निर्जला एकादशी पर्व के अवसर पर गुरुवार सुबह से ही हरिद्वार के गंगा घाटों पर पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर की पैड़ी में लोग आस्था की डुबकी लगाकर स्नान कर रहे हैं। यही हाल अलग अलग घाटों का हैI धर्मनगरी के सभी घाट श्रद्धालुओं की भीड़ से पटे पड़े हैं I ऐसे पवित्र मौके पर हरिद्वार में अक्सर श्रद्धालुओं की अत्यधिक मात्र में भीड़ देखने को मिलती है, जिसके चलते पुलिस-प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पूर्व…
पीड़ित राज्य आंदोलनकारी मंच ने आन्दोलन तेज करने का लिया निर्णय, प्रेस वार्ता कर बतायेंगे रणनीति
देहरादून: पीड़ित राज्य आंदोलनकारी मंच का आठवें दिन भी धरना जारी रहा I मंच की मांग है कि पूर्व की भांति राज्य आंदोलनकारियों के लिए राज्याधीन सेवाओँ में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की बहाली की जायI जिसको लेकर वह लगातार पिछले आठ दिनों से शहीद स्मारक पर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन के साथ धरना दे रहे हैंI बुधवार को धरने के दौरान आंदोलनकारियों ने एक बैठक करआंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। जिसको लेकर मंच के पदाधिकारी शुक्रवार 9 जून को शहीद स्मारक पर पत्रकार वार्ता कर आगे…
रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया कानूनगो, विजिलेंस टीम ने किया ट्रैप
देहरादून: डोईवाला तहसील के कानूनगो को विजिलेंस ने दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। कानूनगो ने जमीनों को कृषि भूमि से अकृषि भूमि घोषित करने के लिए दस हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। आरोपित कानूनगो के खिलाफ रिश्वत लेने के मामले में विजिलेंस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायकर्त्ता ने टोल फ्री नंबर पर बताया कि डोईवाला तहसील में तैनात कानूनगो मोतीलाल उनकी जमीनों के कृषि भूमि से अकृषि भूमि घोषित करने के लिए रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस द्वारा जांच करने पर पता चला कि…
आधुनिक तकनीक व बेहतर लोक सम्पर्क के लिए दिया जाय सूचना अधिकारीयों को विशेष प्रशिक्षण: अभिनव कुमार
देहरादून: विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में सूचना विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कीI इस दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विभिन्न माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाया जाए। सीमान्त जनपदों के लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जाए। समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े लोगों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले, सरकार की इस मंशा को पूरा करने के लिए प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के अलावा अन्य माध्यमों से भी लोगों को विभिन्न योजनाओं…
यमुनोत्री मार्ग बस दुर्घटना के कारणों को जानने के लिए, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने भेजा जांच दल
देहरादून: यमुनोत्री मार्ग पर डामटा में यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय दल का गठन किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ सेफ्टी ऑडिट को लेकर सेव लाइफ फाउंडेशन के जांच दल को दुर्घटना स्थल पर भेजा दिया है। प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु ने जानकारी देते हुए बताया है कि जांच दल मंगलवार को उत्तरकाशी पहुंच गया है। वहीं मंत्रालय की ओर से राज्य…
प्रदेश में गर्मी की मार, हरिद्वार, देहरादून सहित मसूरी के हाल बैहाल
देहरादून: मंगलवार को हरिद्वार में 42.5 डिग्री तापमान रिकार्ड दर्ज किया गया। वहीं राजधानी देहरादून में पारा 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। यह तापमान पिछले तीन सालों में जून के पहले सप्ताह में सर्वाधिक है। वहीं, गर्मी से पहाड़ों की रानी मसूरी भी तपने लगी है। मंगलवार को हरिद्वार प्रदेश में सबसे गर्म रहा, यहां का तापमान 42.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। राजधानी देहरादून का तापमान 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, गर्मी से पहाड़ों की रानी मसूरी का हाल भी बेहाल हो गया है। यहां का अधिकतम तापमान 27.2…
भाजपा कार्यकर्ताओं को जल्द बांटे जाएंगे दायित्व: सीएम धामी
देहरादून: चंपावत उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को जल्द ही दायित्व बांटने की जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा है कि निगम,आयोग और परिषदों के अध्यक्षों पर जल्द तैनाती होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को विभिन्न निगम, आयोग और परिषदों में जल्द दायित्व बांटें जाएंगे। हालांकि, इससे पहले संगठन के साथ भी राय-मशवरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी जरूरी पद रिक्त हैं, उनमें पार्टी के समर्पित सिपाहियों की जगह दी जाएगी। स्वाभाविक…
देश में एक बार फिर बड़ा कोरोना, एक दिन में सामने आए 5 हजार से अधिक मामले
देहरादून देश में एक दिन में कोरोना के 5 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। जिसे मिलाकर कोरोना संक्रमतों की संख्या 28 हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3345 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और सात लोगों की मौत हुई है। कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग व लोगों की फिर से चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 5233 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 3741 मामले दर्ज…
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने की अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक, साफ सफाई को लेकर देये निर्देश
देहरादून: शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में अग्रवाल ने चारधाम यात्रा रूट पर पड़ने वाले 27 शहरों, गंगा नदी के तट पर पड़ने वाले 15 नगरों सहित सभी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था, स्थाई और अस्थाई शौचालयों की स्थिति, नाले की सफाई, दवा छिड़काव, पेयजल व्यवस्था आदि स्थितियां जानने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीरभद्र सिंह गढ़वाली…
