स्वास्थ्य समस्याओं के चलते 69 वर्ष की आयु मे डिस्को किंग बप्पी लाहिरी का निधन

देहरादून: मंगलवार रात गायक- संगीतकार बप्पी लाहिरी का 69 वर्ष की उम्र में स्वास्थ्य समस्याओं के चलते निधन हो गया। मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में डाॅक्टर ने इसकी पुष्टि की। “बप्पी लाहिरी ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (ओएसए) और बार-बार होने वाले सीने में संक्रमण से पीड़ित थे। उन्हें इसके साथ 29 दिनों के लिए क्रिटिकेयर अस्पताल, जुहू में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अच्छी तरह से ठीक हो गए और 15 फरवरी को घर से छुट्टी दे दी गई। हालांकि, एक दिन के बाद घर पर, उनका…

मझोला मे भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट और पथराव, यूपी पुलिस भी अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड के मझोला में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट और पथराव हो हुआ I जिसके बाद यूपी बॉर्डर पर भी अलर्ट रहा। बॉर्डर की मझोला पुलिस चौकी पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। जिसके चलते टनकपुर हाईवे पर जाम के चलते यूपी पुलिस ने बॉर्डर पर यातायात डायवर्ट कर दिया। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड के खटीमा कोतवाली क्षेत्र में हुए हिंसा के मामले की सूचना जैसे ही जिले के अफसरों को मिली, तो वह अलर्ट मोड…

निर्वाचन ड्यूटी कर घर लौट रहे चार कार्मिकों की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, पीठासीन अधिकारी की मौके पर ही मौत

देहरादून: श्रीनगर के तीन मतदान केंद्रों पर निर्वाचन ड्यूटी कर घर लौट रहे चार कार्मिकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई I जिसमे एक पीठासीन अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे विधानसभा सीट श्रीनगर के तीन मतदान केंद्रों पर निर्वाचन ड्यूटी कर पौड़ी से देहरादून लौट रहे चार कार्मिकों की कार पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर खोलाचौंरी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। जिसमें राप्रावि चौपड़ा मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी रणवीर सिंह नेगी और पुत्र…

पार्टी के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री बनूंगा या फिर घर बैठ जाऊँगा,तीसरा कोई विकल्प नहीं: हरीश रावत

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया है। मतदान के ठीक अगले दिन उन्होंने कहा, पार्टी के सत्ता में आने पर या तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर घर बैठ जाएंगे। तीसरा कोई विकल्प ही नहीं है। वेब मीडिया में दिए एक इंटरव्यू में हरीश रावत ने कहा कि अब उनकी उम्र ऐसी नहीं रह गई है कि वह कुछ और सोचें। वह अपनी सोच के अनुसार नया उत्तराखंड बनाना चाहते हैं, इसलिए वह किसी भी बात पर समझौता नहीं कर सकते हैं।…

मनी लान्ड्रिंग के मामले पर ईडी का तलाशी अभियान

देहरादून: मुंबई में ईडी द्वारा अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के कई स्थानों पर मनी लान्ड्रिंग मामले में तलाशी की जा रही है। इस मामले में कुछ अंडरवर्ल्ड भगोड़े और राजनेताओं की भी जांच चल रही है। समाचार एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार ईडी के अधिकारी दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के मुंबई स्थित आवास पर भी गए हैं। महाराष्ट्र की राजधानी में करीब 10 जगहों पर ईडी की तलाशी चल रही है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की जा रही है। सूत्रों कि माने तो एक नेता…

दून अस्पताल में सामान्य ऑपरेशन शुरू,ओपीडी मरीजो को भर्ती करना शुरू

देहरादून : राजधानी के दून अस्पताल में कोरोना के केस कम होने लगे है जिसके साथ ही व्यवस्थाएं बहाल होने लगी है। मंगलवार से यहां सामान्य ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। इसके अलावा ओपीडी के माध्यम से सामान्य मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया गया है। दून अस्पताल को कोरोनाकाल के समय कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाया गया था I जिसकी वजह से दो माह से कोरोना की तीसरी लहर के चलते यहां पर ऑपरेशन बंद थे। करीब डेढ़ माह पहले आईपीडी भी बंद कर दी थी और ओपीडी भी…

मतदान केंद्र के बाहर कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच छिडा विवाद

देहरादून: सोमवार को दोपहर एक बजे राजकीय बालिका इंटर कालेज बनभूलपुरा मतदान केंद्र के बाहर कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद छिड गया था। मामला बढऩे पर सपा के लोगों ने दो कांग्रेसियों संग मारपीट शुरू कर दी। जिसको देख कर ड्यूटी पर तैनात दारोगा फिरोज आलम बूथ से निकल सड़क पर मामले को शांत कराने के लिए आ गए। हैरानी की बात तो यह थी कि दारोगा काफी देर तक भीड़ से अकेले ही जूझते रहे। वहीं, सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।…

निजी स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू , 18 से सरकारी स्कूल में शुरू

देहरादून : प्रदेश में स्कूलों में बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों की तैयारियां परखने के लिए प्री बोर्ड परीक्षाए शुरू हो गई है। मंगलवार यानी आज से कुछ निजी स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई। जबकि कुछ में इसी सप्ताह से शुरू होनी हैं। वहीं सरकारी स्कूलों में 18 फरवरी से होनी हैं। पीपीएसए के अध्यक्ष प्रेम कश्यप ने बताया कि कुछ स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। वहीं कुछ में जल्द ही शुरू हो जाएंगी। दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल दिनेश बर्तवाल ने बताया…

प्रदेश में करवट बदल सकता है मौसम, पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिन से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिस कारण लोगो को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। ऐसे में सोमवार को उत्तराखंड में खुशगवार मौसम के बीच मतदान संपन्न हुआ हैं। जहां ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही तो वहीं कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये और मध्यम हवाएं भी चलीं। हालांकि आज फिर से मौसम के करवट बदल्नें के आसार नजर आ रहें है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो…

मदन कौशिक पर विधायक संजय गुप्ता ने लगाए गंभीर आरोप

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान संम्पन हो चुके है I वहीं मतदान निपटते ही हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा सीट से विधायक और भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने मदन कौशिक पर पार्टी विरोधी कार्य करने का जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें निष्कासित करने की मांग की है। वहीं, मदन कौशिक ने आरोपों की जानकारी नहीं होने का हवाला देते हुए टिप्पणी से इन्कार कर दिया। मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में संजय…