भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की अपने उम्मीदवारों की सूची

देहरादून: देश में उपचुनाव के चलते राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार, पार्टी ने घनश्याम लोधी और दिनेश लाल यादव को उत्तर प्रदेश से चुनावी मैदान में खड़ा किया है। वहीं, सीएम माणिक साहा को त्रिपुरा, राजेश भाटिया को दिल्ली और गंगोत्री कुजूर को झारखंड से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। भाजपा फिर से आजमगढ़ से…

उत्तराखंड की मानसी ने गोल्ड मेडल जीत अंडर-20 वर्ल्ड चैम्पिनयनशिप में बनाई जगह

देहरादून: उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने दस किलोमीटर रेस वॉकिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। गुजरात के नादयाड में चल रही बीसवीं नेशनल फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में इस स्पर्धा को जीतने के बाद मानसी ने कोलम्बिया में होने वाली अंडर-20 वर्ल्ड चैम्पिनयनशिप के लिए अपनी जगह बना ली है। मानसी वर्तमान में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज एक्सीलेंस विंग की खिलाड़ी है। इससे पूर्व खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बीस किलोमीटर रेस वॉकिंग में भी ब्रॉन्ज मैडल प्राप्त कर चुकी हैI उनकी…

मंत्री पीयूष हजारिका ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर लगाया बड़ा आरोप

देहरादून: मंत्री पीयूष हजारिका ने पापुलर फ्रंट आफ इंडिया पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि असम में घटी कई घटना के पीछे पापुलर फ्रंट आफ इंडिया का हाथ है। पापुलर फ्रंट आफ इंडिया पर आए दिन आरोप लगते रहते हैं। इस बीच असम सरकार में मंत्री पीयूष हजारिका ने पापुलर फ्रंट आफ इंडिया पर बड़ा आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि असम में घटी कई घटना के पीछे पापुलर फ्रंट आफ इंडिया का हाथ है। पीएफआई और सीएफआई की गतिविधियों की निगरानी करने पर असम सरकार के मंत्री…

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, कहा- मोदी का नारा ‘महंगाई बढ़ाओ, कमाई घटाओ’

देहरादून: केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार को 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर में कटौती की घोषणा को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब करमचारियों को सिर्फ 8.1% ब्याज दर से रिटर्न मिलेगा। सरकार के इस फैसले पर राहुल गाँधी ने मोदी सर्कार पर हमला बोला हैं| केंद्र सरकार ने 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर में कटौती की घोषणा की है। अब सिर्फ 8.1% ब्याज दर से रिटर्न मिलेगा। कल केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दी है। जिसके…

प्रदेश पुलिस का अभियान, 3 दिनों के भीतर 258 धार्मिक स्थलों से उतारे गये लाउडस्पीकर

देहरादून: प्रादेश पुलिस ने लाउडस्पीकर उतारने का अभियान शुरू कर दिया हैं। इस मसले में पुलिस से लोगों ने बात की है।ज्यादातर ने अपने-अपने धर्मों के लोगों से लाउडस्पीकर हटाने की अपील की है। डीजीपी का कहना है कि यदि कोई लाउडस्पीकर नहीं हटाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हाईकोर्ट के आदेशों का अनुपालन करते हुए पुलिस ने उत्तराखंड में तीन दिनों के भीतर 258 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए हैं। डीजीपी अशोक कुमार के अनुसार, हाईकोर्ट ने पिछले दिनों ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए लाउडस्पीकर उतारने…

केदारनाथ यात्रा 2022: हार्ट अटैक से हुई चार यात्रियों की मौत

देहरादून: केदारनाथ धाम में पैदल चलते चार लोगों की दिल का दौरा पढने से मौत हो गयी| जिसको मिलाकर तीर्थयात्रियों की मौत का अकड़ा 59 हो गया हैं| केदारनाथ में चार यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार देर शाम केदारनाथ से लौटते समय पैदल मार्ग पर आदित्य अनंत बनसौण (31) निवासी महाराष्ट्र की अचानक तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद गौरीकुंड में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सोनप्रयाग भेजा गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, रात में केदारनाथ में अहमदाबाद…

प्रदेश में गर्मी की मार, बिजली भी नहीं दे रही साथ

देहरादून: जून के पहले सप्ताह में ही तापमान का रिकॉर्ड 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार सात जून तक तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। बढ़ते तापमान को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं बिजली की कटौती के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया हैं| राजधानी दून मेें लगातार कई दिनों से तापमान का पारा क 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा रहा हैं| जिससे लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रखा है, वहीं बिजली कटौती…

सीम साहब…पहाड़ से चुने हो तो पहाड़ में मुलभुत सुविधाओं की ओर दें ध्यान: यूकेडी

देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल ने चम्पावत विधानसभा उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रचंड जीत पर बधाई व शुभकामनायें दी हैं | यूकेडी ने बधाई देने के साथ प्रदेश में तमाम तरह के मुद्दों पर ध्यान देने के साथ उन पर काम करने की अपेक्षा सीएम से की है उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी ने प्रेस नोट जारी करते हुए मुख्यमंत्री से अपेक्षा की है कि, आप उत्तराखंड के सतत विकास को आगे पहुचायेंगे | पहाड़ से चुने हो तो पहाड़ में मुलभुत सुविधाओं…

मॉडिफाई साइलेंसर के विरुद्ध यातायात पुलिस सख्त,185 साइलेंसर किये रोलर से नष्ट

देहरादून: मॉडिफाई साइलेंसर के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है| यातायात पुलिस ने ऐसे वाहनों के मॉडिफाई साइलेंसर निकालकर उन्हें रोलर से नष्ट कर दिया है| साथ ही देहरादून के पुलिस अधीक्षक यातायात ने सभी दुपहिया वाहन चालकों से कंपनी द्वारा दिए गए साइलेंसर का ही प्रयोग करने के लिए अपील की है| यातायात पुलिस ने अभियान के चलते देहरादून जनपद में अब तक 461 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ 57 वाहनों को सीज किया है। वहीं इसके चलते यातायात…

नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी फरार

रुड़की :  युवती को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने युवती की माँ की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू दी है| फिलहाल आरोपी युवक फरार है| पुलिस उसकी तलाश कर रही है| जानकारी के मुताबिक युवती हरियाणा के फरीदाबाद से बहादराबाद के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी। इस दौरान रहीम पुर गांव निवासी वसीम से उसकी जन पहचान हुयी। जिसके चलते वसीम ने उसको बहला-फुसलाकर कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ…