केके के निधन पर शुरू हुई राजनीति, भाजपा ने टीएमसी पर लगाया आरोप

देहरादून: बॉलीवुड के मशहूर गायक केके के निधन पर राजनीति शुरू हो गई है| भाजपा ने उनकी मौत के पीछे पश्चिम बंगाल सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि एक वीआईपी की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे| जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के महासचिव कुणाल घोष ने भाजपा की निंदा कि हैं| भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्या ने कहा, कथित तौर पर कार्यक्रम स्थल पर सात हजार लोग मौजूद थे। जबकि, वहां पर सिर्फ तीन हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था है। इसके बावजूद उन्हें वहां…

राहुल गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- 18 दिनों से कश्मीरी पंडित धरने पर हैं, लेकिन 8 साल का जश्न मनाने में व्यस्त है भाजपा

देहरादून: घाटी में लगातार कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाए जाने और हत्याओं के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, कश्मीर में पिछले पांच महीनों में 15 सुरक्षकर्मी शहीद हुए और 18 नागरिकों की हत्या कर दी गई। कल भी एक शिक्षिका की हत्या कर दी गई। 18 दिनों से कश्मीरी पंडित धरने पर हैं, लेकिन भाजपा 8 साल का जश्न मनाने में व्यस्त है। प्रधानमंत्री जी, ये कोई फिल्म नहीं, आज कश्मीर…

आतंकियों ने की एक हिंदू अध्यापिका की गोली मारकर हत्या

देहरादून: कुलगाम जिला में आतंकियों ने एक अध्यापिका की गोली मार कर हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आतंकियों की शिकार बनी अध्यापिका की पहचान हो गयी हैं। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला अंतर्गत पड़ने वाले गोपालपोरा में आतंकियों ने एक हिंदू अध्यापिका की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी आतंकी…

दो जून को भाजपा में शामिल होंगे हार्दिक पटेल

देहरादून: गुजरात में कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल दो जून को भाजपा में शामिल होंगे। 18 मई को हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के साथ-साथ प्राथमिक सदस्य के रूप में इस्तीफा दिया था। गुजरात में पाटीदार समुदाय से आने वाले हार्दिक पटेल दो जून को भाजपा पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद हार्दिक के भाजपा में जाने की अटकलें थीं। हार्दिक ने बीते हफ्ते भाजपा की टिकट पर गुजरात विधानसभा का चुनाव लड़ने के…

भाजपा प्रत्याशी डॉ.कल्पना सैनी ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन पत्र दाखिल

देहरादून: भाजपा प्रत्याशी डॉ.कल्पना सैनी ने राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश कार्यालय में सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में विधायकों को प्रस्तावक बनाने पर चर्चा की जाएगी । बैठक के बाद दोपहर दो बजे पार्टी प्रत्याशी डॉ.सैनी विधान मंडल भवन पहुंचेंगी, जहां वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह…

अखिलेश यादव और राहुल गांधी में ज्यादा फर्क नहीं: सीएम योगी

देहरादून: योगी ने अखिलेश यादव को राहुल गांधी बताये जाने वाली बात का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों में ज्यादा फर्क नहीं है। सोमवार को खुद अखिलेश यादव ने विधानसभा में एक किस्सा सुनाते हुए कहा था कि एक स्कूल में बच्चे ने उन्हें राहुल गांधी बताया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर चुटकी ली हैं| योगी ने अखिलेश कि उस बात का जिक्र किया, जिसमें एक बच्चे ने सपा अध्यक्ष को राहुल गांधी…

देश के हर नागरिक की सेवा करना ही मेरा संकल्प है: पीएम मोदी

देहरादून: केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शिमला में आयोजित ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। इस दोरान उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक की सेवा करना ही मेरा संकल्प हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि खुशी के पल अगर हिमाचल में आकर बिताने को मिलें तो इससे बेहतर कुछ नहीं है। शिमला की धरती मेरी कर्मभूमि रही है। ये मेरे लिए देवभूमि है। देशवासियों…

सचिवालय में राज्य खाद्य सुरक्षा को लेकर हुई बैठक, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य खाद्य सुरक्षा मिशन की कार्यकारी समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि किसानों को उनके उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है, इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएं। साथ ही मार्केटिंग आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने फसलों की नई वैरायटी विकसित करने हेतु प्रदेश स्तर में ही प्रयास किए जाने के साथ ही दालों, पोषक अनाजों और तिलहन की खेती को अधिक…

चंपावत उपचुनाव: वोटर करेंगे प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला

देहरादून: 31 मई को चंपावत उपचुनाव के मतदान की तिथि तय की गई थी I जिसके चलते चंपावत सीट पर हो रहे उपचुनाव में आज प्रत्याशियों की तकदीर ईवीएम में लॉक हो जाएगी। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है और शाम पांच बजे तक चलेगा। इस सीट पर सीएम धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी चुनाव मैदान में हैं। चंपावत के 96213 वोटर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 50171 पुरुष मतदाता और 46042 महिला वोटर शामिल हैं। मतदान के लिए…

पीएम मोदी शिमला के रिज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को करिंगे संबोधित

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शिमला में केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्‍य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम मोदी देश भर के लाभार्थियों से बातचीत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ ही देर में शिमला के रिज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करने पहुचे। रिज के मैदान पर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंचीं है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे।…