देहरादून:कोरोना संक्रमित व दुष्कर्म का आरोपी सुशीला तिवारी अस्पताल से फरार हो गया।मंगलवार की सुबह आरोपी रवीश पेशाब करने के बहाने टॉयलेट में गया। आरोपित के वापस नहीं लौटने पर पुलिस हरकत में आई। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कांस्टेबल ललित मेहरा व महेश बृजवाल को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही आरोपित की तलाश में चार टीमें गठित कर दी गई है। सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धोनी को मामले की जांच सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपित का भाई सोमवार को…
Year: 2022
कर्णप्रयाग विधानसभा सीट पर टीका मैखुरी ने कराया निर्दलीय नामांकन
कर्णप्रयाग: भाजपा व कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद लगातार असंतुष्टों की संख्या में इजाफा हो रहा हैं| दोनों ही पार्टियों के वरिष्ट नेता कुछ पार्टी छोड़ अन्य दलों में शामिल हो चुके हैं तो कुछ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर चुके हैंI इसी क्रम में अब कर्णप्रयाग से भाजपा के वरिष्ट नेता टीका मैखुरी का नाम भी असंतुष्टों में शामिल हो गया हैI मैखुरी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने का एलान कर दिया हैI उन्होंने टिकट वितरण…
जाती प्रमाण पत्र पर उठ रहे सवालो को लेकर. सरिता आर्य ने बोला कांग्रेस पर हमला
नैनीताल : कांग्रेस पार्टी को छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई सरिता आर्य ने जाति प्रमाण पत्र पर उठ रहे सवालों को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। सरिता ने मल्लीताल में सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वार्ता के दौरान आर्य ने कहा कि वह कई बार अपनी जाति का प्रमाण पत्र देने के साथ ही हाईकोर्ट में भी खुद को साबित कर चुकी है। लेकिन लगातार उनकी जाति को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे…
गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करेंगे अल्मोड़ा जिले से पांच एनसीसी कैडेट
देहरादून: राज्य के अल्मोड़ा जिले से एसजे विश्वविद्यालय के पांच एनसीसी कैडेट गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करेंगे। कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी ने इसे कॉलेज परिवार के लिए गौरव की बात बताया है। एसएससी विश्वविद्यालय में स्थापित 77वें बटालियन के 5 एनसीसी कैडेट का चयन 26 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस पर परेड सहित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए हुआ है। कैप्टन डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि सार्जेंट निकिता राणा परेड में शामिल होकर राजपथ पर चलेंगी तो वही…
केदारनाथ में भाजपा के प्रत्याशी को लेकर संशय बरकरार
देहरादून: केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। अभी तक इस सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। अलबत्ता टिकट की प्रमुख दावेदार पूर्व विधायक शैलारानी रावत ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सोमवार को नामांकन पत्र खरीद दिया है, जिससे भाजपा के भीतर केदारनाथ सीट पर चल रही खींचतान व कलह का पता चलता है। केदारनाथ विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा में टिकट को लेकर शुरुआत से ही विवाद की स्थिति बनी रही। पहले भाजपा के निष्कासित नेता हरक सिंह रावत के केदारनाथ से…
कांग्रेस की दूसरी 11 प्रत्याशियों की सूची जारी,रामनगर से हरीश रावत प्रत्यशी
देहरादून: कांग्रेस पार्टी में टिकट को लेकर चल रही घमासान के बाद दूसरी लिस्ट जारी हो चुकी है। इस बार लिस्ट में 17 में से 11 टिकट घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें मुख्य रुप से हरीश रावत की सीट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था।अब हाईकमान ने टिकट जारी करने के बाद इस पर विराम लगा दिया हैI रामनगर सीट पर हरीश रावत ही चुनाव लड़ेंगे, हाई कमान के फैसले के बाद अब रंजीत रावत को लेकर चल रही चर्चाओं पर पूरी तरह विराम लग चुका है कांग्रेस…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विज्ञापनों को लेकर किए आदेश जारी
देहरादून: राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टल समेत तमाम तरह के प्रचार माध्यमों में विज्ञापनों को लेकर आदेश जारी किए हैंI जरी आदेशों में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा कहा गया है कि, जिस किसी भी विज्ञापन में मतदाताओं से वोट करने की अपील की जा रही है, उन सभी विज्ञापनों का राज्य स्तरीय एमसीएमसी व जिला स्तरीय एमसीएमसी से प्रमाणित होना सुनिश्चित किया जाए। निर्देशित किया गया है कि समाचार पत्रों के लिए 48 घंटे पूर्व विज्ञापनों का फ्री सर्टिफिकेशन होना अनिवार्य…
बाहरी प्रत्यासियों का पुरजोर करैंगे विरोध: खेम सिंह चौहान
देहरादून: प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता और टिहरी विधान सभा सीट से दावेदार खेम सिंह चौहान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए टिहरी विधानसभा सीट पर स्थानीय प्रत्याशी को ही समर्थन देने की बात कही,यही नहीं चौहान ने यह भी कहा कि यदि किसी बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया जाता है. तो उसका पुरजोर विरोध किया जायेगाI चौहान ने वार्उता के दौरान कहा कि टिहरी विधान सभा के लोग क्षेत्रीय प्रत्याशी को चाहते हैं, जबकि दल के वरिष्ट लोग यहां पर बाहरी…
कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद उठने लगे विरोध के स्वर,दावेदार बन रहे बागी
देहरादून: कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद पार्टी में बगावती सुर उठने लगे हैं। जिसके बाद कांग्रेस हाईकमान बगावती प्रत्याशियों को मनाने में जुट गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश को यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अब जबकि चुनाव की तिथि में कुछ ही दिन शेष बचे हैं, ऐसे में बगावती नेताओं को मनाना कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती होगी। देखना होगा कि मोहन प्रकाश असंतुष्टों को मनाने में कितना सफल हो पाते हैं। बहरहाल पर्यवेक्षक के रुप में मोहन प्रकाश ने प्रदेश…
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते इस माह के अंत तक जारी रहेंगे कोविड प्रतिबन्ध
देहरादून: लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते शासन ने कोविड को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों को 31 जनवरी तक शक्ति से लागू करने का निर्णय लिया है। जिसके बाद अब सभी शिक्षण संस्थान 31 जनवरी तक बंद रहेंगे वही राजनीतिक रैलियों से लेकर धरना प्रदर्शनों पर भी इस तिथि तक रोक रहेगी। मुख्य सचिव द्वारा रविवार को जारी एसओपी के तहत राज्य भर में यह गाइडलाइन लागू की गई है। अब 31 जनवरी तक पूर्व में जारी गाइड लाइन के अनुसार ही प्रतिबन्ध यथावत रहेंगेI पूर्व के आदेशो के…
