मसूरी विधानसभा सीट से भाजपा नेता गणेश जोशी ने लगाई हैट्रिक

देहरादून : विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सत्ता में आने वाली पार्टी का चेहरा साफ़ हो गया है I वही भाजपा नेता गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा सीट पर जीत की हैट्रिक लगाई है। इस सीट पर इस बार कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे। अन्य प्रत्याशियों की बात करें तो कांग्रेस की गोदावरी थापली ही जमानत बचा पाईं, शेष पांच प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। गणेश जोशी ने कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली को इस सीट पर लगातार दूसरी बार पराजित किया है। वर्ष 2017 के विधानसभा…

जनता के जनादेश को हम स्वीकार करते हैं: प्रीतम सिंह

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने दून की चकराता सीट से जीत हासिल की है| चकराता की जनता को आभार प्रकट करते हुए प्रीतम ने कहा कि, जनता ने जो जनादेश दिया है, हम उसको स्वीकार करते हैं। हम इस बात का आकलन करेंगे कि हमसे कहां चूक हुई। इसकी समीक्षा की जाएगी।  प्रीतम ने आगे कहा, उत्तराखंड की जनता ने हमें क्यों स्वीकार नहीं किया। आने वाले दिनों इसका आकलन किया जाएगा। हम जनता की अदालत में हर पांच साल बाद जाते हैं और…

कांग्रेस-भाजपा की महिलओं ने ठोकी जीत की ताल

देहरादून : उत्तराखंड के पांचवें विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। इस बार खास बात यह है कि इस बार सर्वाधिक आठ महिलाएं जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। इनमें छह महिलाओं ने भाजपा के टिकट पर जीत का परचम लहराया है, जबकि कांग्रेस की दो महिला प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटों पर इस बार कुल 632 प्रत्याशियों ने चुनावी रण में ताल ठोकी, इनमें 63 (10 प्रतिशत) महिला प्रत्याशी शामिल रहीं।  भाजपा-कांग्रेस के सिंबल पर लड़ी महिला प्रत्याशियों की बात करें तो दोनों दलों…

आप को मिली पंजाब में बहुमत, उत्तराखंड में डब्बा गुल

देहरादून: प्रदेश की राजनीति में जीत का दावा करने वाली अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का डब्बा गुल हो गया|तीसरे विकल्प का दावा करने वाली आप की झोली में एक भी सीट नहीं आई। प्रदेश में पहली बार आप ने 70 सीटों पर दमखम के साथ चुनाव लड़ा लेकिन अपना खाता खोलने में असफल रही। पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) भी गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव नहीं जीत पाए। 

जसबीर डिंपा ने हार के लिए केंद्रीय नेतृत्व को ठहराया जिम्मेदार

देहरादून: पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद खडूर साहिब के सांसद जसबीर डिंपा ने हार के लिए केंद्रीय नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया। सांसद डिंपा ने पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाते हुए कहा कि, विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण की पार्टी को समीक्षा करनी चाहिए। पंजाब में कांग्रेस तीन महीने पहले जीत रही थी, लेकिन पंजाब पर थोपे गए नेताओं ने पार्टी को इस हाल में लाकर खड़ा कर दिया। 

खटीमा सीट से भुवन चंद कापड़ी ने पुष्कर सिंह धामी को दी मात

देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर उत्साह जारी है I चुनावी रूझानों में भाजपा 45 सीटों पर आगे, 22 पर कांग्रेस और तीन सीटों पर निर्दलीयों को बढ़त है। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। राज्य की 70 सीटों पर 632 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है । इस बीच कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने सीएम पुष्कर धामी को करारी शिकस्त दी। खटीमा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम राउंड की मतगणना पूरी हो गई है कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद…

14 हजार वोटों से हारे पूर्व सीएम हरीश रावत

देहरादून: प्रदेश में चुनावी रूझानों में भाजपा 45 सीटों से आगे चल रही हैं| तो वहीं कांग्रेस 22 सीटों पर और निर्दलीयों तीन सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गयी हैं। राज्य की 70 सीटों पर 632 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला होना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, सुबोध उनियाल पीछे चल रहे हैं। लालकुआं सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत को भाजपा के मोहन सिंह बिष्‍ट ने 14 हजार वोटों से हरा दिया है। वहीं, उनकी बेटी अनुपमा ने…

भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने हरिद्वार विधानसभा सीट से की जीत हासिल

देहरादून : आज विधानसभा चुनाव के परिणाम के चलते पार्टियों से लेकर आम जनता तक सबमे उत्साह है I इस बीच हरिद्वार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने विजय हासिल की है। वहीं विकासनगर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी मुन्‍ना सिंह चौहान जीते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जीत के बाद कहा कि यह हरिद्वार की जनता की जीत है, उत्तराखंड की जनता की जीत है । भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिथक को तोड़ते हुए उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी। यह…

राजनीतिक दलों को जनता के लिए जमीन पर काम करना होगा: स्वतंत्र देव सिंह

देहरादून: यूपी मतदान की मतगणना में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गई हैं| जिसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपना ब्यान जारी करते हुए कहा कि, जनता ने परिवारवाद की राजनीति को खारिज कर विकास के लिए वोट दिया। हमें यह कभी नहीं लगा था कि बसपा इतना खराब प्रदर्शन करेगी। समाजवादी पार्टी ने भी चतुराई से चुनाव लड़े। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि राजनीतिक दलों को जनता के लिए जमीन पर काम करना होगा।

भारी अंतर से खिलेगा कमल, साइकिल होगी पंचर: केशव प्रसाद मौर्य

देहरादून: डिप्टी सीएम और सिराथू से भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य ने सिराथू में भारी अंतर से कमल के खिलने की बात कही हैं। हालांकि इस सीट पर वे सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल से पीछे चल रहे हैं। अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर केशव ने कहा, ‘सिराथू में भारी अंतर से कमल खिलेगा। साइकिल पंचर है। उसे बनाने में 25 साल लगेंगे।’