देहरादून : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की असेंबली में आज मारपीट हुई है। जहां विधायक एक-दूसरे से भिड़ गए। इमरान खान की पार्टी पीटीआई और शहबाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के विधायकों के बीच मारपीट हुई है। बता दें कि इमरान खान सत्ता से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। आपको बता दें कि पंजाब प्रांत की असेंबली में भारी हंगामा हुआ है। पंजाब असेंबली के डिप्टी स्पीकर पर PTI और PMLQ के विधायकों ने हमला कर दिया।…
Year: 2022
प्रदेश में फिर बढ़ने लगा तापमान, कुछ पर्वतीय छेत्रों में बारिश की संभावना
देहरादून : प्रदेश में कुछ दिन की राहत के बाद तापमान में बढ़ोतरी होनी फिर से शुरु हो गई है I हालांकि शनिवार को भी कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार जरूर हैं, लेकिन बाकी जगह मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हुई। शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बाकी पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। चटक धूप निकलने…
सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने लोगों से मिलकर सुनी जन समस्यायें, तुरंत समाधान करने के दिए निर्देश
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की, सभी ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी आगन्तुकों से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी तथा जन समस्याओं के समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं के तुरंत निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि अधिकारियो को निर्देशित किया गया है की ब्लॉक स्तर की समस्याओं का…
सीएम धामी ने किया हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के माध्यम से 15 ग्राम सेतुओं का वर्चुअल उद्घाटन
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के माध्यम से राज्य के 6 पर्वतीय जनपदों के गांवों में निर्मित 15 ग्राम सेतुओं का वर्चुअल उद्घाटन किया। उत्तराखण्ड के 6 जनपदों में इन 15 पुलों का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, हेस्को के संस्थापक एवं पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में नदी…
मौसेरे भाई ने साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट
देहरादून : ऊधम सिंहनगर जिले के किच्छा से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही मौसरे भाई ने पहले दुष्कर्म किया। उसके बाद मासूम की हत्या कर शव को डैम में फेंक दिया। पुलिस ने देर रात मासूम का शव बरामद कर लिया है। बच्ची का पोस्टमार्टम पैनल के माध्यम से करवाया जाएगा। कलकत्ता फार्म चौकी अंतर्गत गुरुवार दोपहर गांव में एक बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसका मौसेरा भाई उसे अपनी बाइक…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम दिल्ली के लिए होंगे रवाना
देहरादून : शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के लिए रवाना होंगे I जानकारी के अनुसार वह शनिवार को केंद्रीय मंत्रियों एवं पार्टी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं उनके दिल्ली दौरे की सूचना के बाद प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री उप चुनाव किस सीट से लड़ेंगे, इस विषय पर भी केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाम 7:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। साथ ही सीएम धामी शनिवार को शाम चार बजे राजघाट पर…
रणबीर और आलिया ने तोड़ी शादी की परंपरा, नहीं लिए 7 फेरे
देहरादून : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गये । दोनों ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब शादी कर ली है । दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं। अब खबर आ रही है कि शादी के दौरान रणबीर और आलिया ने 7 फेरे नहीं लिए थे । आलिया के भाई राहुल भट्ट ने आलिया और रणबीर की शादी को लेकर एक दिलचस्प बात बताई, उन्होंने कहा कि आलिया और रणबीर ने शादी…
आरोपी महिला ने बहनों के साथ मिलकर महिला पुलिसकर्मी से की हाथापाई, जानिए पूरा मामला
देहरादून : उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। सितारगंज में एक महिला की वीडियो वायरल करने की आरोपी महिला और उसकी दो बहनों ने कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क में तैनात पुलिस कर्मी ज्योति शर्मा से हाथापाई कर दी। जिससे महिला पुलिस कर्मी की वर्दी फट गई और उनको गुम चोटें भी आई। मौका पाकर आरोपी महिलाएं कोतवाली से भाग गई। । ऊधम सिंह नगर पुलिस ने महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने पर तीन बहनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला पुलिस…
दिल्ली के स्कूलों में लागू हुई कोरोना की नई गाइडलाइन, जानिए नये बदलाव
देहरादून : दिल्ली एनसीआर के कई स्कूल में भारी मात्रा में कोरोना के मामले सामने आए हैं। जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने सकती बरतनी शुरु कर दी है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। साथ ही सभी बच्चों को छुट्टी दे दी गई हैं और अब सरकार इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। दिल्ली के एक स्कूल में एक बच्चे समेत शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने निर्देश दिए हैं…
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के जखोल में किया बिशु मेले का उद्धघाटन, पुरोला और आस पास के क्षेत्र को विशेष बागवानी क्षेत्र बनाने के किए जाएँगे प्रयास
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तरकाशी के जखोल स्थित सोमेश्वर मंदिर के प्रांगण में आयोजित बिशु मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अपने सम्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा इस मेले का महत्व धर्म और आस्था के साथ ही लोक संस्कृति और संवर्धन से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि रवांई- जौनसार क्षेत्र की लोक संस्कृति अपने आप में एक विशेष संस्कृति का परिचायक है । मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड का चहुमुखी विकास…
