देहरादून : शहीद भगत सिंह सेवा दल के सेवक पदम श्री जितेन्द्र सिंह शँन्टी ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में सेवा का महत्व बताया,शँन्टी ने कहा देश में जब-जब आपदा आती है,सरकारें लाचार हो जाती हैं ,कोरोना काल में जहाँ सब लोग लाचार थे,और जगह जगह मौतें हो रही थी,उनका दाह संस्कार नहीं हो पा रहा था ऐसे में हमने लाशों का दाह संस्कार करने का कार्य किया,आज भी दिल्ली शहर में कहीं भी कोई ऐसी मौत हो जाती है जिसका कोई नहीं है तो उसका दाह संस्कार…
Year: 2022
मुख्यमंत्री धामी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जीएमएस रोड से घंटाघर तक भाजपा की शोभा यात्रा में हुए शामिल
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चौधरी फार्म हाउस, जी.एम.एस रोड, देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जीएमएस रोड से घंटाघर तक भाजपा की शोभा यात्रा में भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा हमारा संगठन राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम के सिद्धांत पर चलता है। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद की भावना पूरे…
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 करोड़ 28 लाख रुपये का घोटाला
देहरादून: राजस्थान के भरतपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में एक करोड़ के तहत अफसरों ने 498 मकानों के कागज दिखाकर 1 करोड़ 28 लाख रुपये का घोटाला करने का मामला सामने आया है| भाजपा सांसद रंजीता कोली द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को की गई शिकायत के बाद भरतपुर के पहाड़ी और कामा पंचायत समिति का घोटाला उजागर हुआ है। इस जांच में घोटाला आने के बाद 12 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही करोड़ों रुपए की है राशि इन कर्मचारियों से वसूल की जाएगी । प्राप्त जानकारी…
हैदराबाद ट्रैफिक नियम उल्लंघन के चलते कटा अल्लू अर्जुन का चालान
देहरादून: ‘पुष्पा’ फेम टॉलीवुड सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के लिए चालान ठोका गया है। खबर है कि हैदराबाद में एक्टर अल्लू अर्जुन ने अपनी SUV कार में टिंटेड ग्लास लगाए हुए थे जिसके चलते उनका ये चालान कटा है। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन का 700 रुपये का चालान कट गया है। शीशों का कलर नोटिस करने के बाद अल्लू अर्जुन को हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने शहर के एक बिजी सेंटर पर रोका। बता दे कि साल 2012 में सुप्रीम…
सामूहिक भोज के बाद फूड प्वाइजनिंग से 150 से अधिक लोग बीमार
देहरादून: विकासखंड के किमोली और पारतोली गांव में फूड प्वाइजनिंग से करीब 150 से अधिक लोग बीमार होने की घटना सामने आई है| शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर बीमार लोगों का उपचार शुरू कर दिया है।जानकारी के मुताबिक गांव में सामूहिक भोज के बाद लोग बीमार हुए हैं। सोमवार के बाद मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम बीमार लोगों के उपचार में जुटी रही। उपजिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. राजीव शर्मा ने बताया कि अब हालात काबू में हैं| पूर्व प्रधान खिलदेव सिंह रावत का…
चूल्हे की चिंगारी से राख हुई 45 झोपड़ियां,बेबस होकर जलता देखते रहे मजदूर घर का सामान
देहरादून : राजधानी में स्थित सहसपुर के भाऊवाला के सुंदरवन इलाके में एक झुग्गी बस्ती में आग लगने से हडकंप मच गया I आग लगने से 45 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। हालांकि आग लगने से जानमाल को नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन बस्ती में रहने वाले 40 मजदूर परिवारों का सारा घरेलू सामान आग में झुलस गया । वहीं , आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्र के विधायक ने आग से पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। इसके साथ ही उप…
प्रदेश में अनाथ बच्चो को मिलेगा सरकारी नौकरियों में पांच प्रतिशत आरक्षण
देहरादून : कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में पांच प्रतिशत आरक्षण का आदेश जारी किया था। जिसके बाद नौकरियों में आरक्षण देने को लेकर भारी असमंजस बना हुआ था। लेकिन अब शासन ने एक शासनादेश जारी कर इससे जुड़ीं सभी कठिनाइयों को दूर कर दिया है। इस सम्बन्ध में सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु उनके जन्म के 21 वर्ष तक की अवधि में हुई हो, उन्हें इसका लाभ मिलेगा। सबसे…
भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन ने फहराया झंडा,पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओ को संबोधित
देहरादून : प्रदेश में आज बुधवार को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण के जरिए पार्टी कार्यकर्ता को संबोधित करेंगे । वही , जीएमएस रोड स्थित एक फॉर्म में पार्टी कार्यकर्ता एक शोभायात्रा निकालेंगे। यह शोभायात्रा घंटाघर पर प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहेंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया…
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पार्लियामेंट हाउस, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के जनपदों में हिम प्रहरी योजना लागू किये जाने में केंद्र से सहयोग का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के जनपदों (उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, चम्पावत और ऊधमसिंहनगर के खटीमा) के ग्रामों से हो रहे पलायन को रोकने, दैवीय आपदा में राहत व बचाव कार्यों के लिये पुलिस, आईटीबीपी व एसएसबी के सहयोग से सीमा रक्षक…
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश, सभी समस्याओं को उन्नति पोर्टल पर करें अपलोड
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण एवं विकास कार्यों के अंतर्विभागीय प्रकरणों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। बैठक में समस्त जिलाधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं को उन्नति पोर्टल पर अपलोड किया जाए ताकि सभी सम्बन्धित विभागों एवं अधिकारियों को जानकारी हो कि कौन सा प्रकरण किस स्तर तक लंबित है, जिससे प्रकरण का शीघ्र से शीघ्र निस्तारण हो सके।…
