देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं, वे हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी के सहयोग से उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाएंगे, पर्यटन क्षेत्र में भी देश में राज्य को पहचान दिलाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कपट रहित व्यवहार उत्तराखंड की पहचान है। हमारे युवा देश के भविष्य के निर्माता हैं, युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने का…
Year: 2022
सीएम धामी ने किया श्री हरि पंचांग का विमोचन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सीएम आवास में पर्वतीय परंपराओं पर आधारित श्री हरि पंचांग का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने पंचांग को उपयोगी बताते हुए उसके प्रकाशक टीम को बधाई दी। एस.के.पी. प्रोजेक्ट प्रा. लिमिटेड वडोदरा गुजरात के सी.एम.डी. एस.सी पांडे के सहयोग से पं. पंकज दुर्गापाल द्वारा यह पंचांग तैयार किया गया है। इस दौरान एस.सी पांडे ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके द्वारा “आवाज सुनो पहाड़ों की” कार्यक्रम के माध्यम से प्रवासी पर्वतीय निवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
किशोर उपाध्याय का हरीश रावत पर वार, कहा: वह राम होंगे पर मैं हनुमान नहीं
देहरादून: पिछले दिनों प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर अपना एक बयान जारी किया था, जिसमे उन्होंने अपनी तुलना हनुमान जी से की थी। उनके इस बयान पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कड़ी आपत्ति जताई हैं और साथ ही राज्य में वनाधिकार लागू न होने के लिए उनको जिम्मेदार ठहराया है। बकौल किशोर ने कहा, मैंने आज ही रावत की एक सोशल मीडिया पोस्ट देखी। उसमें उन्होंने स्वयं को भगवान राम के रूप में चित्रित करते हुए मुझ नाचीज को एक समय अपने हनुमान के…
‘हारें हैं लेकिन हथियार नहीं डाले हैं’: प्रीतम सिंह
देहरादून: दून अस्पताल के बाहर कोरोना काल में आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी पर लगे कर्मचारियों की सेवा विस्तार की मांग को लेकर धरना चल रहा हैं। जिनके समर्थन में शनिवार को प्रीतम सिंह भी वहां पहुंचे थे। धरने के समर्थन में बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद निखिल कुमार, राजेंद्र शाह, संदीप चमोली, सोमप्रकाश वाल्मिकी, अजय रावत, कमर खान, विकास नेगी, यश रतूड़ी आदि मौजूद रहे। प्रीतम सिंह ने महंगाई और बेरोजगारी पर भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर भी तंज…
भू-कानून के लिए छह अप्रैल को आयोजित होगी अगली बैठक
देहरादून: प्रदेश में भू-कानून की मांग को लेकर उत्तराखंड में संशोधन के अध्ययन एवं परीक्षण के लिए गठित समिति की अब तक दो बैठकें हो चुकी हैं। समिति अध्यक्ष ने जिलों से 10 दिनों के भीतर पुनपिछले दिनों: निर्धारित प्रारूप में सूचनाएं भेजने को कहा है। अगली बैठक छह अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इससे पूर्व सभी जिलों से जानकारी मांगी गई है। भूमि कानून में संशोधन पर पुनर्विचार के लिए सरकार ने पिछले दिनों पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। समिति की ओर…
एमडीडीए सचिव को अवमानना का नोटिस जारी, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
देहरादून: शुक्रवार को नैनीताल हाईकोर्ट ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से पुराने आदेश का पालन नहीं करने के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई की। जिसके बाद न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने एमडीडीए सचिव को अवमानना का नोटिस जारी करते हुए छह सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने को कहा है। मामले के अनुसार, पीपुल फॉर एनीमल्स की सदस्य सचिव गौरी मौलेखी ने 2018 में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि दून में अत्याधुनिक पशु अस्पताल बनाया जाए। इस पर सुनवाई करते हुए उच्च…
अभिनेता राजकुमार राव के पैन कार्ड पर धोखाधड़ी कर लिया लोन
देहरादून: अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते अभिनेता राजकुमार राव धोखाधड़ी के शिकार हो गये हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता ने अपनी पोस्ट में बताया है कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है। अभिनेता के पैन कार्ड पर किसी ने धोखाधड़ी कर लोन ले लिया है और जिसके बाद अभिनेता ने उस शख्स के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है। राजकुमार राव का कहना है कि उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग करके धोखे से लोन लिया गया है, जिसकी वजह से उनका क्रेडिट स्कोर भी प्रभावित हुआ है।…
जहां दवा होती है, बीमार को जाना ही पड़ता है: हरीश रावत
देहरादून: शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं। नौ साल बाद प्रदेश के दो बड़े सियासतदां की अचानक मुलाकात ने सियासी चर्चाओं का का दौर शुरू कर दिया। इस मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर हरीश रावत ने कहा, जहां दवा होती है, बीमार को जाना ही पड़ता है। हरीश रावत ने आगे कहा कि दो दिन पहले एक शादी समारोह में उनकी सतपाल महाराज से मुलाकात हुई…
भारत में कोरोना वायरस के कम मामलों पर वैज्ञानिक प्रज्ञा यादव ने दी प्रतिक्रिया
देहरादून: देश में अब कोरोना वायरस के मामले कम होने लगे हैं। जिसके चलते देश भर में कोविड गाइडलाइंस में ढील भी दी जा रही है। इस बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिक प्रज्ञा यादव ने कोरोना वायरस के हालातों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत ने अभी तक विषम मिश्रित टीके की खुराक पर कोई नैदानिक परीक्षण नहीं किया है, लेकिन अमेरिका में दो अध्ययन किए गए थे, जिनमें बेहतर रोग प्रतिरोध क्षमता दिखी थी। यूपी में भी जिन लोगों को मिश्रित खुराक दी गई…
मुख्यमंत्री ने दिया तोहफा. सफाई कर्मियों के मानदेय में की एकरूपता, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाकर किया 500 रूपया प्रतिदिन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत तैनात सभी सफाई कर्मचारियों (पर्यावरण मित्रों) का मानदेय बढ़ाकर 500 रूपया प्रतिदिन कर दिया है। मानदेय बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। इसका लाभ प्रदेश के लगभग 6000 पर्यावरण मित्रों को मिलेगा। इसके लिए सरकार को 4038.12 लाख का अतिरिक्त वार्षिक व्ययभार उठाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री के इस फैसले से पर्यावरण मित्रों और उनके परिजनों में खुशी की लहर है। 5 जनवरी 2022 को सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने उत्तराखण्ड स्वच्छकार…
