देहरादून: चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार ने सभी धामों में प्रतिदिन दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की संख्या तय कर दी गई है।जिसको लेकर शासन ने आदेश जारी कर दिये हैं। पिछले दो वर्ष कोविड महामारी के बाद इस बार बड़ी संख्या में यात्रियों के चारधाम आने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था पहले 45 दिनों के लिए बनाई गई है। यात्रियों की सीमित संख्या के तहत केदारनाथ धाम में 12 हजार, बदरीनाथ में 15 हजार, गंगोत्री में सात हजार, यमुनोत्री धाम में एक दिन में चार हजार श्रद्धालु…
Year: 2022
सिलसिलेवार धमाकों से दहला काबुल, एक महिला की मौत व तीन घायल
देहरादून: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बीते 48 घंटों के दौरान दो बम विस्फोट हुए है। इस हमले में एक महिला के मारे जाने की खबर सामने आई है, तो वहीं तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को काबुल में चुंबकीय बम का इस्तेमाल करके धमाके को अंजाम दिया गया। पिछले कुछ हफ्तों के दौरान अफगानिस्तान में हुई धमाकों की श्रृंखला ने पूरे देश को हिला दिया है। अफगान पुलिस प्रवक्ता खालिद जादरान ने ट्वीट कर बताया कि, काबुल में चुंबकीय बम का इस्तेमाल कर…
सिलसिलेवार धमाकों से दहला काबुल, एक महिला की मौत व तीन घायल
देहरादून: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बीते 48 घंटों के दौरान दो बम विस्फोट हुए है। इस हमले में एक महिला के मारे जाने की खबर सामने आई है, तो वहीं तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को काबुल में चुंबकीय बम का इस्तेमाल करके धमाके को अंजाम दिया गया। पिछले कुछ हफ्तों के दौरान अफगानिस्तान में हुई धमाकों की श्रृंखला ने पूरे देश को हिला दिया है। अफगान पुलिस प्रवक्ता खालिद जादरान ने ट्वीट कर बताया कि, काबुल में चुंबकीय बम का इस्तेमाल कर…
तपती गर्मी से मिलेगी राहत, दो व तीन मई से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग सहित कई जिलों में हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश
देहरादून: प्रदेश में लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग की बात मानें तो प्रदेश के विभिन्न जिलों में अगले तीन-चार दिन बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार के अलावा एक, दो व तीन मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बता दें, शुक्रवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के ऊंचाई वाले इलाकों के कुछ स्थानों पर बादल गरजने के साथ-साथ बारिश के छींटे पड़े थे। बांरिश और ओलावृष्टि को लेकर दो मई तक…
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: कपाट खुलने की तैयारियों के चलते, ऐसा होगा देवडोलियों का धामों के लिए प्रस्थान कार्यक्रम
चमोली / रूद्रप्रयाग/ उत्तरकाशी/ देहरादून: चार धाम यात्रा के तहत बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा कपाट खुलने की तैयारियों के बीच देव डोलियों का धामों के लिए प्रस्थान कार्यक्रम शुरु हो जायेगाI तय तिथियों के अनुसार शुक्रवार 6 मई को केदारनाथ के कपाट खुल जायेंगे, तो रविवार 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी श्रधालुओं के लिए खोल दिए जायेंगेI इस दौरान देव डोलियों का धामों के लिए प्रस्थान कार्यक्रम इस प्रकार होगाI श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया है कि केदारनाथ धाम…
अंदर की व्यवस्था बदल जाएगी तो जैसा दिख रहा है वैसा नहीं दिखेगा: डा. मोहन भागवत
देहरादून: सहारनपुर में मोक्षायतन योग संस्थान के 49वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत ने योग की कई परिभाषा बताने के साथ इसकी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, अंदर की व्यवस्था बदल जाएगी तो जैसा दिख रहा है वैसा नहीं दिखेगा। इसके पीछे के सत्य को देखना योग है। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। मोहन भागवत ने कहा, योग का मतलब है झुकना। कलाकार कला की साधना करते हुए परम तत्व तक पहुंच जाते हैं। हमारे यहां जीवन में…
वनाग्नि के 1558 घटनाओं में 2581 हेक्टेयर जंगल का नुकसान
देहरादुन: शुक्रवार को प्रदेश में वनाग्नि की 115 घटनाएं सामने आई है। जिनमें 149 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुए है। जिसे मिलाकर प्रदेश में वनाग्नि के 1558 घटनाओं में 2581 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हो चुके है। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक हुई वनाग्नि घटनाओं में पिथौरागढ़ निवासी एक महिला की मौत हुई है। जबकि वन विभाग के छह दैनिक एवं नियमित कर्मचारी घायल हुए हैं।
राज्य में बहार से आने वाले यात्रियों के लिये नहीं होगी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की अनिवार्यता
देहरादून: उत्तराखण्ड में बाहर से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं की कोविड जांच को लेकर भ्रम की स्थिति दूर करने के मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव डाॅ एसएस संधु ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिये निर्देश दिए कि अग्रिम आदेशों तक यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को राज्य की सीमा पर होने वाली असुविधा एवं भीड से बचाव करने के दृष्टिगत कोविड-19 टेस्टिंग वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट एवं अन्य किसी भी प्रकार की चेकिंग की अनिवार्यता नहीं है। सभी यात्री एवं…
आम आदमी पार्टी ने दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सौंपी राज्य की कमान
देहरादून : आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में कार्यकारिणी भंग होने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए दीपक बाली के नाम की घोषणा की। पूर्व में दीपक बाली काशीपुर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। दीपक बाली कैंपेनिंग कमेटी के अध्यक्ष भी रहे हैं। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद गुरुवार को आम आदमी पार्टी की प्रदेश में संगठन समेत सभी इकाइयों को…
मैदानी जिलों में अगले दो दिन पड़ेगी भीषण गर्मी
देहरादून : मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में तापमान में उछाल आ सकता है। अगले दो दिन उत्तराखंड के मैदानी जिलों में रहने वाले लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं लू लोगों को बेहाल और बीमार कर सकती हैं। देहरादून, हरिद्वार समेत अन्य मैदानी स्थानों पर अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। ज्यादातर स्थानों पर तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज…
