देहरादून: गुरुवार 19 मई को द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट विधि-विधान के साथ खोले गएI वहीं ब्रह्म मुहूर्त में चतुर्थ केदार के कपाट भी खुले। रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने के दौरान करीब 400 श्रद्धालु इस पावन अवसर पर उपस्थित रहे। कर्क लग्न में प्रात: 11 बजे द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोलें गए है। अब छह माह तक धाम में ही आराध्य की पूजा की जाएगी। बाबा मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली अपने अंतिम रात्रि प्रवास के लिए गौंडार गांव…
Year: 2022
भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़, कांग्रेस से तोडा 50 साल पुराना नाता
देहरादून: सुनील जाखड़ गुरूवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं| इस दोरान उन्होंने कहा कि मेरे परिवार की तीन पीढ़ियों ने पिछले 50 वर्षों में कांग्रेस पार्टी की सेवा की है। आज मैंने पंजाब में राष्ट्रवाद, एकता और भाईचारे के मुद्दों पर कांग्रेस के साथ अपना 50 साल पुराना नाता तोड़ दिया। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस दोरान जाखड ने कहा कि…
रॉबर्ट वाड्रा की एक कंपनी का लाइसेंस हुआ रद्द
देहरादून: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की एक कंपनी का लाइसेंस आठ साल चली लंबी प्रक्रिया के बाद रद कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार ने गुरुग्राम के शिकोहपुर की जमीन पर कामर्शियल कालोनी काटने के लिए यह लाइसेंस दिया था| इस जमीन का म्युटेशन चकबंदी विभाग के तत्कालीन महानिदेशक ने रद कर किया था| हरियाणा सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट हास्पिटेलिटी का लाइसेंस रद कर दिया…
उत्तराखण्ड सरकार और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में उत्तराखण्ड सरकार और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। सीएम आवास मे आयोजित कार्यक्रम में राज्य में नवीकरणीय एवं अन्य परियोजनाओं के विकास और शत प्रतिशत वित्तीय निवेश किये जाने के लिए यह एमओयू किया गया है। उत्तराखण्ड सरकार की ओर से सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुन्दरम और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से मुख्य महाप्रबंधक नवीनीकरण ऊर्जा शैली अब्राहम व अधिशासी निदेशक अमित गर्ग ने हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एमओयू पर प्रसन्नता…
कोरोना मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा, दो हजार से अधिक नए मामले आए सामने
देहरादून: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। एक दिन में कोरोना के 500 से ज्यादा मामले सामने आयें हैं। मंत्रालय ने बताया कि कोविड के 2 हज़ार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना की ताजा स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह अपडेट जारी करते हुए बताया कि, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,364 नए मामले दर्ज हुए हैं। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को कोरोना के 535 मरीजों का इजाफा हुआ है। बुधवार को…
केदारनाथ धाम में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला वीडियो वायरल
देहरादून: 18 मई। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो का संज्ञान लिया। वीडियो में एक व्यक्ति अपने साथ एक कुत्ते को बेरोकटोक मंदिर के बाहर परिसर में घुमा रहा है। तथा मंदिर के बाहर भगवान नंदी की मूर्ति पर उसे ले जा कर स्पर्श करवाकर पूजा अर्चना कर रहा है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस वीडियो के संबंध में मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र ने मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी को निर्देश जारी किये थे कि ऐसी अवांछित गतिविधियों पर रोक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की ‘युवा शिविर’ में शिरकत
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से वडोदरा के करेलीबाग में आयोजित युवा शिविर में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे संतों और हमारे शास्त्रों ने हमें सिखाया है कि किसी भी समाज का निर्माण, समाज की हर पीढ़ी में निरंतर चरित्र निर्माण से होता है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को स्वामीनारायण मंदिर द्वारा आयोजित ‘युवा शिविर’ को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे संतों और हमारे शास्त्रों ने हमें सिखाया है कि किसी भी समाज का निर्माण, समाज की हर पीढ़ी…
मायावती ने लगाया भाजपा पर आरोप, बोलीं चुन-चुनकर धार्मिक स्थलों को बना रहे निशाना
देहरादून: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की कोर्ट के आदेश पर वीडियोग्राफी और सर्वे का काम पूरा हो गया हैं| जिसके बाद बसपा प्रमुख मायावती ने प्रेस नोट जारी कर बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मायावती ने कहा कि भाजपा चुन-चुनकर धार्मिक स्थलों को निशाना बना रही है। बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा चुन-चुनकर धार्मिक स्थलों को निशाना बना रही है। इससे देश का महौल बिगड़ सकता है। मायावती ने प्रेस नोट ट्वीट…
पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा ने उठाये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष पूरे होने पर सवाल, कहा- मोदी राज में जनता के हाथ रहे खाली
देहरादून: प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने 8 वर्ष पूरे कर लिए हैं| जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने उनके कार्यकाल में किए गए वादों के पुरे न होने पर सवाल उठाये हैं| उन्होंने कहा कि, मोदी ने जनता से 100 दिनों में काला धन व अच्छे दिन लाने की बात कही थी और साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोकपाल की नियुक्ति की बात की थी और सभी के खातों में 15-15 लाख रुपए आएंगे ऐसा वादा भी किया था लेकिन आज…
जिलाधिकारी ने शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग रोकने के दिए निर्देश
देहरादून: जनपद में शराब की दुकानों पर हो रही ओवर रेटिंग की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने जिला आबकारी अधिकारी देहरादून को शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग रोकने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी के निर्देशों केबाद आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को जनपद के चकराता, डाकपत्थर, विकासनगर, हरबर्टपुर, डोईवाला एवं देहरादून शहर स्थित शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। जिसके बाद निरीक्षण कर रही टीम ने बताया कि छपे के दौरान दुकानों पर निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं पाई गई, बोतलों पर…
