देहरादून: यूपीसीएल के निदेशक ऑपरेशंस एमएल प्रसाद ने कहा कि जिन बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, उन्हें अपना एडमिट कार्ड बिजली विभाग की टीम को दिखाना होगा। इस आधार पर बकाया भुगतान की वसूली के लिए उनका कनेक्शन फिलहाल नहीं काटा जाएगा। बिजली कटौती और बकाया भुगतान न करने पर कनेक्शन काटने को लेकर विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों के विरोध का शाम को असर नजर आया। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों के बाद यूपीसीएल ने फिलहाल यह व्यवस्था कर दी है कि जिन बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं, उनका…
Year: 2022
सीएम धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सीएम और उनकी पत्नी की छवि खराब करने की कोशिश की गई है I इस मामले में लालकुआं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने दो लोगों पर मुख्यमंत्री धामी और उनकी पत्नी की छवि ख़राब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है I पुलिस ने उनकी तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुख्यमंत्री के खिलाफ खटीमा में विरोधियों के षड्यंत्र चुनाव के बाद भी जारी हैं।…
प्रदेश में अब बिजली और पानी भी महंगा
देहरादून: बढ़ती महंगाई के बीच अब उत्तराखंड में एक अप्रैल से बिजली और पानी भी महंगा होने जा रहा है। घरेलू पेयजल उपभोक्ताओं के लिए नौ से 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी तय की गई है वहीं, कमर्शियल उपभोक्ताओं को 15 फीसदी से अधिक भुगतान करना होगा। गुरुवार को बिजली के भी नए रेट जारी होंगे। विद्युत नियामक आयोग ने नए रेट को अंतिम रूप दे दिया है। पानी के बिल में हर महीने 14 रुपये से लेकर 25 रुपये तक की बढ़ोत्तरी होगी। जल संस्थान तीन महीने में पानी के…
उत्तराखंड में वृद्घावस्था पेंशन में पति- पत्नी को मिलेगा लाभ, पात्र परिवार को ₹14400 के बजाए मिलेगी ₹33600 की सालाना पेंशन
देहरादून : उत्तराखंड में वृद्घावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत अब पति और पत्नी दोनों को लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने उत्तराखंड में वृद्घवस्था पेंशन के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को अब पात्र पति और पत्नी दोनों को देने का शासनादेश जारी कर दिया है। इतना ही नहीं अब ₹1200 प्रतिमाह मिलने वाली पेंशन ₹1400 प्रतिमाह मिल सकेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ”हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प” के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की…
उत्तराखंड में बिजली संकट और गहराने की आशंका
देहरादून : रामगंगा विद्युत परियोजना से बिजली का उत्पादन कम होने से उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लि. (यूपीसीएल) प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। इससे प्रदेश में बिजली संकट और गहराने की आशंका है। पहले जहां यूपीसीएल के पास रोजाना 31 से 32 मिलियन यूनिट बिजली उपलब्ध हो रही थी, वहीं अब यह उपलब्धता गिरकर 9 मिलियन यूनिट पर आ गई है। जबकि मांग 40 मिलियन यूनिट से अधिक हो रही है। रामगंगा विद्युत परियोजना से उत्तर प्रदेश के कई जिलों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। जब तक सिंचाई…
कांग्रेस का महंगाई मुक्त भारत अभियान, 31 मार्च को गैस सिलिंडर को माला पहनाकर करेंगे विरोध प्रदर्शन
देहरादून : देशभर में ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ के तहत बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से तीन चरणों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके चलते उत्तराखंड में भी जिला, विधानसभा और ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस की ओर से देशभर में दिनांक 31 मार्च को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता व आम लोग अपने-अपने घरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलिंडर को माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही ढोल-घंटियां…
राहुल गांधी ने पीएम मोदी के रोज के कामों की सूची जारी कर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
देहरादून : महंगाई के मुद्दे पर एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला । उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमतों, निजीकरण और युवाओं को रोजगार देने जैसे मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर पीएम मोदी के रोज के कामों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने हैशटैग रोज सुबह की बात भी लिखा है। इससे पहले राहुल गांधी ने 24 मार्च को ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला था। राहुल गाँधी…
देहरादून में सड़क चौड़ीकरण के लिए हजारों पेड़ों को काटने के विरोध में चिपको आंदोलन
देहरादून : देहरादून में सड़क चौड़ीकरण के लिए हजारों पेड़ों को काटने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके विरोध में देहरादून के कई गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) लामबंद हो गए हैं। गौरलतब है कि गणेशपुर से डाटकाली मंदिर के बीच दिल्ली-देहरादून राजमार्ग चौड़ीकरण परियोजना के तहत एलीवेटेड रोड का विकास किया जा रहा है। जिसके लिए हजारों की संख्या में पेड़ काटने का कार्य शुरू कर दिया गया है। एनजीओ कार्यकर्ता मोहंड बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को मोहंड पहुंचे और चिपको आंदोलन की तर्ज पर पेड़ों को…
प्रदेश में मंत्रियों को सौंपे गए विभाग,मुख्यमंत्री धामी के पास 23 विभाग
देहरादून: नई सरकार के बाद आखिरकार मंत्रियों को महकमे की जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। मुख्यमंत्री धामी ने खुद के पास महत्वपूर्ण 23 विभाग रखे हैं। मंत्रियों में सबसे भारी भरकम विभाग कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को दिए हैं। राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद मुख्य सचिव एसएस संधु के हस्ताक्षर से यह आदेश किए गए। मंगलवार देर रात भाजपा हाईकमान के ग्रीन सिग्नल के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इसके लिए पोर्ट फोलियो गोपन विभाग के मार्फत राजभवन को मंजूरी के लिए भिजवाई थी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने…
सोने- चांदी की कीमत में आई गिरावट , देखें कितनी रही कीमत
देहरादून: आज देहरादून सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखी गई। जिसके चलते सोना 780.0 रुपये की गिरावट के साथ 52,030.0 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। जहाँ 29 मार्च को यह भाव 52,810.0 रुपये पर बंद हुआ था।चांदी 1,190.0 रुपये गिर कर 1,190.0 रुपये प्रति किलोग्राम पर बोली गई। पिछला बंद भाव 69,740.0 रुपये प्रति किलोग्राम का था। हॉलमार्किंग भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत होती है। गहने खरीदते समय हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें। हॉलमार्किंग से इस बात की गारंटी होती है कि…
