देहरादून: ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित मंडी परिसर में कांग्रेस पार्टी की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया था। पूर्वाहन 11 बजे से होने वाली जनसभा में राहुल गांधी के दो घंटे देरी से पहुंचे जिस कारण कार्यक्रम को दोपहर एक बजे से शुरू किया गया। राहुल गांधी से पहले कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशियों ने बारी-बारी से जनता के समक्ष संबोधन किया। तराई में किसानों को साधने के लिए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राजा बता दिया। राहुल गांधी ने दिल्ली में किसानों के…
Year: 2022
वसंत पंचमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने किया पावन स्नान
देहरादून: विद्या-बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती पूजा का वसंतोत्सव पर्व पांच फरवरी यानी आज मनाया जा रहा है। वसंत पंचमी के दिन सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। हरिद्वार में इस अवसर पर हरकी पैड़ी सहित विभिन्न् घाटों पर गंगा स्नान जारी है। प्रशाशन द्वारा स्नान पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है, श्रद्धालु पावन स्नान के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। कोविड-19 प्रोटोकोल के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था लागू की गई है। माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि हिंदू परंपरा में विशेष महत्व रखती…
हरीश रावत ने भाजपा को दी मुद्दों का खेल खेलने की चुनौती
देहरादून: परदेश में विधानसभा चुनाव के चलते पिछले कुछ दिनों से मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मुद्दे को हवा दी जा रही है। जिसके साथ हरीश रावत के एक चित्र के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर खूब प्रसारित किया जा रहा है। इसके जवाब में पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया में एक वीडियो अपलोड कर भाजपा को विकास के मुद्दों पर खेल खेलने की चुनौती दी है। हरीश रावत ने कहा कि, भाजपाइयों और भाजपा नेताओं मुझसे बहुत खेल रहे हो। क्या तुम्हारे पास रोजगार जैसा कोई खेल…
सुरेश जोशी बोले कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेताओं की नीयत में खोट
देहरादून: प्रदेश में चुनाव प्रचार के चलते पार्टियों ने अपनी कमर कस ली हैI साथ ही पार्टियों द्वारा एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला भी शुरु हो गया हैI इसी बीच भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हरिद्वार दौरे पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि राहुल गांधी गंगा में कितनी भी डुबकी लगा लें, उनके द्वारा हिंदू और हिंदुत्व को लेकर किए गए पाप नहीं धुलने वाले। उनके नकली जनेऊधारी के असली रूप को उत्तराखंड की जनता पहचान…
नैनीताल में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, रास्तों के ठीक होने तक नहीं मिलेगी एंट्री
देहरादून: प्रदेश में इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है। हिमपात के बाद शहर के संपर्क मार्गों के साथ ही आंतरिक मार्गो में फिसलन बनी हुई है। जिसके कारण वाहनों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने शहर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। नैनीताल आने वाले वाहनों को काठगोदाम, कालाढूंगी और ज्योलीकोट पर ही रोका जा रहा है। यातायात सुगम होने के बाद ही वाहनों को नैनीताल में एंट्री दी जाएगी| नैनीताल में गुरुवार सुबह…
मैक्स खाई में गिरने से चमोली जनपद में तीन लोगों की मौत
देहरादून: घूनी-रामणी मोटर मार्ग पर शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार तीन युवाओं की मौत हो गई है। क्षेत्र में मौसम बेहद खराब था, जिससे रात में किसी को भी दुर्घटना का पता नहीं चल पाया। शनिवार की सुबह ग्रामीणों को हादसे का पता चला। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वह जंगल का क्षेत्र है। मामले में, रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने बताया कि वाहन रामणी गांव से घूनी जा रहा था। शनिवार को सुबह जब रामणी गांव से…
बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने कि तिथि तय, 8 मई को खुलेंगे कपाट
देहरादून: बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को सुबह 6 बजकर 15 मिनट में विधिविदान से खुलेंगे। बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्रनगर में पौराणिक परंपराओं के अनुसार राज महल में तिथि निर्धारित की गई। राजमहल में वसंत पंचमी के अवसर पर पूजा अर्चना तथा पंचाग गणना के बाद केदारनाथ मंदिर समिति, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की उपस्थिति में धर्माचार्यों ने कपाट खुलने की तिथि तय की।
राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वर्चुअली सभा को करेंगे संबोधित
देहरादून: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में किच्छा और हरिद्वार जिले में ज्वालापुर पर अपनी छोटी सभाओं के साथ 70 विधानसभा क्षेत्रों के 140 स्थानों पर कार्यकर्त्ताओं को वर्चुअली संबोधित कर जीत का मंत्र देंगे। किच्छा में मंडी में राहुल किसानों के बीच जाएंगे। किसानों को लुभाने के लिए कांग्रेस हरसंभव प्रयास कर रही है। जिसके चलते राहुल किसानों के साथ संवाद करेंगे। साथ ही पार्टी ऋण माफी का वायदा कर किसानों को रिझाने की कोशिश करती रही है। किच्छा के बाद…
जेपी नड्डा और नितिन गडकरी का उत्तराखंड दौरा हुआ तय
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का उत्तराखंड दौरा तय हो गया हैं। नड्डा छह फरवरी को उत्तरकाशी जाएंगे, जबकि गडकरी सात फरवरी को देहरादून में भाजपा के दृष्टिपत्र को जनता को समर्पित करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह फरवरी को हरिद्वार संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में जनता से वर्चुअली संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छह फरवरी…
भारतीय किसान मोर्चा के 57 संगठनों ने की भाजपा को सजा देने की अपील
देहरादून: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय किसान मोर्चा के तहत 57 संगठनों ने भाजपा को सजा देने पर सहमति जताई है। भाकियू ने इसके लिए प्रदेश के वोटरों के नाम पत्र जारी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि संकिमो का एसएसएम के साथ कोई रिश्ता नहीं हैI ट्रेड यूनियन के साथ उनका रिश्ता जारी रहेगा। भारतीय किसान मोर्चा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उसमें कहा है कि वह इस चुनाव में भाजपा को सजा देने के लिए कार्य करेंगे। जिसके तहत वह आम लोगों…
